गुकेश की सबसे बड़ी चुनौती, विश्व के शीर्ष खिलाड़ियों के बीच मुकाबला
विश्व चैंपियन डी. गुकेश क्लच शतरंज चैम्पियनशिप मैच में अभी तक की सबसे बड़ी चुनौती का सामना करना पड़ेगा। यूरोपियन क्लब कप में अपनी टीम सुपर चेस को जीत दिलाने के बाद इस टूर्नामेंट में हिस्सा लेने के लिए अमेरिका पहुंचने…

विश्व चैंपियन डी. गुकेश क्लच शतरंज चैम्पियनशिप मैच में अभी तक की सबसे बड़ी चुनौती का सामना करना पड़ेगा। यूरोपियन क्लब कप में अपनी टीम सुपर चेस को जीत दिलाने के बाद इस टूर्नामेंट में हिस्सा लेने के लिए अमेरिका पहुंचने वाले गुकेश को अगर जीत हासिल करनी है तो अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करना होगा क्योंकि विश्व रैंकिंग में पहले तीन स्थान पर रहने वाले खिलाड़ी भी इस प्रतियोगिता में अपनी चुनौती पेश करेंगे।
विश्व के नंबर एक खिलाड़ी मैग्नस कार्लसन का ब्रेक हाल ही में पिता बनने के बाद खत्म हुआ है और वह खिताब के प्रबल दावेदार के रूप में शुरुआत करेंगे। अमेरिका के हिकारू नाकामुरा और फैबियानो कारूआना भी 18 गेम तक चलने वाली इस प्रतियोगिता में चैंपियन बनने के दावेदारों में हैं।
एक पखवाड़े के अंदर क्लच शतरंज के दूसरे टूर्नामेंट में बड़ी पुरस्कार राशि गांव पर लगी है। विजेता को 120000 अमेरिकी डॉलर की धनराशि मिलेगी।

दूसरा पुरस्कार 90,000 अमेरिकी डॉलर है, तीसरा और चौथा पुरस्कार क्रमशः 70,000 अमेरिकी डॉलर और 60,000 अमेरिकी डॉलर है। प्रत्येक राउंड में प्रत्येक जीत पर 72,000 अमेरिकी डॉलर की अतिरिक्त राशि दांव पर लगी है।
सम्बंधित ख़बरें
पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने घटाई महिला खिलाड़ियों की अनुबंध सूची, आठ को मिला मौका
पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने 2026-27 सत्र के लिए आठ महिला क्रिकेटरों के केंद्रीय अनुबंधों की घोषणा की है। इसमें फातिमा सना और सादिया इकबाल को श्रेणी ए में जगह मिली है। पिछले अनुबंध चक्र में 20 खिलाड़ियों को केंद्रीय अनुबंध दिया गया था, लेकिन इस बार यह संख्या घटाकर आठ कर दी गई है।
10 खिलाड़ियों के साथ बॉर्नमाउथ का कमाल, सेल्टा विगो को हराकर जीत का सिलसिला बरकरार
10 खिलाड़ियों के साथ खेल रही बॉर्नमाउथ ने यूईएफए यूरोपा लीग में सेल्टा विगो को 2-1 से हराया। टीम ने पहले हाफ में पिछड़ने के बावजूद शानदार वापसी की और लगातार पांचवें मुकाबले में जीत हासिल की।
मेरिडा और जॉडार बने स्पेन की जीत के नायक, ऑस्ट्रिया को 2-0 से हराया
स्पेन ने डेविस कप फाइनल्स में अपनी खिताबी दावेदारी को मजबूत करते हुए युवा खिलाड़ियों के दम पर सेमीफाइनल में प्रवेश कर लिया है। गुरुवार को खेले गए क्वार्टर फाइनल में स्पेन ने ऑस्ट्रिया को 2-0 से शिकस्त दी।
क्रूसिबल कप पर पंकज का कब्जा, 2027 में भारत करेगा टूर्नामेंट की मेजबानी
पंकज आडवाणी रीडिंग में क्रूसिबल कप जीतने वाले पहले भारतीय बने। उन्होंने दो दिन तक शानदार स्नूकर खेला, जिसका नतीजा फाइनल में टोनी ड्रैगो पर 6-0 की शानदार जीत के रूप में सामने आया।
