द इंडियन व्यू

खिलाड़ियों के मार्गदर्शक और खेल प्रेमियों के प्रिय नुसरत अली के निधन से शोक की लहर

लखनऊ। लखनऊ के खेल जगत के वरिष्ठ एवं सम्मानित व्यक्तित्व, ग्रेस स्पोर्ट्स के सरपरस्त तथा इशरत अली साहब के बड़े भाई नुसरत अली साहब का सोमवार प्रात: लगभग 9 बजे लखनऊ के ग्लोबल हॉस्पिटल में निधन हो गया। वे पिछले लगभग दस दिनों…

Ragwendra P Singh
July 13, 2026
2 min read
खिलाड़ियों के मार्गदर्शक और खेल प्रेमियों के प्रिय नुसरत अली के निधन से शोक की लहर

लखनऊ। लखनऊ के खेल जगत के वरिष्ठ एवं सम्मानित व्यक्तित्व, ग्रेस स्पोर्ट्स के सरपरस्त तथा इशरत अली साहब के बड़े भाई नुसरत अली साहब का सोमवार प्रात: लगभग 9 बजे लखनऊ के ग्लोबल हॉस्पिटल में निधन हो गया। वे पिछले लगभग दस दिनों से शुगर संबंधीबीमारियों से पीढ़ित थे।

उनके निधन का समाचार मिलते ही परिवार, खेल जगत, खिलाड़ियों, प्रशिक्षकों, खेल अधिकारियों एवं शुभचिंतकों में शोक की लहर दौड़ गई। नुसरत अली अपने जीवनकाल में क्रिकेट हॉस्टल के खिलाड़ी रहे तथा बाद में उन्होंने खेल और खिलाड़ियों की सेवा को अपना उद्देश्य बना लिया।

केडी सिंह बाबू स्टेडियम के निकट स्थित ग्रेस स्पोर्ट्स को उन्होंने अपनी मेहनत, ईमानदारी और मधुर व्यवहार से खेल जगत का एक प्रतिष्ठित केंद्र बनाया। उनके सौम्य व्यक्तित्व, सरल स्वभाव और खिलाड़ियों के प्रति आत्मीय व्यवहार के कारण वे सभी वर्गों में अत्यंत लोकप्रिय थे।

उनके निधन को खेल जगत की अपूरणीय क्षति बताते हुए विभिन्न खेल संघों, खिलाड़ियों, प्रशिक्षकों तथा खेल अधिकारियों ने गहरा शोक व्यक्त किया है। सभी ने उनके खेल विकास में दिए गए योगदान को स्मरण करते हुए उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।

उल्लेखनीय है कि लगभग दस माह पूर्व उनकी पत्नी का भी निधन हो चुका था। अपने पीछे वे एक पुत्र, एक पुत्री तथा भरा-पूरा परिवार छोड़ गए हैं। उनके निधन के बाद बड़ी संख्या में खेल जगत से जुड़े लोगों, सामाजिक हस्तियों एवं शुभचिंतकों ने पहुंचकर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की तथा शोकाकुल परिवार के प्रति अपनी संवेदनाएँ व्यक्त कीं।

दोपहर बाद उनका जनाज़ा उनके पैतृक निवास रायबरेली जनपद के नगराम क्षेत्र के लिए रवाना हुआ, जहाँ उन्हें सुपुर्द-ए-ख़ाक किया गया। इस अवसर पर उपस्थित सभी लोगों ने ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति तथा शोक संतप्त परिवार को इस कठिन समय में धैर्य एवं संबल प्रदान करने की प्रार्थना की।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

गुकेश और सिंदारोव के बीच दूसरी बाजी भी ड्रॉ, खिताबी जंग में बराबरी

विश्व शतरंज चैंपियनशिप में भारत के डी गुकेश और उज्बेकिस्तान के चुनौतीवीर जावोखिर सिंदारोव के बीच खिताबी मुकाबले की दूसरी बाजी भी ड्रॉ पर समाप्त हुई।

आडवाणी का ऐतिहासिक धमाका, पहली बार भारत की झोली में आया क्रूसिबल कप

पंकज आडवाणी प्रतिष्ठित क्रूसिबल कप स्नूकर टूर्नामेंट जीतने वाले पहले भारतीय बन गए हैं। उन्होंने ब्रिटेन के रीडिंग में स्नूकर 900 प्रारूप में खेले गए इस टूर्नामेंट के फाइनल में माल्टा के पूर्व पेशेवर खिलाड़ी टोनी ड्रैगो को 6-0 से हराया।

हैगली ओवल में स्पिनरों को नहीं मिलती ज्यादा सफलता, कुलदीप पर बोले सोढ़ी

न्यूजीलैंड के लेग स्पिनर ईश सोढ़ी का मानना है कि हैगली ओवल में पिछले 10 वर्षों में टेस्ट क्रिकेट में स्पिनरों ने सिर्फ छह विकेट लिए हैं और इसलिए उन्हें कुलदीप यादव को बाहर रखने का भारत का फैसला सही लगता है।

ऑस्ट्रेलियाई ओपन में नहीं होगा सिनर का बचाव अभियान, चोट बनी वजह

दो बार के विजेता यानिक सिनर दाहिने घुटने की सर्जरी के कारण वर्ष के पहले ग्रैंड स्लैम टेनिस टूर्नामेंट ऑस्ट्रेलियाई ओपन में भाग नहीं लेंगे। इस टूर्नामेंट के आयोजकों ने गुरुवार को यह घोषणा की।