गोली कांड के आरोपी युवक को पुलिस ने दबोचा
औरैया : जनपद के फफूंद थाना क्षेत्र के गांव तुर्कीपुर में अपने बहनोई को गोली मारने वाले युवक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।घटना को लेकर पीड़ित के परिजनों में दहशत का माहौल व्याप्त है। फफूंद थाना क्षेत्र के गांव अटा की…

औरैया : जनपद के फफूंद थाना क्षेत्र के गांव तुर्कीपुर में अपने बहनोई को गोली मारने वाले युवक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।घटना को लेकर पीड़ित के परिजनों में दहशत का माहौल व्याप्त है।
फफूंद थाना क्षेत्र के गांव अटा की मड़ैया निवासी देवेंद्र दोहरे ने लगभग चार वर्ष पूर्व समीप में ही स्थित गांव तुर्कीपुर निवासी काजल से कोर्ट मैरिज की थी।जबसे काजल के परिजन उससे खुन्नस खाए हुए थे।मंगलवार की देर शाम देवेंद्र खाना खाकर घर से कुछ दूर सड़क पर टहल रहा था। तभी अचानक से आए उसके साले दीपक ने जान से मारने की नियत से उस पर फायर कर दिया।लेकिन फायर मिस हो गया इसी बीच जान बचाने के लिए देवेंद्र भागने लगा जिस पर दीपक ने उस पर दोबारा फायर किया गोली उसके कंधे में जा लगी और वह घायल होकर सड़क पर गिर पड़ा। सूचना पर पहुंची पुलिस ने परिजनों के सहयोग से उसे अस्पताल पहुंचाया जहां से उसे कानपुर रिफर कर दिया गया। देवेंद्र के भाई अवनींद्र की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपी देवेंद्र को गिरफ्तार कर लिया। सीओ अजीतमल एमपी सिंह ने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार कर कार्यवाही की जा रही है।
सम्बंधित ख़बरें
जम्मू के शिवा मार्केट में भीषण आग: 35-40 दुकानें और होटल जलकर राख, करोड़ों का नुकसान
प्रारंभिक जांच के अनुसार, आग शॉर्ट सर्किट के कारण लगी और तेजी से पूरे बाजार में फैल गई। भाजपा विधायक विक्रम रंधावा ने बताया कि एक दुकान में शॉर्ट सर्किट से आग लगी, जो तेजी से आसपास की दुकानों में फैल गई। जब तक दमकल विभाग मौके पर पहुंचा, तब तक पूरा बाजार आग की चपेट में आ चुका था।
शिवा शर्मा हत्याकांड: वांटेड मॉडल श्रद्धा दुबे के नेपाल भागने की आशंका, बहराइच बॉर्डर पर लावारिस मिली कार
सरिता त्रिपाठी लखनऊ के करोड़पति कारोबारी शिवा शर्मा की हत्या के मामले में आरोपी लिव-इन पार्टनर श्रद्धा दुबे पुलिस की पकड़ से बाहर है। घटना के 6 दिन बाद उसकी कार बहराइच के रुपईडीहा बॉर्डर पर मिलने से नेपाल भागने की प्रबल…
Lucknow Crime: शिवा की पोस्टमार्टम रिपोर्ट में कई हड्डियां टूटी मिलीं, मां का आरोप- मॉडल ब्लैकमेल करती थी, सिगरेट से जलाती थी
Lucknow Crime : राजधानी के हजरतगंज क्षेत्र स्थित बालू अड्डा के अवध ग्रीन अपार्टमेंट में शुक्रवार शाम एक चिकन कारोबारी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। कारोबारी शिवा शर्मा अपनी कथित प्रेमिका श्रद्धा के फ्लैट की…
तुर्किये से भारत लाया गया कुख्यात ड्रग किंगपिन नवप्रीत सिंह: फर्जी पहचान और अंतरराष्ट्रीय नेटवर्क का हुआ पर्दाफाश
New Delhi : भारतीय सुरक्षा एजेंसियों और सरकार ने अंतरराष्ट्रीय ड्रग सिंडिकेट के खिलाफ एक और ऐतिहासिक सफलता हासिल की है। तुर्किये में छिपकर बैठा कुख्यात ड्रग किंगपिन नवप्रीत सिंह आखिरकार भारत की गिरफ्त में आ गया है।…
