द इंडियन व्यू

गिल बोले - रोहित और विराट जैसे दिग्गजों का नेतृत्व करना गर्व की बात

शुभमन गिल की अगुवाई वाली टीम इंडिया रविवार से तीन मैचों की वनडे सीरीज में ऑस्ट्रेलिया से भिड़ेगी। पहला मैच पर्थ में होगा। रोहित शर्मा और विराट कोहली पहली बार गिल की कप्तानी में खेलेंगे। गिल को हाल ही में रोहित की जगह…

Ragwendra P Singh
October 18, 2025
3 min read
गिल बोले - रोहित और विराट जैसे दिग्गजों का नेतृत्व करना गर्व की बात

शुभमन गिल की अगुवाई वाली टीम इंडिया रविवार से तीन मैचों की वनडे सीरीज में ऑस्ट्रेलिया से भिड़ेगी। पहला मैच पर्थ में होगा। रोहित शर्मा और विराट कोहली पहली बार गिल की कप्तानी में खेलेंगे। गिल को हाल ही में रोहित की जगह नया वनडे कप्तान बनाया गया।

उन्होंने पर्थ वनडे से पहले रोहित और विराट को लेकर खुलकर बात की। गिल ने बताया कि वनडे कप्तानी मिलने के बाद रोहित के साथ उनके रिश्ते में कोई बदलाव नहीं आया है। गिल ने यह भी बताया कि पर्थ में मुकाबले से पहले 'हिटमैन' रोहित से कौन सा सवाल पूछा।

गिल ने शनिवार को पर्थ में पत्रकारों से कहा, "बाहर चाहे जो भी नरेटिव हो, हमारे बीच ऐसी कोई बात नहीं है। यह बिल्कुल पुराने दिनों जैसा है। वह बहुत मददगार हैं और हमेशा अपने अनुभव साझा करते हैं। मैं उनसे सुझाव मांगता रहा हूं। मैंने उनसे पूछा, 'अगर आप कप्तान होते तो इस विकेट पर क्या करते?' मुझे दूसरे खिलाड़ियों से सलाह लेना पसंद है।"

© Getty

26 वर्षीय बल्लेबाज ने कहा, “विराट और रोहित भाई, दोनों के साथ मेरे अच्छे संबंध हैं। मैं हमेशा उनकी सलाह लेता हूं और जब बात अपनी राय देने की आती है तो वे भी हिचकिचाते नहीं हैं।” उन्होंने कहा, "ये वो खिलाड़ी हैं जिन्हें मैं बचपन में अपना आदर्श मानता था। उनकी जो भूख थी, उसने मुझे प्रेरित किया।

खेल के ऐसे दिग्गजों का नेतृत्व करना मेरे लिए बहुत सम्मान की बात है।" उन्होंने आगे कहा, "मुझे यकीन है कि इस सीरीज में ऐसे कई मौके आएंगे जब मैं उनसे सीख पाऊंगा।

अगर मैं मुश्किल स्थिति में पड़ूंगा तो मैं उनसे सलाह लेने से नहीं हिचकिचाऊंगा।" गिल ने स्पष्ट रूप से स्वीकार किया कि वनडे टीम का नेतृत्व करने एक बड़ी जिम्मेदारी है क्योंकि एमएस धोनी, विराट और रोहित सभी ने सफलता हासिल की है।

हाल ही में कप्तान के रूप में अपनी पहली टेस्ट सीरीज जीत वाले गिल ने यह भी कहा कि पिछली सभी सीख और अनुभव उनके काम आएंगे। गिल ने कहा, "निश्चित रूप से यह बहुत रोमांचक है। एमएस धोनी, विराट कोहली और रोहित शर्मा की विरासत को आगे बढ़ाने मेरे लिए यह एक बड़ी जिम्मेदारी है।

मुझे बहुत सारे अनुभव और बहुत सी सीख मिली है।" उन्होंने कहा, "रोहित और विराट दोनों के साथ मेरी कई बार बातचीत हुई है कि टीम को कैसे आगे बढ़ाया जाए और वे भारतीय क्रिकेट टीम के लिए किस तरह का कल्चर चाहते हैं। मुझे लगता है कि ये सीख और अनुभव हमारी टीम को आगे बढ़ने में मदद करेंगे।"

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने घटाई महिला खिलाड़ियों की अनुबंध सूची, आठ को मिला मौका

पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने 2026-27 सत्र के लिए आठ महिला क्रिकेटरों के केंद्रीय अनुबंधों की घोषणा की है। इसमें फातिमा सना और सादिया इकबाल को श्रेणी ए में जगह मिली है। पिछले अनुबंध चक्र में 20 खिलाड़ियों को केंद्रीय अनुबंध दिया गया था, लेकिन इस बार यह संख्या घटाकर आठ कर दी गई है।

10 खिलाड़ियों के साथ बॉर्नमाउथ का कमाल, सेल्टा विगो को हराकर जीत का सिलसिला बरकरार

10 खिलाड़ियों के साथ खेल रही बॉर्नमाउथ ने यूईएफए यूरोपा लीग में सेल्टा विगो को 2-1 से हराया। टीम ने पहले हाफ में पिछड़ने के बावजूद शानदार वापसी की और लगातार पांचवें मुकाबले में जीत हासिल की।

मेरिडा और जॉडार बने स्पेन की जीत के नायक, ऑस्ट्रिया को 2-0 से हराया

स्पेन ने डेविस कप फाइनल्स में अपनी खिताबी दावेदारी को मजबूत करते हुए युवा खिलाड़ियों के दम पर सेमीफाइनल में प्रवेश कर लिया है। गुरुवार को खेले गए क्वार्टर फाइनल में स्पेन ने ऑस्ट्रिया को 2-0 से शिकस्त दी।

क्रूसिबल कप पर पंकज का कब्जा, 2027 में भारत करेगा टूर्नामेंट की मेजबानी

पंकज आडवाणी रीडिंग में क्रूसिबल कप जीतने वाले पहले भारतीय बने। उन्होंने दो दिन तक शानदार स्नूकर खेला, जिसका नतीजा फाइनल में टोनी ड्रैगो पर 6-0 की शानदार जीत के रूप में सामने आया।