द इंडियन व्यू

गुजरात के उपमुख्यमंत्री संघवी ने सरहदी गाँव मोटी छेर में जवानों के साथ किया सामूहिक राष्ट्रगीत

गांधीनगर : गुजरात के उपमुख्यमंत्री हर्ष संघवी ने "वंदे मातरम्" गीत के 150 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर कच्छ जिले के लखपत तालुका स्थित सरहदी गाँव मोटी छेर की बॉर्डर आउटपोस्ट पर जवानों के साथ राष्ट्रगीत का सामूहिक गान किया।…

Ragwendra P Singh
November 7, 2025
2 min read
गुजरात के उपमुख्यमंत्री संघवी ने सरहदी गाँव मोटी छेर में जवानों के साथ किया सामूहिक राष्ट्रगीत

गांधीनगर : गुजरात के उपमुख्यमंत्री हर्ष संघवी ने "वंदे मातरम्" गीत के 150 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर कच्छ जिले के लखपत तालुका स्थित सरहदी गाँव मोटी छेर की बॉर्डर आउटपोस्ट पर जवानों के साथ राष्ट्रगीत का सामूहिक गान किया। साथ ही उपमुख्यमंत्री ने जवानों सहित उपस्थित अधिकारियों और कर्मचारियों के साथ शपथ लेकर “स्वदेशी अपनाने” का आह्वान किया।इस अवसर पर उपमुख्यमंत्री संघवी ने कहा कि “वंदे मातरम्” राष्ट्रगीत में देश की एकता के दर्शन होते हैं। स्वतंत्रता संग्राम और आज़ादी की लड़ाई के दौरान इसवंदे मातरम्" राष्ट्रगीत ने देश को एकजुट रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी। यह राष्ट्रगीत देशभक्ति, त्याग और समर्पण की भावना को जागृत करता है।देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की प्रेरणा से राष्ट्रगीत के 150 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में कश्मीर से लेकर कन्याकुमारी तक राष्ट्रव्यापी उत्सव मनाया जा रहा है। सीमाओं से लेकर समुद्र तट तक राष्ट्रगीत का सामूहिक गान किया जा रहा है। इस दौरान उपमुख्यमंत्री हर्ष संघवी ने बीएसएफ जवानों के साथ उनकी बीच जाकर संवाद किया और “चाय पर चर्चा” की।इस अवसर पर अग्रणी देवजी वर्चंद, रेंज आईजी चिराग कोर्डिया और वीरेन्द्रसिंह यादव, जिला विकास अधिकारी उत्सव गौतम, 176 बीएसएफ बटालियन के कमांडेंट योगेश कुमार सहित अधिकारीगण, पदाधिकारीगण, पुलिस जवान एवं बीएसएफ जवान उपस्थित रहे।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

योगी सरकार की शादी अनुदान योजना से ओबीसी परिवारों को राहत, 53 हजार से अधिक को मिली सहायता

वित्तीय वर्ष 2026-27 में अब तक एक लाख से ज्यादा आवेदन प्राप्त हुए 210 करोड़ रुपये के वार्षिक लक्ष्य के सापेक्ष अब तक 107.092 करोड़ रुपये की सहायता वितरित पात्र परिवारों को बेटी के विवाह के लिए सीधे बैंक खाते में मिल रहे…

इजरायल के राष्ट्रपति का विशेष संदेश: कैप्टन स्मित मच्छर को बताया 'पूरी इंसानियत का हीरो'

विवेक ओझा यरुशलम/नई दिल्ली: कूटनीति और द्विपक्षीय संबंधों से परे, कभी-कभी व्यक्तिगत साहस की कहानियां दो देशों को एक अटूट डोर में बांध देती हैं। ऐसा ही एक वाकया सामने आया है, जहां इजरायल के राष्ट्रपति ने भारतीय मूल के…

महा-युद्ध की आहट! पाकिस्तान ने अफगानिस्तान पर किया भीषण पलटवार, आसमान से बरसाई मौत, 10 बड़े ठिकानों को ड्रोन से किया खाक

विवेक ओझा इस्लामाबाद/काबुल: दक्षिण एशिया में एक बार फिर भयंकर युद्ध के बादल मंडराने लगे हैं। सीमा पर चल रही तनातनी अब सीधे तौर पर एक खूनी संघर्ष में तब्दील हो चुकी है। अपनी आंतरिक सुरक्षा और आतंकवाद के मुद्दे पर बुरी…

यूपी पुलिस महकमे में आया भयंकर भूकंप! योगी सरकार का 'महा-एक्शन', एक साथ 18 आईपीएस अफसरों का हुआ ताबड़तोड़ तबादला; मची भारी खलबली

राघवेंद्र प्रताप सिंह लखनऊ/उत्तर प्रदेश: उत्तर प्रदेश में अपराधियों पर नकेल कसने और कानून-व्यवस्था को पूरी तरह से अभेद्य बनाए रखने के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अपना सबसे कड़ा 'प्रशासनिक हंटर' चला दिया है। सूबे…