गुजरात : मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल 29 अगस्त को 'स्वागत' कार्यक्रम में सुनेंगे लोगों की शिकायतें
अहमदाबाद : गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल के जन शिकायत निवारण कार्यक्रम स्वागत की तारीख में परिवर्तन किया गया है। मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल स्वागत कार्यक्रम के तहत शुक्रवार, 29 अगस्त को आम नागरिकों की शिकायतें…

अहमदाबाद : गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल के जन शिकायत निवारण कार्यक्रम स्वागत की तारीख में परिवर्तन किया गया है। मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल स्वागत कार्यक्रम के तहत शुक्रवार, 29 अगस्त को आम नागरिकों की शिकायतें सुनेंगे। नागरिकों की समस्याओं और शिकायतों के समाधान के लिए राज्य स्तरीय ऑनलाइन जनशिकायत निवारण स्वागत कार्यक्रम आमतौर पर हर महीने के चौथे गुरुवार को आयोजित किया जाता है।
मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल शुक्रवार को गांधीनगर स्थित जनसंपर्क इकाई, स्वर्णिम संकुल-2 में लोगों की शिकायतें सुनेंगे। राजकीय स्वागत (स्टेट वाइड अटेंशन ऑन ग्रीवन्सेज बाई एप्लीकेशन ऑफ टेक्नोलॉजी) कार्यक्रम में कोई भी नागरिक 29 अगस्त की सुबह 8 से 11 बजे तक व्यक्तिगत रूप से अपनी शिकायत दे सकता है।
मुख्यमंत्री कार्यालय ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर कार्यक्रम की तारीख में फेरबदल की जानकारी देते हुए लिखा है, स्वागत कार्यक्रम की तारीख बदल दी गई है। सभी नागरिकों से अनुरोध है कि वे बताई गई नई तारीख का ध्यान रखें।
इससे पहले, मुख्यमंत्री ने गुरुवार के दिन 24 जुलाई को राज्य स्तरीय स्वागत कार्यक्रम में नागरिकों की शिकायतों को सुना। उन्होंने अधिकारियों को इन शिकायतों का सकारात्मक दृष्टिकोण से शीघ्र समाधान करने के निर्देश दिए। साथ ही, प्रशासन को नागरिकों को परेशान करने वाले असामाजिक तत्वों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए।
गौरतलब है कि अप्रैल 2003 में तत्कालीन मुख्यमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपनी तरह का पहला तकनीक-आधारित शिकायत निवारण कार्यक्रम स्वागत (स्टेट वाइड अटेंशन ऑन ग्रीवन्सेज बाई एप्लीकेशन ऑफ टेक्नोलॉजी) को शुरू किया था। स कार्यक्रम की शुरुआत उनके इस विश्वास से प्रेरित थी कि एक मुख्यमंत्री की सबसे बड़ी जिम्मेदारी अपने राज्य के लोगों की समस्याओं को हल करना है।
स्वागत ऑनलाइन कार्यक्रम को सार्वजनिक सेवा में पारदर्शिता, जवाबदेही और अनुक्रियाशीलता को बेहतर बनाने के लिए 2010 में संयुक्त राष्ट्र लोक सेवा पुरस्कार सहित कई पुरस्कार दिए गए।
सम्बंधित ख़बरें
योगी सरकार की शादी अनुदान योजना से ओबीसी परिवारों को राहत, 53 हजार से अधिक को मिली सहायता
वित्तीय वर्ष 2026-27 में अब तक एक लाख से ज्यादा आवेदन प्राप्त हुए 210 करोड़ रुपये के वार्षिक लक्ष्य के सापेक्ष अब तक 107.092 करोड़ रुपये की सहायता वितरित पात्र परिवारों को बेटी के विवाह के लिए सीधे बैंक खाते में मिल रहे…
इजरायल के राष्ट्रपति का विशेष संदेश: कैप्टन स्मित मच्छर को बताया 'पूरी इंसानियत का हीरो'
विवेक ओझा यरुशलम/नई दिल्ली: कूटनीति और द्विपक्षीय संबंधों से परे, कभी-कभी व्यक्तिगत साहस की कहानियां दो देशों को एक अटूट डोर में बांध देती हैं। ऐसा ही एक वाकया सामने आया है, जहां इजरायल के राष्ट्रपति ने भारतीय मूल के…
महा-युद्ध की आहट! पाकिस्तान ने अफगानिस्तान पर किया भीषण पलटवार, आसमान से बरसाई मौत, 10 बड़े ठिकानों को ड्रोन से किया खाक
विवेक ओझा इस्लामाबाद/काबुल: दक्षिण एशिया में एक बार फिर भयंकर युद्ध के बादल मंडराने लगे हैं। सीमा पर चल रही तनातनी अब सीधे तौर पर एक खूनी संघर्ष में तब्दील हो चुकी है। अपनी आंतरिक सुरक्षा और आतंकवाद के मुद्दे पर बुरी…
यूपी पुलिस महकमे में आया भयंकर भूकंप! योगी सरकार का 'महा-एक्शन', एक साथ 18 आईपीएस अफसरों का हुआ ताबड़तोड़ तबादला; मची भारी खलबली
राघवेंद्र प्रताप सिंह लखनऊ/उत्तर प्रदेश: उत्तर प्रदेश में अपराधियों पर नकेल कसने और कानून-व्यवस्था को पूरी तरह से अभेद्य बनाए रखने के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अपना सबसे कड़ा 'प्रशासनिक हंटर' चला दिया है। सूबे…
