द इंडियन व्यू

ग्रैंड स्विस शतरंज: एरगाइज़ी और गुकेश को शीर्ष वरीयता, कैंडिडेट्स टूर्नामेंट की राह

भारतीय अर्जुन एरिगैसी और विश्व विजेता डी गुकेश को उज्बेकिस्तान के समरकंद में तीन से 16 सितंबर तक होने वाले चौथे फिडे ग्रैंड स्विस शतरंज टूर्नामेंट में पहली और दूसरी वरीयता मिली। प्रतियोगिता में बढ़ी हुई पुरस्कार राशि और…

Ragwendra P Singh
July 8, 2025
2 min read
ग्रैंड स्विस शतरंज: एरगाइज़ी और गुकेश को शीर्ष वरीयता, कैंडिडेट्स टूर्नामेंट की राह

भारतीय अर्जुन एरिगैसी और विश्व विजेता डी गुकेश को उज्बेकिस्तान के समरकंद में तीन से 16 सितंबर तक होने वाले चौथे फिडे ग्रैंड स्विस शतरंज टूर्नामेंट में पहली और दूसरी वरीयता मिली। प्रतियोगिता में बढ़ी हुई पुरस्कार राशि और प्रतिष्ठित कैंडिडेट्स टूर्नामेंट के टिकट दांव पर होंगे।

साभार : गूगल

नियमों के अनुसार, ओपन और महिला प्रतियोगिता दोनों में शीर्ष दो में रहने वाले खिलाड़ी अगले साल होने वाले कैंडिडेट्स टूर्नामेंट में जगह बनाएंगे। प्रतियोगिता में वही खिलाड़ी खेल सकते हैं जिन्होंने जुलाई 2024 और जून 2025 के बीच 30 से अधिक क्लासिकल मैच खेल हो।

इस कारण पूर्व विश्व चैंपियन मैगनस कार्लसन और विश्वनाथन आनंद भाग नहीं ले पाएंगे। पूर्व विश्व चैंपियन डिंग लीरेन और फैबियानो कारूआना भी इस प्रतियोगिता में भाग नहीं लेंगे, जिसमें भारत के एक अन्य खिलाड़ी आर प्रज्ञानानंद को चौथी वरीयता मिली जो नोडिरबेक अब्दुसत्तोरोव से ठीक पीछे हैं। एक अन्य स्टार युवा खिलाड़ी अलीरेजा फिरोजा पांचवें स्थान पर हैं।

ओपन वर्ग में शीर्ष 10 में अन्य खिलाड़ी इयान नेपोमनियाची, अनीश गिरी, शखरियार मामेद्यारोव, लेवोन अरोनियन और व्लादिमीर फेडोसेव हैं। ग्रैंड स्विस शतरंज कैलेंडर में सबसे महत्वपूर्ण टूर्नामेंटों में से एक है क्योंकि यह कैंडिडेट्स टूर्नामेंट का मार्ग प्रशस्त करता है। 2023 में ग्रैंड स्विस को भारत के विदित गुजराती (ओपन) और आर वैशाली (महिला) ने जीता था।

प्रतियोगिता की पुरस्कार राशि में बढ़ोतरी हुई। ओपन वर्ग में पुरस्कार राशि 625,000 अमेरिकी डॉलर है (जो 2023 में 460,000 अमेरिकी डॉलर थी)। महिलाओं की प्रतियोगिता में, पुरस्कार राशि 230,000 अमेरिकी डॉलर होगी (जो 2023 में 140,000 अमेरिकी डॉलर थी)।

महिला ग्रैंड स्विस में 44 खिलाड़ियों ने रेटिंग के आधार पर क्वालीफाई किया है। पूर्व विश्व चैंपियन तान झोंगयी इस प्रतियोगिता में शीर्ष स्थान पर हैं, जबकि उनके बाद अनुभवी खिलाड़ी कोनेरू हंपी, अन्ना मुजिचुक और कैटरीना लैग्नो का स्थान है। 2023 की विजेता आर वैशाली भाग ले रही हैं।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

जनवरी में लौटेगी हीरो हॉकी इंडिया लीग, 7 दिसंबर को होगी खिलाड़ियों की नीलामी

हॉकी इंडिया ने गुरुवार को हीरो हॉकी इंडिया लीग 2026-27 सत्र की प्रमुख तारीखों और कार्यक्रम की घोषणा कर दी। प्रतियोगिता जनवरी 2027 के पहले सप्ताह में शुरू होगी।

गुकेश और सिंदारोव के बीच दूसरी बाजी भी ड्रॉ, खिताबी जंग में बराबरी

विश्व शतरंज चैंपियनशिप में भारत के डी गुकेश और उज्बेकिस्तान के चुनौतीवीर जावोखिर सिंदारोव के बीच खिताबी मुकाबले की दूसरी बाजी भी ड्रॉ पर समाप्त हुई।

आडवाणी का ऐतिहासिक धमाका, पहली बार भारत की झोली में आया क्रूसिबल कप

पंकज आडवाणी प्रतिष्ठित क्रूसिबल कप स्नूकर टूर्नामेंट जीतने वाले पहले भारतीय बन गए हैं। उन्होंने ब्रिटेन के रीडिंग में स्नूकर 900 प्रारूप में खेले गए इस टूर्नामेंट के फाइनल में माल्टा के पूर्व पेशेवर खिलाड़ी टोनी ड्रैगो को 6-0 से हराया।

हैगली ओवल में स्पिनरों को नहीं मिलती ज्यादा सफलता, कुलदीप पर बोले सोढ़ी

न्यूजीलैंड के लेग स्पिनर ईश सोढ़ी का मानना है कि हैगली ओवल में पिछले 10 वर्षों में टेस्ट क्रिकेट में स्पिनरों ने सिर्फ छह विकेट लिए हैं और इसलिए उन्हें कुलदीप यादव को बाहर रखने का भारत का फैसला सही लगता है।