द इंडियन व्यू

गोलकीपर अबू के उम्दा बचाव से यूनिटी कालेज की 3-0 से जीत

लखनऊ। चौक स्टेडियम में सिटी मॉटेसरी स्कूल की ओर से आयोजित सेकेण्ड डॉ जगदीश गांधी मेंमोरियल फुटबॉल टूर्नामेंट में सेामवार को यूनिटी कालेज ने गोलकीपर अबू सुफियान के उम्दा बचाव से राजेन्द्र नगर सीएमएस शाखा को 3-0 गोल से…

Ragwendra P Singh
November 10, 2025
1 min read
गोलकीपर अबू के उम्दा बचाव से यूनिटी कालेज की 3-0 से जीत

लखनऊ। चौक स्टेडियम में सिटी मॉटेसरी स्कूल की ओर से आयोजित सेकेण्ड डॉ जगदीश गांधी मेंमोरियल फुटबॉल टूर्नामेंट में सेामवार को यूनिटी कालेज ने गोलकीपर अबू सुफियान के उम्दा बचाव से राजेन्द्र नगर सीएमएस शाखा को 3-0 गोल से हरा दिया। कप्तान अरहम हैदर की फुटबॉल सेना ने खेल के शुरूआत से ही प्रतिद्वंद्वी टीम पर आक्रमकता बनाये रखी।

अमन आगा ने दो और अली मेहदी ने एक गोल दागा

पहले हाफ के 22वें और 37वें मिनट में यूनिटी की ओर से अमन आगा ने 2 गोल साथी खिलाड़ियों के पास पर दाग कर टीम का स्कोर 2-0 कर दिया। खेल के दूसरे हाफ में एक बार फिर यूनिटी कालेज और सीएमएस राजेन्द्र नगर आमने सामने हुए।

सेकेण्ड डॉ जगदीश गांधी मेमोरियल फुटबॉल टूर्नामेंट

खेल रोमांचक रहा। दोनों ओर से एक दूसरे की रक्षा पंक्ति भेदने और गोल दागने के प्रयास हुए मगर मेजबान सीएमएस को सफलता नहीं मिली।

खेले के अंतिम क्षणों 80वें मिनट में यूनिटी की ओर से अली मेहदी ने मैदानी गोल साथी खिलाड़ी के पास पर दागकर टीम का स्कोर 3-0 पहुंचा दिया जो कि खेल के अंत तक बरकरार रहते हुए यूनिटी कालेज को 3-0 गोल से जीत हासिल हो गयी।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने घटाई महिला खिलाड़ियों की अनुबंध सूची, आठ को मिला मौका

पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने 2026-27 सत्र के लिए आठ महिला क्रिकेटरों के केंद्रीय अनुबंधों की घोषणा की है। इसमें फातिमा सना और सादिया इकबाल को श्रेणी ए में जगह मिली है। पिछले अनुबंध चक्र में 20 खिलाड़ियों को केंद्रीय अनुबंध दिया गया था, लेकिन इस बार यह संख्या घटाकर आठ कर दी गई है।

10 खिलाड़ियों के साथ बॉर्नमाउथ का कमाल, सेल्टा विगो को हराकर जीत का सिलसिला बरकरार

10 खिलाड़ियों के साथ खेल रही बॉर्नमाउथ ने यूईएफए यूरोपा लीग में सेल्टा विगो को 2-1 से हराया। टीम ने पहले हाफ में पिछड़ने के बावजूद शानदार वापसी की और लगातार पांचवें मुकाबले में जीत हासिल की।

मेरिडा और जॉडार बने स्पेन की जीत के नायक, ऑस्ट्रिया को 2-0 से हराया

स्पेन ने डेविस कप फाइनल्स में अपनी खिताबी दावेदारी को मजबूत करते हुए युवा खिलाड़ियों के दम पर सेमीफाइनल में प्रवेश कर लिया है। गुरुवार को खेले गए क्वार्टर फाइनल में स्पेन ने ऑस्ट्रिया को 2-0 से शिकस्त दी।

क्रूसिबल कप पर पंकज का कब्जा, 2027 में भारत करेगा टूर्नामेंट की मेजबानी

पंकज आडवाणी रीडिंग में क्रूसिबल कप जीतने वाले पहले भारतीय बने। उन्होंने दो दिन तक शानदार स्नूकर खेला, जिसका नतीजा फाइनल में टोनी ड्रैगो पर 6-0 की शानदार जीत के रूप में सामने आया।