गुवाहाटी मास्टर्स सुपर 100 : भारतीय खिलाड़ियों ने सभी वर्गों में दिखाया दम, अगले राउंड में प्रवेश
गुवाहाटी में बुधवार को खेले गए मास्टर्स सुपर 100 बैडमिंटन टूर्नामेंट में भारतीय खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया। पुरुष और महिला दोनों वर्गों में कई घरेलू खिलाड़ियों ने जीत के साथ अगले राउंड में प्रवेश किया। महिला एकल…

गुवाहाटी में बुधवार को खेले गए मास्टर्स सुपर 100 बैडमिंटन टूर्नामेंट में भारतीय खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया। पुरुष और महिला दोनों वर्गों में कई घरेलू खिलाड़ियों ने जीत के साथ अगले राउंड में प्रवेश किया।
महिला एकल में विश्व जूनियर चैंपियनशिप की रजत पदक विजेता और आठवीं वरीय तन्वी शर्मा ने शुरुआती कमजोर प्रदर्शन के बावजूद शानदार वापसी की। उन्होंने इंडोनेशिया की डालिला अघनिया पुटेरी को तीन गेम तक चले कड़े मुकाबले में 6-21, 21-11, 21-19 से मात दी।
तन्वी के अलावा महिला एकल में तान्या हेमंत, तस्नीम मीर, अश्मिता चालिहा, अनमोल खरब, अनुपमा उपाध्याय, इशारानी बरुआ और श्रेया लेले ने भी अगले राउंड के लिए क्वालीफाई किया। तान्या हेमंत ने अदिति भट्ट को 21-16, 21-12 से हराया। पूर्व जूनियर विश्व नंबर एक तस्नीम मीर ने अलीशा नाईक के खिलाफ 21-13, 23-21 से जीत दर्ज की।

स्थानीय खिलाड़ी अश्मिता चालिहा को अपने अगले राउंड में प्रवेश के लिए कड़ा संघर्ष करना पड़ा, उन्होंने देविका सिहाग को 21-17, 21-23, 21-18 से हराया।
अनमोल खरब ने सूर्या करिश्मा तामिरी को 21-18, 21-19 से मात दी। चौथी वरीय अनुपमा उपाध्याय ने मेघना रेड्डी मारेड्डी को 21-15, 21-10 से हराया। इशारानी बरुआ ने ताइवान की यी एन सीह को 21-15, 21-8 से मात दी जबकि श्रेया लेले ने दूसरी वरीय थाईलैंड की पोर्नपिचा चोइकीवोंग को 21-19, 21-18 से हराया।
पुरुष एकल में भी भारतीय खिलाड़ियों ने अपने दमदार खेल का परिचय दिया। मेइराबाद लुवांग मैसनाम ने आदित्य त्रिपाठी को 22-20, 21-12 से हराया। थारुन मन्नेपल्ली ने इंडोनेशिया के रिची डूटा रिचर्डो को 21-13, 21-16 से मात दी। संस्कार सारस्वत ने सैयद मोदी अंतरराष्ट्रीय के विजेता जेसन गुनावान को 21-18, 21-19 से हराकर टूर्नामेंट से बाहर किया।
समरवीर ने एक गेम गंवाने के बाद शानदार वापसी करते हुए दर्शन पुजारी को 13-21, 21-13, 12-7 से हराया। छठे वरीय एस शंकर मुथुसामी सुब्रमण्यम के खिलाफ मिथुन मंजूनाथ को वाकओवर मिला। मानव चौधरी ने गोविंद कृष्णा को 21-14, 18-21, 21-18 से हराया जबकि सनीथ दयानंद ने नुमैर शेख को 21-19, 21-11 से मात दी।
मिश्रित युगल में शीर्ष वरीय रोहन कपूर और रुतविका शिवानी गड्डे ने एक गेम गंवाने के बाद इंडोनेशिया की केंजी योइ और लूना रिएंटी सफाना को 18-21, 21-9, 21-18 से हराकर जीत दर्ज की।
इस प्रकार भारतीय बैडमिंटन खिलाड़ियों ने घरेलू स्तर पर अपनी ताकत दिखाते हुए अगले दौर में अपने स्थान पक्के किए और टूर्नामेंट में भारत के लिए उम्मीदों को और मजबूत किया।
सम्बंधित ख़बरें
शिवानी पब्लिक स्कूल में आठवीं शिवानी चेस मेनिया चैंपियनशिप का आगाज़
शिवानी पब्लिक स्कूल में शुक्रवार को आठवीं शिवानी चेस मेनिया चैंपियनशिप 2026 का शुभारंभ हुआ।
पंजाब हॉकी लीग: जमशेदपुर दूसरे स्थान पर पहुंचा, ओडिशा का अजेय अभियान जारी
नेवल टाटा हॉकी अकादमी, जमशेदपुर ने स्पोर्ट्स डेवलपमेंट अथॉरिटी ऑफ तमिलनाडु (एसडीएटी) को 3-1 से हराकर पंजाब हॉकी लीग 2026 की अंक तालिका में दूसरा स्थान हासिल कर लिया।
काधे-बंथिया की जोड़ी ने रचा इतिहास, ऑस्ट्रेलियन ओपन में बनाई जगह
भारतीय टेनिस खिलाड़ी अर्जुन काधे और सिद्धांत बंथिया की जोड़ी ने एशिया-पैसिफिक वाइल्डकार्ड प्ले-ऑफ जीतकर 'ऑस्ट्रेलियन ओपन 2027' में अपनी जगह सुनिश्चित कर ली है।
आर्यवर्त-ध्रुव के अर्धशतक, अरशद की गेंदबाजी से हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय चैंपियन
हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय ने नॉर्थ जोन इंटर यूनिवर्सिटी पुरुष क्रिकेट टूर्नामेंट का खिताब अपने नाम कर लिया। शुक्रवार को लखनऊ विश्वविद्यालय के परांजपे क्रिकेट मैदान पर खेले गए रोमांचक फाइनल में हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय ने दिल्ली विश्वविद्यालय को चार रन से शिकस्त देकर चैंपियन बनने का गौरव हासिल किया।
