द इंडियन व्यू

गाजा में जीएचएफ ने मानवीय सहायता का वितरण रोका

गाजा पट्टी : अमेरिका समर्थित गाजा ह्यूमैनिटेरियन फाउंडेशन (जीएचएफ) ने गाजा में मानवीय सहायता का वितरण रोक दिया है। इससे फिलिस्तीनी नागरिकों के सामने भविष्य में खाद्य संकट गहराने की आशंका है। जीएचएफ ने घोषणा की है कि…

Ragwendra P Singh
June 4, 2025
1 min read
गाजा में जीएचएफ ने मानवीय सहायता का वितरण रोका

गाजा पट्टी : अमेरिका समर्थित गाजा ह्यूमैनिटेरियन फाउंडेशन (जीएचएफ) ने गाजा में मानवीय सहायता का वितरण रोक दिया है। इससे फिलिस्तीनी नागरिकों के सामने भविष्य में खाद्य संकट गहराने की आशंका है। जीएचएफ ने घोषणा की है कि केंद्रों से भोजन सामग्री और अन्य जरूरी सामान का वितरण आज नहीं किया जाएगा। सभी वितरण केंद्र बंद रहेंगे।

द टाइम्स ऑफ इजराइल की खबर के अनुसार, वितरण केंद्रों के आसपास बार-बार की गई गोलीबारी की वजह से ऐसा करना पड़ा है। जीएचएफ ने वितरण केंद्रों पर इजराइल डिफेंस फोर्सेज (आईडीएफ) से सुरक्षा बढ़ाने का आग्रह किया है। जीएचएफ ने घोषणा की है कि उसके सहायता वितरण केंद्र बुधवार को संचालित नहीं होंगे।

इस बीच आईडीएफ ने कहा है कि गुरुवार को संचालन दोबारा शुरू करने से पहले वितरण स्थलों तक सुरक्षित पहुंच मार्ग तैयार किया जाएगा। जीएचएफ के प्रवक्ता ने कहा कि लगातार तीसरे दिन भोजन के डिब्बे लेने की कोशिश कर रहे फिलिस्तीनियों को निशाना बनाया गया। आईडीएफ के अरबी भाषा के प्रवक्ता ने भी एक बयान जारी कर फिलिस्तीनियों को चेतावनी दी कि सहायता स्थलों की ओर जाने वाली सड़कों पर यात्रा करना अंतरिम रूप से प्रतिबंधित रहेगा। इन सड़कों को युद्ध क्षेत्र घोषित किया गया है।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

मुंबई पुलिस ने अनमोल बिश्नोई की कस्टडी के लिए महाराष्ट्र सरकार से किया संपर्क

दिल्ली की स्पेशल NIA कोर्ट ने पहले अनमोल बिश्नोई की कस्टडी की मांग वाली मुंबई पुलिस की अर्जी खारिज कर दी थी। केंद्र ने NIA केस में ट्रायल पूरा होने तक अनमोल बिश्नोई को तिहाड़ जेल से ट्रांसफर करने पर रोक लगा दी है। मुंबई पुलिस का मानना है कि बाबा सिद्दीकी की हत्या के पीछे की बड़ी साजिश का पता लगाने के लिए अनमोल बिश्नोई से पूछताछ करना जरूरी है।

नागपुर MLC चुनाव में कांग्रेस ने पलटा पासा, फडणवीस-गडकरी के गढ़ में बीजेपी को हराया; अभिजीत वंजारी की लगातार दूसरी जीत

मतगणना मंगलवार सुबह शुरू हुई और गुरुवार तड़के करीब 40 घंटे से अधिक समय तक चली। शुरुआती दौर में भाजपा उम्मीदवार सुधाकर कोहले आगे थे। दूसरे राउंड की गिनती के बाद कोहले के 60,924 वोट थे, जबकि वंजारी को 56,630 वोट मिले थे। निर्दलीय उम्मीदवार नितेश कराले को 24,249 वोट मिले, लेकिन किसी को भी जीत का कोटा नहीं मिला। इसके बाद दूसरी वरीयता के मतों की गिनती शुरू हुई, जिसमें वंजारी ने बढ़त बनाई और अंततः 67,231 वोटों के साथ जीत हासिल की, जबकि कोहले 63,960 वोटों पर सिमट गए।

दिल्ली SIR में 47.56 लाख वोटरों के नाम कटे, नई एंट्री के लिए आए 2.71 लाख आवेदन

दिल्ली के मुख्य निर्वाचन अधिकारी कार्यालय की ओर से जारी रिपोर्ट के अनुसार, 31 अगस्त से 27 अक्टूबर के बीच Form 6 के कुल 2,71,639 आवेदन प्राप्त हुए। इनमें सबसे अधिक आवेदन पश्चिमी दिल्ली से आए हैं। दावा और आपत्ति दर्ज कराने की प्रक्रिया 30 अक्टूबर को समाप्त होने वाली है। दिल्ली की सभी 70 विधानसभा सीटों के लिए ड्राफ्ट मतदाता सूची 31 अगस्त को प्रकाशित की गई थी।