गुरुग्राम : ईडी की बड़ी कार्रवाई, 500 करोड़ के विदेशी निवेश मामले में कई जगह छापे
गुरुग्राम : प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने 500 करोड़ रुपए से अधिक के विदेशी निवेश मामले में एक कंपनी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। ईडी ने मंगलवार को दिल्ली और नोएडा में कई ठिकानों पर छापे मारे। ईडी, गुरुग्राम क्षेत्रीय…

गुरुग्राम : प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने 500 करोड़ रुपए से अधिक के विदेशी निवेश मामले में एक कंपनी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। ईडी ने मंगलवार को दिल्ली और नोएडा में कई ठिकानों पर छापे मारे। ईडी, गुरुग्राम क्षेत्रीय कार्यालय की टीम ने यह कार्रवाई की।
जानकारी के अनुसार, बिजनेस पार्क्स टाउन प्लानर्स प्राइवेट लिमिटेड (बीपीटीपी) एक रियल एस्टेट कंपनी है, जो हरियाणा के फरीदाबाद में स्थित है। कंपनी के चेयरमैन और मैनेजिंग डायरेक्टर काबुल चावला हैं, जबकि सुधांशु त्रिपाठी इसके व्होल टाइम डायरेक्टर हैं। ईडी ने मंगलवार को विदेशी मुद्रा प्रबंधन अधिनियम-1999 (फेमा) के प्रावधानों के तहत दिल्ली और नोएडा के कई स्थानों पर तलाशी अभियान चलाया।
ईडी ने अब तक की जांच में पाया कि बीपीटीपी को साल 2007-2008 के दौरान मॉरीशस की विदेशी कंपनियों से 500 करोड़ रुपए से अधिक का विदेशी निवेश ऑटोमैटिक रूट के तहत प्राप्त हुआ। यह निवेश पुट ऑप्शन या स्वैप ऑप्शन के जरिए किया गया था, जो विदेशी मुद्रा प्रबंधन अधिनियम-1999 के 0नियमों का उल्लंघन करता है। इसके अलावा, जांच में यह भी सामने आया है कि काबुल चावला ने गोपनीय रूप से विदेशी संपत्तियां भी रखी थीं।
इसके अलावा, बीपीटीपी और उसके निदेशकों के खिलाफ दिल्ली-एनसीआर के अलग-अलग थानों में कई प्राथमिकी दर्ज हैं, जो वर्तमान में जांच के दायरे में हैं।
इससे पहले ईडी, गुरुग्राम जोनल कार्यालय की टीम ने अवैध कॉल सेंटर घोटाले से संबंधित जांच के संबंध में पीएमएलए-2002 के प्रावधानों के तहत कार्रवाई करते हुए 8 लग्जरी कारें और लग्जरी घड़ियां जब्त कीं। साथ ही, आरोपी व्यक्तियों से जुड़े 30 बैंक खातों को फ्रीज कर दिया गया।
ईडी ने गुरुग्राम और नई दिल्ली में 7 ठिकानों पर छापा मारा था। जांच में सामने आया कि आरोपियों ने विदेशी ग्राहकों (मुख्य रूप से अमेरिकी नागरिकों) के साथ नवंबर 2022 से अप्रैल 2024 तक 15 मिलियन अमेरिकी डॉलर (लगभग 125 करोड़ रुपए) की धोखाधड़ी की। तलाशी अभियान के दौरान ईडी को कई अहम दस्तावेज, डिजिटल डिवाइस, 8 लग्जरी कारें और अलग-अलग उच्च मूल्य की लग्जरी घड़ियां मिलीं।
सम्बंधित ख़बरें
योगी सरकार की शादी अनुदान योजना से ओबीसी परिवारों को राहत, 53 हजार से अधिक को मिली सहायता
वित्तीय वर्ष 2026-27 में अब तक एक लाख से ज्यादा आवेदन प्राप्त हुए 210 करोड़ रुपये के वार्षिक लक्ष्य के सापेक्ष अब तक 107.092 करोड़ रुपये की सहायता वितरित पात्र परिवारों को बेटी के विवाह के लिए सीधे बैंक खाते में मिल रहे…
इजरायल के राष्ट्रपति का विशेष संदेश: कैप्टन स्मित मच्छर को बताया 'पूरी इंसानियत का हीरो'
विवेक ओझा यरुशलम/नई दिल्ली: कूटनीति और द्विपक्षीय संबंधों से परे, कभी-कभी व्यक्तिगत साहस की कहानियां दो देशों को एक अटूट डोर में बांध देती हैं। ऐसा ही एक वाकया सामने आया है, जहां इजरायल के राष्ट्रपति ने भारतीय मूल के…
महा-युद्ध की आहट! पाकिस्तान ने अफगानिस्तान पर किया भीषण पलटवार, आसमान से बरसाई मौत, 10 बड़े ठिकानों को ड्रोन से किया खाक
विवेक ओझा इस्लामाबाद/काबुल: दक्षिण एशिया में एक बार फिर भयंकर युद्ध के बादल मंडराने लगे हैं। सीमा पर चल रही तनातनी अब सीधे तौर पर एक खूनी संघर्ष में तब्दील हो चुकी है। अपनी आंतरिक सुरक्षा और आतंकवाद के मुद्दे पर बुरी…
यूपी पुलिस महकमे में आया भयंकर भूकंप! योगी सरकार का 'महा-एक्शन', एक साथ 18 आईपीएस अफसरों का हुआ ताबड़तोड़ तबादला; मची भारी खलबली
राघवेंद्र प्रताप सिंह लखनऊ/उत्तर प्रदेश: उत्तर प्रदेश में अपराधियों पर नकेल कसने और कानून-व्यवस्था को पूरी तरह से अभेद्य बनाए रखने के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अपना सबसे कड़ा 'प्रशासनिक हंटर' चला दिया है। सूबे…
