गोरखपुर मंडल ने जीता खिताब, अयोध्या को 28-17 से हराया
लखनऊ। गोरखपुर मंडल की खिलाड़ियों ने उम्दा रणनीति और चपलता की बदौलत राज्य स्तरीय समन्वय सीनियर महिला हैंडबॉल प्रतियोगिता का खिताब अपने नाम कर लिया। केडी सिंह बाबू स्टेडियम स्थित भारत रत्न अटल बिहारी बाजपेयी बहुउद्देश्यीय…

लखनऊ। गोरखपुर मंडल की खिलाड़ियों ने उम्दा रणनीति और चपलता की बदौलत राज्य स्तरीय समन्वय सीनियर महिला हैंडबॉल प्रतियोगिता का खिताब अपने नाम कर लिया। केडी सिंह बाबू स्टेडियम स्थित भारत रत्न अटल बिहारी बाजपेयी बहुउद्देश्यीय हाल में खेले गए फाइनल में गोरखपुर ने अयोध्या मंडल को 28-17 से पराजित किया।
राज्य स्तरीय समन्वय सीनियर महिला हैंडबॉल प्रतियोगिता
वहीं लखनऊ व वाराणसी मंडल को संयुक्त तीसरा स्थान मिला। उत्तर प्रदेश खेल निदेशालय व उत्तर प्रदेश हैंडबॉल एसोसिएशन के समन्वय से क्षेत्रीय खेल कार्यालय लखनऊ के तत्वावधान में आयोजित प्रतियोगिता के चौथे व अंतिम खेले गए फाइनल में गोरखपुर की खिलाड़ियों ने कई बेहतरीन अटैक किए और मध्यांतर तक 15-9 से बढ़त बना ली।
हालांकि अयोध्या ने भी कड़ी चुनौती पेश की लेकिन उनके पास गोरखपुर के खिलाड़ियों के समन्वय भरे खेल का का कोई जवाब नहीं था। गोरखपुर की ओर से खुशबू ने शानदार प्रदर्शन किया और प्रतिद्वंद्वी के डिफेंस में सेंध लगाते हुए सर्वाधिक 11 गोल दागे। उनका साथ देते हुए आशा ने 7 जबकि मोना ने 6 गोल किए।

अयोध्या की ओर से आराधना ने 6, राजपति ने 4 व मुस्कान ने 3 गोल करने में सफलता हासिल की। समापन समारोह में मुख्य अतिथि श्याम सुंदर मिश्रा (उप निदेशक-खेल, उत्तर प्रदेश) और विशिष्ट अतिथि विनय कुमार सिंह (कोषाध्यक्ष, उत्तर प्रदेश हैंडबॉल एसोसिएशन) ने विजेता व उपविजेता टीमों को ट्रॉफी व पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया।
समारोह की अध्यक्षता करते हुए लखनऊ मंडल के क्षेत्रीय क्रीड़ाधिकारी डा.अतुल सिन्हा ने अतिथिगण का स्वागत करते हुए आभार जताया।
इस अवसर पर उत्तर प्रदेश हैंडबॉल एसोसिएशन के कार्यकारी महासचिव अमित पाण्डेय व रेफरी बोर्ड के चेयरमैन परमेंद्र सिंह, लखनऊ जिला हैंडबॉल एसोसिएशन के सचिव डा.सुमंत पाण्डेय, उपक्रीड़ाधिकारी राजेश गौड़, राष्ट्रीय हैंडबॉल प्रशिक्षक मो.तौहीद, सहायक तैराकी प्रशिक्षक निशित दीक्षित व सहायक तीरंदाजी प्रशिक्षक विकास पाण्डेय व अन्य खेल प्रेमी भी मौजूद रहे।
इससे पूर्व खेले गए पहले सेमीफाइनल में गोरखपुर मंडल ने लखनऊ मंडल को 13-3 से हराया जिसमें रिया शर्मा ने सर्वाधिक 4 गोल किए। दूसरे सेमीफाइनल में अयोध्या मंडल ने वाराणसी मंडल को 23-19 से मात दी। टीम की जीत में राजपति ने 5 गोल किए।
सम्बंधित ख़बरें
पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने घटाई महिला खिलाड़ियों की अनुबंध सूची, आठ को मिला मौका
पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने 2026-27 सत्र के लिए आठ महिला क्रिकेटरों के केंद्रीय अनुबंधों की घोषणा की है। इसमें फातिमा सना और सादिया इकबाल को श्रेणी ए में जगह मिली है। पिछले अनुबंध चक्र में 20 खिलाड़ियों को केंद्रीय अनुबंध दिया गया था, लेकिन इस बार यह संख्या घटाकर आठ कर दी गई है।
10 खिलाड़ियों के साथ बॉर्नमाउथ का कमाल, सेल्टा विगो को हराकर जीत का सिलसिला बरकरार
10 खिलाड़ियों के साथ खेल रही बॉर्नमाउथ ने यूईएफए यूरोपा लीग में सेल्टा विगो को 2-1 से हराया। टीम ने पहले हाफ में पिछड़ने के बावजूद शानदार वापसी की और लगातार पांचवें मुकाबले में जीत हासिल की।
मेरिडा और जॉडार बने स्पेन की जीत के नायक, ऑस्ट्रिया को 2-0 से हराया
स्पेन ने डेविस कप फाइनल्स में अपनी खिताबी दावेदारी को मजबूत करते हुए युवा खिलाड़ियों के दम पर सेमीफाइनल में प्रवेश कर लिया है। गुरुवार को खेले गए क्वार्टर फाइनल में स्पेन ने ऑस्ट्रिया को 2-0 से शिकस्त दी।
क्रूसिबल कप पर पंकज का कब्जा, 2027 में भारत करेगा टूर्नामेंट की मेजबानी
पंकज आडवाणी रीडिंग में क्रूसिबल कप जीतने वाले पहले भारतीय बने। उन्होंने दो दिन तक शानदार स्नूकर खेला, जिसका नतीजा फाइनल में टोनी ड्रैगो पर 6-0 की शानदार जीत के रूप में सामने आया।
