द इंडियन व्यू

गोवा के नाइट क्लब में सिलेंडर धमाका के बाद लगी आग, 23 कर्मचारियों की मौत

पणजी : उत्तर गोवा के अर्पोरा में देररात एक नाइट क्लब में आग लगने से 23 लोगों की मौत हो गई। गोवा पुलिस महानिदेशक अलोक कुमार ने बताया कि सभी मृतक क्लब के कर्मचारी हैं। आग सिलेंडर में धमाका होने के बाद लगी। उन्होंने बताया…

Ragwendra P Singh
December 7, 2025
1 min read
गोवा के नाइट क्लब में सिलेंडर धमाका के बाद लगी आग, 23 कर्मचारियों की मौत

पणजी : उत्तर गोवा के अर्पोरा में देररात एक नाइट क्लब में आग लगने से 23 लोगों की मौत हो गई। गोवा पुलिस महानिदेशक अलोक कुमार ने बताया कि सभी मृतक क्लब के कर्मचारी हैं। आग सिलेंडर में धमाका होने के बाद लगी। उन्होंने बताया कि अब तक 23 शव बरामद किए गए हैं।गोवा के मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत और स्थानीय विधायक माइकल लोबो सूचना मिलते ही घटनास्थल पर पहुंचे। लोबो ने बताया कि इस हादसे में किसी भी पर्यटक के हताहत होने की सूचना अभी तक नहीं है। अधिकारियों ने बताया कि आग पर काबू पाने और आगे जांच के लिए राहत एवं बचाव कार्य तुरंत शुरू कर दिया गया है।मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत ने हादसे पर दुख जताया है। उन्होंने कहा कि यह घटना गोवा जैसे पर्यटन राज्य के लिए बहुत दुर्भाग्यपूर्ण है। उन्होंने बताया कि जिन लोगों ने नियमों की अनदेखी कर अवैध रूप से इस तरह के संस्थान चलाए, उनके कारण यह आग हादसा हुआ और इसमें 23 लोगों की जान चली गई। सरकार इस घटना की जांच करेगी।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

एराफेस्टा में छात्रों ने सांस्कृतिक और खूलकूद प्रतियोगिताओं में दिखाया कमाल

एरा यूनिवर्सिटी में आयोजित तीन दिवसीय सांस्कृतिक और खेल महोत्सव एराफेस्टा का समापान बेहद भव्य अंदाज में हुआ। इस मौके पर मेन ग्राउंड पर शानदार सांस्कृतिक संध्या में गीत संगीत और गज़़ल जैसी गतिविधियां आयोजित हुईं।

NLMS स्कूल में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया वार्षिक खेल दिवस, विजेता प्रतिभागियों को किया गया सम्मानित

न्यू लखनऊ मॉन्टेसरी स्कूल द्वारा 14 नवंबर को वार्षिक खेल दिवस का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन स्पोर्ट्स गैलेक्सी स्टेडियम में किया गया, जिसमें विद्यालय के विद्यार्थियों ने उत्साह और उमंग के साथ विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं में प्रतिभाग किया।