गावस्कर की डांट बनी पंत के लिए वरदान, क्रिकेट में हुई धमाकेदार वापसी
टी20 वर्ल्ड कप 2024 हो या इसके बाद की कोई भी द्विपक्षीय सीरीज या बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी के बाद आईपीएल 2025 ऋषभ पंत हर मोर्चे पर फ्लॉप ही दिखे। हालांकि, जैसे ही उन्होंने इंग्लैंड के खिलाफ एंडरसन-तेंदुलकर ट्रॉफी के पहले…

टी20 वर्ल्ड कप 2024 हो या इसके बाद की कोई भी द्विपक्षीय सीरीज या बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी के बाद आईपीएल 2025 ऋषभ पंत हर मोर्चे पर फ्लॉप ही दिखे। हालांकि, जैसे ही उन्होंने इंग्लैंड के खिलाफ एंडरसन-तेंदुलकर ट्रॉफी के पहले मैच की दोनों पारियों में शतक जड़ा तो उनकी तारीफ हो रही है।

ऋषभ पंत का एक ही मैच में दो दमदार पारियां खेलना कोई इत्तेफाक नहीं, बल्कि उन्होंने खूब मेहनत की और अब और ज्यादा जिम्मेदारी के साथ खेल रहे हैं। महान बल्लेबाज सुनील गावस्कर की एक डांट शायद उन्होंने गंभीरता से ली है।
दरअसल, बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी के दौरान जब ऋषभ पंत खराब शॉट या जल्दबाजी में आउट हो रहे थे तो ऑन एयर सुनील गावस्कर ने ऋषभ पंत को डांट लगाई थी और उन्होंने पंत को स्टूपिड, स्टूपिड...स्टूपिड बोला था।
हालांकि, बाद में ऋषभ पंत और गावस्कर एक एड में नजर आए, लेकिन गावस्कर की इस फटकार के बाद ऋषभ पंत ने जो किया, उसके लिए तारीफ बनती है। हाल ही में एक अंग्रेजी अखबार की एक रिपोर्ट में खुलासा हुआ कि मेलबर्न टेस्ट में खराब प्रदर्शन के बाद पंत ने कड़ी ट्रेनिंग करने का फैसला किया।
उन्होंने कथित तौर पर अपना व्हाट्सएप अनइंस्टॉल कर दिया था और अपने अभ्यास पर ध्यान देने के लिए अपना मोबाइल फोन भी बंद कर दिया था।
भारत के पूर्व स्ट्रेंथ और कंडीशनिंग कोच सोहम देसाई ने एक अंग्रेजी अखबार को बताया, "उन्होंने दिन-रात बहुत कठिन सेशन किए। जब भी वह खाली होते, तो मुझे जिम में ले जाते। उन्हें थकान या काम के बोझ की परवाह नहीं थी। उन्होंने बस इतना कहा कि उन्हें खुद पर काम करते रहना है।"
उन्होंने आगे बताया, "फाइनल के दिन, वह अपने मन में किसी तरह का अपराधबोध लेकर मेरे पास आए और पूछा कि क्या वह एक दिन की छुट्टी ले सकते हैं।
मैंने कहा कि उन्हें ऐसा करने की जरूरत है। पंत के पास इतना खजाना है कि वह कम से कम एक साल तक बिना कुछ खास किए ठीक रहेंगे। यही कारण है कि आप उन्हें हेडिंग्ले टेस्ट में दो शतक लगाने और इतने लंबे समय तक विकेटकीपिंग करने के बावजूद इतनी अच्छी तरह से घूमते हुए देखते हैं।"
सम्बंधित ख़बरें
गुकेश और सिंदारोव के बीच दूसरी बाजी भी ड्रॉ, खिताबी जंग में बराबरी
विश्व शतरंज चैंपियनशिप में भारत के डी गुकेश और उज्बेकिस्तान के चुनौतीवीर जावोखिर सिंदारोव के बीच खिताबी मुकाबले की दूसरी बाजी भी ड्रॉ पर समाप्त हुई।
आडवाणी का ऐतिहासिक धमाका, पहली बार भारत की झोली में आया क्रूसिबल कप
पंकज आडवाणी प्रतिष्ठित क्रूसिबल कप स्नूकर टूर्नामेंट जीतने वाले पहले भारतीय बन गए हैं। उन्होंने ब्रिटेन के रीडिंग में स्नूकर 900 प्रारूप में खेले गए इस टूर्नामेंट के फाइनल में माल्टा के पूर्व पेशेवर खिलाड़ी टोनी ड्रैगो को 6-0 से हराया।
हैगली ओवल में स्पिनरों को नहीं मिलती ज्यादा सफलता, कुलदीप पर बोले सोढ़ी
न्यूजीलैंड के लेग स्पिनर ईश सोढ़ी का मानना है कि हैगली ओवल में पिछले 10 वर्षों में टेस्ट क्रिकेट में स्पिनरों ने सिर्फ छह विकेट लिए हैं और इसलिए उन्हें कुलदीप यादव को बाहर रखने का भारत का फैसला सही लगता है।
ऑस्ट्रेलियाई ओपन में नहीं होगा सिनर का बचाव अभियान, चोट बनी वजह
दो बार के विजेता यानिक सिनर दाहिने घुटने की सर्जरी के कारण वर्ष के पहले ग्रैंड स्लैम टेनिस टूर्नामेंट ऑस्ट्रेलियाई ओपन में भाग नहीं लेंगे। इस टूर्नामेंट के आयोजकों ने गुरुवार को यह घोषणा की।
