द इंडियन व्यू

गिल की कप्तानी और प्रदर्शन पर मार्क रामप्रकाश मंत्रमुग्ध : "उन्होंने खुद को साबित किया"

इंग्लैंड के पूर्व बल्लेबाज मार्क रामप्रकाश ने भारत के नये कप्तान शुभमन गिल की उनके दमखम, कौशल और जज्बे के लिए प्रशंसा करते हुए बोला कि इस युवा बल्लेबाज ने दिखा दिया है कि वह अवसान पर चल रहे ‘फैब फोर’ (पिछले एक दशक में…

Ragwendra P Singh
July 9, 2025
2 min read
गिल की कप्तानी और प्रदर्शन पर मार्क रामप्रकाश मंत्रमुग्ध : "उन्होंने खुद को साबित किया"

इंग्लैंड के पूर्व बल्लेबाज मार्क रामप्रकाश ने भारत के नये कप्तान शुभमन गिल की उनके दमखम, कौशल और जज्बे के लिए प्रशंसा करते हुए बोला कि इस युवा बल्लेबाज ने दिखा दिया है कि वह अवसान पर चल रहे ‘फैब फोर’ (पिछले एक दशक में दुनिया के चार सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज) से जिम्मेदारी संभालने में सक्षम है।

© AFP

गिल ने बर्मिंघम टेस्ट की दोनों पारियों में 269 और 161 रन बनाए। इससे पहले उन्होंने लीड्स में श्रृंखला के पहले मैच की पहली पारी में 147 रन भी बनाए थे। उन्होंने लिखा, ‘‘हमें न केवल एक बल्लेबाज के रूप में बल्कि एक युवा टीम के नए कप्तान के रूप में उदाहरण स्थापित करने के लिए उनकी सहनशक्ति, उनके कौशल और उनके जज्बे की दाद देनी होगी।’’

उन्होंने कहा, ‘‘कप्तानी किसी खिलाड़ी की फॉर्म पर प्रतिकूल प्रभाव डाल सकती है, लेकिन ऐसा लगता है कि इसने उन्हें एकाग्र किया है और पिछले तीन सप्ताह में उन्होंने अपनी तीन सर्वश्रेष्ठ पारियां खेली।’’

रामप्रकाश ने कहा, ‘‘हम उस दौर के अंतिम पड़ाव पर हैं, जिसमें तथाकथित फैब फोर – विराट कोहली, जो रूट, स्टीव स्मिथ और केन विलियमसन – का दबदबा रहा है और ऐसे खिलाड़ियों की तलाश जारी है, जो उनकी जगह ले सकें।‘‘ उन्होंने कहा, ‘‘गिल ने दिखा दिया कि वह उनकी जगह लेने में सक्षम हैंं।

वह खेल के तीनों प्रारूप में खेलते हैं और बड़ी अच्छी तरह से सामंजस्य बिठाते हैं। उनकी तकनीक शानदार है।’’ यह खिलाड़ी सुनील गावस्कर के बाद एक ही टेस्ट में दोहरा शतक और शतक बनाने वाले दूसरे भारतीय बन गए।

गिल इंग्लैंड में टेस्ट मैच में दोहरा शतक बनाने वाले पहले भारतीय और एशियाई कप्तान भी बने। भारत ने उनके शानदार प्रदर्शन से दूसरे टेस्ट मैच में 336 रन से जीत दर्ज कर पांच मैचों की श्रृंखला 1-1 से बराबर की। भारत लीड्स में पहला टेस्ट मैच पांच विकेट से हार गया था। तीसरा टेस्ट गुरुवार से लॉर्ड्स में खेला जाएगा।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

जनवरी में लौटेगी हीरो हॉकी इंडिया लीग, 7 दिसंबर को होगी खिलाड़ियों की नीलामी

हॉकी इंडिया ने गुरुवार को हीरो हॉकी इंडिया लीग 2026-27 सत्र की प्रमुख तारीखों और कार्यक्रम की घोषणा कर दी। प्रतियोगिता जनवरी 2027 के पहले सप्ताह में शुरू होगी।

गुकेश और सिंदारोव के बीच दूसरी बाजी भी ड्रॉ, खिताबी जंग में बराबरी

विश्व शतरंज चैंपियनशिप में भारत के डी गुकेश और उज्बेकिस्तान के चुनौतीवीर जावोखिर सिंदारोव के बीच खिताबी मुकाबले की दूसरी बाजी भी ड्रॉ पर समाप्त हुई।

आडवाणी का ऐतिहासिक धमाका, पहली बार भारत की झोली में आया क्रूसिबल कप

पंकज आडवाणी प्रतिष्ठित क्रूसिबल कप स्नूकर टूर्नामेंट जीतने वाले पहले भारतीय बन गए हैं। उन्होंने ब्रिटेन के रीडिंग में स्नूकर 900 प्रारूप में खेले गए इस टूर्नामेंट के फाइनल में माल्टा के पूर्व पेशेवर खिलाड़ी टोनी ड्रैगो को 6-0 से हराया।

हैगली ओवल में स्पिनरों को नहीं मिलती ज्यादा सफलता, कुलदीप पर बोले सोढ़ी

न्यूजीलैंड के लेग स्पिनर ईश सोढ़ी का मानना है कि हैगली ओवल में पिछले 10 वर्षों में टेस्ट क्रिकेट में स्पिनरों ने सिर्फ छह विकेट लिए हैं और इसलिए उन्हें कुलदीप यादव को बाहर रखने का भारत का फैसला सही लगता है।