ग्राइंडर एप पर दोस्ती कर लूटपाट करने वाला एक आराेपित गिरफ्तार
गौतम बुद्ध नगर, 25 सितंबर (हि.स.)। उत्तर प्रदेश के गौतम बुद्ध नगर जिले में थाना फेस 3 पुलिस ने मलैंगिक एप ग्राइंडर पर दोस्ती कर एक युवक को मिलने के लिए बुलाकर उसकाे मारपीट कर मोबाइल, स्कूटी आदि लूटने के मामले में एक…

गौतम बुद्ध नगर, 25 सितंबर (हि.स.)। उत्तर प्रदेश के गौतम बुद्ध नगर जिले में थाना फेस 3 पुलिस ने मलैंगिक एप ग्राइंडर पर दोस्ती कर एक युवक को मिलने के लिए बुलाकर उसकाे मारपीट कर मोबाइल, स्कूटी आदि लूटने के मामले में एक आराेपित को गुरुवार काे गिरफ्तार किया है। इस घटना में शामिल दो बदमाश अभी फरार हैं।
थाना फेस 3 के प्रभारी ध्रुव भूषण दुबे ने बताया कि ग्रेटर नोएडा निवासी प्रवीण कुमार गुप्ता ने 24 सितंबर को थाना में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि आदित्य, विक्की और किशोर ने ग्राइंडर एप पर उससे दोस्ती की। पीड़ित के अनुसार इन्होंने उसे मिलने के लिए सेक्टर 121 में बुलाया। वहां पर आराेपिताें ने उसे मारा पीटा और उसकी स्कूटी व मोबाइल लूट लिया। इस मामले में पुलिस की टीम ने सूचना के आधार पर आराेपित आदित्य पुत्र सत्येंद्र निवासी पप्पू कॉलोनी गाजियाबाद को गिरफ्तार किया है। उसके पास से पुलिस ने लूट की स्कूटी तथा मोबाइल बरामद किया है।थाना प्रभारी ने बताया कि फरार आराेपित विक्की और किशोर की पुलिस तलाश कर रही है।
उन्होंने बताया कि पूछताछ में गिरफ्तार आरोपित से पता चला है कि समलैंगिक संबंध बनाने के इच्छुक लोगों को ये लोग ग्राइंडर एप के माध्यम से संपर्क कर अपने जाल में फंसाते हैं। उन्हें मिलने के लिए अपने पास बुलाते हैं। उनके साथ शारीरिक संबंध बनाने के बाद ये लोग पैसों की मांग करते हैं। पैसे न देने पर ये लोग उसके साथ मारपीट कर लूटपाट कर लेते हैं।
सम्बंधित ख़बरें
जम्मू के शिवा मार्केट में भीषण आग: 35-40 दुकानें और होटल जलकर राख, करोड़ों का नुकसान
प्रारंभिक जांच के अनुसार, आग शॉर्ट सर्किट के कारण लगी और तेजी से पूरे बाजार में फैल गई। भाजपा विधायक विक्रम रंधावा ने बताया कि एक दुकान में शॉर्ट सर्किट से आग लगी, जो तेजी से आसपास की दुकानों में फैल गई। जब तक दमकल विभाग मौके पर पहुंचा, तब तक पूरा बाजार आग की चपेट में आ चुका था।
शिवा शर्मा हत्याकांड: वांटेड मॉडल श्रद्धा दुबे के नेपाल भागने की आशंका, बहराइच बॉर्डर पर लावारिस मिली कार
सरिता त्रिपाठी लखनऊ के करोड़पति कारोबारी शिवा शर्मा की हत्या के मामले में आरोपी लिव-इन पार्टनर श्रद्धा दुबे पुलिस की पकड़ से बाहर है। घटना के 6 दिन बाद उसकी कार बहराइच के रुपईडीहा बॉर्डर पर मिलने से नेपाल भागने की प्रबल…
Lucknow Crime: शिवा की पोस्टमार्टम रिपोर्ट में कई हड्डियां टूटी मिलीं, मां का आरोप- मॉडल ब्लैकमेल करती थी, सिगरेट से जलाती थी
Lucknow Crime : राजधानी के हजरतगंज क्षेत्र स्थित बालू अड्डा के अवध ग्रीन अपार्टमेंट में शुक्रवार शाम एक चिकन कारोबारी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। कारोबारी शिवा शर्मा अपनी कथित प्रेमिका श्रद्धा के फ्लैट की…
तुर्किये से भारत लाया गया कुख्यात ड्रग किंगपिन नवप्रीत सिंह: फर्जी पहचान और अंतरराष्ट्रीय नेटवर्क का हुआ पर्दाफाश
New Delhi : भारतीय सुरक्षा एजेंसियों और सरकार ने अंतरराष्ट्रीय ड्रग सिंडिकेट के खिलाफ एक और ऐतिहासिक सफलता हासिल की है। तुर्किये में छिपकर बैठा कुख्यात ड्रग किंगपिन नवप्रीत सिंह आखिरकार भारत की गिरफ्त में आ गया है।…
