गिरनार आरोहण-अवरोहण प्रतियोगिता 2026 : उप्र की तामसी सिंह लगातार छठी बार बनीं राष्ट्रीय चैंपियन
जूनागढ़ : गुजरात के जूनागढ़ में 18वीं अखिल भारतीय गिरनार आरोहण-अवरोहण प्रतियोगिता–2026 में उप्र की तामसी सिंह लगातार छठी बार राष्ट्रीय चैंपियन बनी हैं। जूनागढ़ में रविवार (01 फरवरी) को हुए इस प्रतिष्ठित प्रतियोगिता में…

जूनागढ़ : गुजरात के जूनागढ़ में 18वीं अखिल भारतीय गिरनार आरोहण-अवरोहण प्रतियोगिता–2026 में उप्र की तामसी सिंह लगातार छठी बार राष्ट्रीय चैंपियन बनी हैं।
जूनागढ़ में रविवार (01 फरवरी) को हुए इस प्रतिष्ठित प्रतियोगिता में देश के 12 राज्यों से कुल 516 खिलाड़ियों ने भाग लिया और चार श्रेणियों (पुरुष-सीनियर, महिला-सीनियर, पुरुष-जूनियर, महिला-जूनियर) में मुकाबले हुए।
भवनाथ क्षेत्र से सुबह 6 बजे प्रतियोगिता की शुरुआत हुई। महिला सीनियर वर्ग में उत्तर प्रदेश की तामसी सिंह ने शानदार प्रदर्शन करते हुए पहला स्थान हासिल किया और लगातार छठी बार राष्ट्रीय चैंपियन बनने का गौरव प्राप्त किया। तामसी ने पांच वर्ष पहले जूनियर वर्ग से इस प्रतियोगिता में शुरुआत की थी और तब से लगातार शीर्ष स्थान पर बनी हुई हैं। आयोजकों ने बताया कि परिणामों को पूरी पारदर्शिता के साथ तैयार करने के लिए आरएफआईडी तकनीक और आधुनिक सॉफ्टवेयर का उपयोग किया गया।
प्रतियोगिता के परिणाम
पुरुष-सीनियर वर्ग (5500 सीढ़ियां चढ़कर-उतरकर) :
अनिल वसावा – 58.16 मिनट
इन्द्रेस वसावा – 59.16 मिनट
विग्नेश भगवती – 60.19 मिनट
महिला-सीनियर वर्ग (2200 सीढ़ियां चढ़कर-उतरकर) :
तामसी सिंह – 32.14 मिनट
नेहा मिश्रा – 38.55 मिनट
काजल वेगड़ा – 39.26 मिनट
पुरुष-जूनियर वर्ग :
दीवाकर राजभर – 60.52 मिनट
विमल वणजारा – 64.10 मिनट
अंकुर – 65.19 मिनट
महिला-जूनियर वर्ग :
बंधन यादव– 37.20 मिनट
अस्मिता कटेशिया– 37.36 मिनट
काजल सोलंकी– 38.67 मिनट
इस प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने कठिन चढ़ाई और अवरोहण को पार करते हुए अद्भुत साहस और सहनशक्ति का परिचय दिया। तामसी सिंह की लगातार छठी जीत ने इस प्रतियोगिता को और भी खास बना दिया।
_________________
सम्बंधित ख़बरें
पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने घटाई महिला खिलाड़ियों की अनुबंध सूची, आठ को मिला मौका
पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने 2026-27 सत्र के लिए आठ महिला क्रिकेटरों के केंद्रीय अनुबंधों की घोषणा की है। इसमें फातिमा सना और सादिया इकबाल को श्रेणी ए में जगह मिली है। पिछले अनुबंध चक्र में 20 खिलाड़ियों को केंद्रीय अनुबंध दिया गया था, लेकिन इस बार यह संख्या घटाकर आठ कर दी गई है।
10 खिलाड़ियों के साथ बॉर्नमाउथ का कमाल, सेल्टा विगो को हराकर जीत का सिलसिला बरकरार
10 खिलाड़ियों के साथ खेल रही बॉर्नमाउथ ने यूईएफए यूरोपा लीग में सेल्टा विगो को 2-1 से हराया। टीम ने पहले हाफ में पिछड़ने के बावजूद शानदार वापसी की और लगातार पांचवें मुकाबले में जीत हासिल की।
मेरिडा और जॉडार बने स्पेन की जीत के नायक, ऑस्ट्रिया को 2-0 से हराया
स्पेन ने डेविस कप फाइनल्स में अपनी खिताबी दावेदारी को मजबूत करते हुए युवा खिलाड़ियों के दम पर सेमीफाइनल में प्रवेश कर लिया है। गुरुवार को खेले गए क्वार्टर फाइनल में स्पेन ने ऑस्ट्रिया को 2-0 से शिकस्त दी।
क्रूसिबल कप पर पंकज का कब्जा, 2027 में भारत करेगा टूर्नामेंट की मेजबानी
पंकज आडवाणी रीडिंग में क्रूसिबल कप जीतने वाले पहले भारतीय बने। उन्होंने दो दिन तक शानदार स्नूकर खेला, जिसका नतीजा फाइनल में टोनी ड्रैगो पर 6-0 की शानदार जीत के रूप में सामने आया।
