गुजरात में आम आदमी पार्टी को झटका, प्रदेश महासचिव सागर रबारी ने दिया इस्तीफा
अहमदाबाद : गुजरात में स्थानीय निकाय चुनाव की मतगणना पूरी होने से पहले आम आदमी पार्टी (आआपा) को एक और बड़ा झटका लगा है। पार्टी के वरिष्ठ नेता और प्रदेश महासचिव सागर रबारी ने अपने सभी पदों से इस्तीफा दे दिया है। हाल ही…

अहमदाबाद : गुजरात में स्थानीय निकाय चुनाव की मतगणना पूरी होने से पहले आम आदमी पार्टी (आआपा) को एक और बड़ा झटका लगा है। पार्टी के वरिष्ठ नेता और प्रदेश महासचिव सागर रबारी ने अपने सभी पदों से इस्तीफा दे दिया है। हाल ही में राजू करपाड़ा के पार्टी छोड़ने के बाद अब सागर रबारी के इस्तीफे से संगठन को बड़ा नुकसान माना जा रहा है।
सागर रबारी ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट के जरिए इस्तीफे की घोषणा की। उन्होंने लिखा कि मैं आज आम आदमी पार्टी के साथ अपनी यात्रा यहीं समाप्त करता हूं। पार्टी की सदस्यता, पद और जिम्मेदारियों से खुद को मुक्त करता हूं। अब तक मिले सहयोग के लिए सभी साथियों का हृदय से आभार।
खुद को किसान नेता के रूप में स्थापित कर चुके सागर रबारी पार्टी के मजबूत स्तंभ माने जाते थे। खासकर ग्रामीण क्षेत्रों और किसानों के मुद्दों को उठाने में उनकी अहम भूमिका रही है। राजु करपड़ा के बाद अब उनके इस्तीफे से पार्टी की आगामी चुनावी रणनीति पर असर पड़ सकता है।
हालांकि, सागर रबारी अब किस पार्टी में शामिल होंगे या उनका अगला कदम क्या होगा, इस पर अभी कोई आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है। लेकिन उनके इस्तीफे के बाद गुजरात की राजनीति में चर्चाओं का दौर तेज हो गया है।
सम्बंधित ख़बरें
योगी सरकार की शादी अनुदान योजना से ओबीसी परिवारों को राहत, 53 हजार से अधिक को मिली सहायता
वित्तीय वर्ष 2026-27 में अब तक एक लाख से ज्यादा आवेदन प्राप्त हुए 210 करोड़ रुपये के वार्षिक लक्ष्य के सापेक्ष अब तक 107.092 करोड़ रुपये की सहायता वितरित पात्र परिवारों को बेटी के विवाह के लिए सीधे बैंक खाते में मिल रहे…
इजरायल के राष्ट्रपति का विशेष संदेश: कैप्टन स्मित मच्छर को बताया 'पूरी इंसानियत का हीरो'
विवेक ओझा यरुशलम/नई दिल्ली: कूटनीति और द्विपक्षीय संबंधों से परे, कभी-कभी व्यक्तिगत साहस की कहानियां दो देशों को एक अटूट डोर में बांध देती हैं। ऐसा ही एक वाकया सामने आया है, जहां इजरायल के राष्ट्रपति ने भारतीय मूल के…
महा-युद्ध की आहट! पाकिस्तान ने अफगानिस्तान पर किया भीषण पलटवार, आसमान से बरसाई मौत, 10 बड़े ठिकानों को ड्रोन से किया खाक
विवेक ओझा इस्लामाबाद/काबुल: दक्षिण एशिया में एक बार फिर भयंकर युद्ध के बादल मंडराने लगे हैं। सीमा पर चल रही तनातनी अब सीधे तौर पर एक खूनी संघर्ष में तब्दील हो चुकी है। अपनी आंतरिक सुरक्षा और आतंकवाद के मुद्दे पर बुरी…
यूपी पुलिस महकमे में आया भयंकर भूकंप! योगी सरकार का 'महा-एक्शन', एक साथ 18 आईपीएस अफसरों का हुआ ताबड़तोड़ तबादला; मची भारी खलबली
राघवेंद्र प्रताप सिंह लखनऊ/उत्तर प्रदेश: उत्तर प्रदेश में अपराधियों पर नकेल कसने और कानून-व्यवस्था को पूरी तरह से अभेद्य बनाए रखने के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अपना सबसे कड़ा 'प्रशासनिक हंटर' चला दिया है। सूबे…
