द इंडियन व्यू

21 से 23 नवंबर तक गोरखपुर में सीएम कप स्टेट सीनियर हैंडबॉल व खो-खो

लखनऊ। बाबा गोरखनाथ की नगरी गोरखपुर इस माह एक बड़े खेल आयोजन की मेजबानी करने जा रही है। यहां स्थित वीर बहादुर सिंह गोरखपुर स्पोर्ट्स कॉलेज में सीएम कप उत्तर प्रदेश स्टेट सीनियर पुरुष हैंडबॉल एवं खो-खो प्रतियोगिता 21 से…

Ragwendra P Singh
November 2, 2025
2 min read
21 से 23 नवंबर तक गोरखपुर में सीएम कप स्टेट सीनियर हैंडबॉल व खो-खो

लखनऊ। बाबा गोरखनाथ की नगरी गोरखपुर इस माह एक बड़े खेल आयोजन की मेजबानी करने जा रही है। यहां स्थित वीर बहादुर सिंह गोरखपुर स्पोर्ट्स कॉलेज में सीएम कप उत्तर प्रदेश स्टेट सीनियर पुरुष हैंडबॉल एवं खो-खो प्रतियोगिता 21 से 23 नवंबर 2025 तक आयोजित होगी।

इस प्रतियोगिता के ब्रांड एम्बेसडर गोरखपुर के सांसद रवि किशन होंगे। यह प्रतियोगिता उत्तर प्रदेश खेल एवं शिक्षा परिषद, उत्तर प्रदेश हैंडबॉल एसोसिएशन और खो-खो फेडरेशन ऑफ इंडिया के संयुक्त तत्वावधान में लीग कम नॉक आउट प्रणाली पर खेली जाएगी।

सांसद रवि किशन होंगे ब्रांड एम्बेसडर, खेल प्रतिभाओं को करेंगे प्रोत्साहित

इसकी रूपरेखा उत्तर प्रदेश हैंडबॉल एसोसिएशन के कार्यकारी महासचिव अमित पाण्डेय एवं पंकज पाण्डेय महासचिव उत्तर प्रदेश खेल एवं शिक्षा परिषद के महासचिव ने तैयार की है। अमित पाण्डेय ने बताया कि प्रतियोगिता के अंतर्गत हैंडबॉल की स्पर्धा कॉलेज के बहुउद्देश्यीय हाल में होगी, जब कि खो-खो की भिड़ंत कॉलेज के खेल मैदान पर देखने को मिलेगी।

हैंडबॉल में 18 मंडलों व यूपी पुलिस, एसएसबी, अमेठी हास्टल व साई सैफई, एन इ रेलवे सहित कुल 23 टीमें भाग लेंगी। दूसरी ओर खो-खो की प्रतियोगिता में 16 मंडलों व यूपी पुलिस, एसएसबी की टीमें प्रतिभाग करेंगी।

उत्तर प्रदेश ओलंपिक एसोसिएशन के महासचिव डा.आनन्देश्वर पाण्डेय ने इस आयोजन के बारे में कहा कि सीएम कप न केवल प्रतिस्पर्धा का मंच है, बल्कि प्रदेश के खिलाड़ियों के आत्मविश्वास और क्षमता को परखने का अवसर भी है। गोरखपुर जैसे ऊर्जावान शहर में इन खेलों का आयोजन युवाओं के उत्साह को नई दिशा देगा।

उत्तर प्रदेश खेल एवं शिक्षा परिषद के महासचिव पंकज पाण्डेय ने बताया कि हमारा प्रयास है कि प्रदेश के हर मंडल से उभरते खिलाड़ी राज्य और राष्ट्रीय स्तर पर पहचान बनाएं।

यह आयोजन खेल प्रतिभाओं के लिए एक मजबूत प्लेटफॉर्म साबित होगा। इस अवसर पर खो-खो फेडरेशन ऑफ इंडिया के यूपी संयोजक रविकांत मिश्रा, शुभम राय (विकास अधिकारी उत्तर प्रदेश खेल एवं शिक्षा परिषद), अरविन्द यादव (सचिव गोरखपुर हैंडबॉल संघ), भी मौजूद थे।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने घटाई महिला खिलाड़ियों की अनुबंध सूची, आठ को मिला मौका

पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने 2026-27 सत्र के लिए आठ महिला क्रिकेटरों के केंद्रीय अनुबंधों की घोषणा की है। इसमें फातिमा सना और सादिया इकबाल को श्रेणी ए में जगह मिली है। पिछले अनुबंध चक्र में 20 खिलाड़ियों को केंद्रीय अनुबंध दिया गया था, लेकिन इस बार यह संख्या घटाकर आठ कर दी गई है।

10 खिलाड़ियों के साथ बॉर्नमाउथ का कमाल, सेल्टा विगो को हराकर जीत का सिलसिला बरकरार

10 खिलाड़ियों के साथ खेल रही बॉर्नमाउथ ने यूईएफए यूरोपा लीग में सेल्टा विगो को 2-1 से हराया। टीम ने पहले हाफ में पिछड़ने के बावजूद शानदार वापसी की और लगातार पांचवें मुकाबले में जीत हासिल की।

मेरिडा और जॉडार बने स्पेन की जीत के नायक, ऑस्ट्रिया को 2-0 से हराया

स्पेन ने डेविस कप फाइनल्स में अपनी खिताबी दावेदारी को मजबूत करते हुए युवा खिलाड़ियों के दम पर सेमीफाइनल में प्रवेश कर लिया है। गुरुवार को खेले गए क्वार्टर फाइनल में स्पेन ने ऑस्ट्रिया को 2-0 से शिकस्त दी।

क्रूसिबल कप पर पंकज का कब्जा, 2027 में भारत करेगा टूर्नामेंट की मेजबानी

पंकज आडवाणी रीडिंग में क्रूसिबल कप जीतने वाले पहले भारतीय बने। उन्होंने दो दिन तक शानदार स्नूकर खेला, जिसका नतीजा फाइनल में टोनी ड्रैगो पर 6-0 की शानदार जीत के रूप में सामने आया।