द इंडियन व्यू

गांव-गांव चौपाल लगाकर महिलाओं से संवाद कर रही बरेली पुलिस

बरेली, 25 सितंबर (हि.स.) । महिलाओं और बेटियों की सुरक्षा को लेकर बरेली पुलिस ने अनोखी पहल शुरू की है। मिशन शक्ति फेज-5.0 के तहत अब महिला बीट पुलिस गांव-गांव पहुंच रही है। चौपालों में बैठकर महिलाएं और बेटियां अपनी…

Ragwendra P Singh
September 25, 2025
2 min read
गांव-गांव चौपाल लगाकर महिलाओं से संवाद कर रही बरेली पुलिस

बरेली, 25 सितंबर (हि.स.) । महिलाओं और बेटियों की सुरक्षा को लेकर बरेली पुलिस ने अनोखी पहल शुरू की है। मिशन शक्ति फेज-5.0 के तहत अब महिला बीट पुलिस गांव-गांव पहुंच रही है। चौपालों में बैठकर महिलाएं और बेटियां अपनी समस्याएं खुलकर बता रही हैं और मौके पर ही उनका समाधान भी कराया जा रहा है।

एसएसपी अनुराग आर्य के निर्देश पर प्रत्येक थाने की महिला पुलिस बीट अपनी-अपनी जिम्मेदारी संभाल रही है। गांव की गलियों से लेकर चौपाल तक इस मुहिम ने महिलाओं में पुलिस के प्रति भरोसा जगाया है। खास बात यह है कि अब महिलाओं को हर छोटी-बड़ी परेशानी के लिए थाना या चौकी के चक्कर नहीं काटने पड़ रहे।

महिला पुलिसकर्मियों ने चौपालों में जुटी महिलाओं को आत्मरक्षा के उपाय बताए और जरूरी हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी दी—जैसे 112 आपातकालीन सेवा, 1090 वीमेन पावर लाइन, 1930 साइबर हेल्पलाइन, 1076 मुख्यमंत्री हेल्पलाइन, 108 एंबुलेंस और 1098 चाइल्ड हेल्पलाइन।

इसके साथ ही उन्हें मुख्यमंत्री सुमंगला योजना, निराश्रित महिला पेंशन, सामूहिक विवाह योजना, मातृ वंदना योजना और राष्ट्रीय पोषण मिशन जैसी सरकारी योजनाओं से भी अवगत कराया गया।

एसएसपी अनुराग आर्य ने कहा कि मिशन शक्ति का उद्देश्य सिर्फ अपराध पर अंकुश लगाना ही नहीं है, बल्कि महिलाओं और बेटियों को आत्मनिर्भर बनाना, उनका आत्मविश्वास बढ़ाना और समाज में सुरक्षित माहौल उपलब्ध कराना भी है। पुलिस की यह पहल महिलाओं के जीवन में सकारात्मक बदलाव लाने की दिशा में एक कदम है।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

योगी सरकार की शादी अनुदान योजना से ओबीसी परिवारों को राहत, 53 हजार से अधिक को मिली सहायता

वित्तीय वर्ष 2026-27 में अब तक एक लाख से ज्यादा आवेदन प्राप्त हुए 210 करोड़ रुपये के वार्षिक लक्ष्य के सापेक्ष अब तक 107.092 करोड़ रुपये की सहायता वितरित पात्र परिवारों को बेटी के विवाह के लिए सीधे बैंक खाते में मिल रहे…

इजरायल के राष्ट्रपति का विशेष संदेश: कैप्टन स्मित मच्छर को बताया 'पूरी इंसानियत का हीरो'

विवेक ओझा यरुशलम/नई दिल्ली: कूटनीति और द्विपक्षीय संबंधों से परे, कभी-कभी व्यक्तिगत साहस की कहानियां दो देशों को एक अटूट डोर में बांध देती हैं। ऐसा ही एक वाकया सामने आया है, जहां इजरायल के राष्ट्रपति ने भारतीय मूल के…

महा-युद्ध की आहट! पाकिस्तान ने अफगानिस्तान पर किया भीषण पलटवार, आसमान से बरसाई मौत, 10 बड़े ठिकानों को ड्रोन से किया खाक

विवेक ओझा इस्लामाबाद/काबुल: दक्षिण एशिया में एक बार फिर भयंकर युद्ध के बादल मंडराने लगे हैं। सीमा पर चल रही तनातनी अब सीधे तौर पर एक खूनी संघर्ष में तब्दील हो चुकी है। अपनी आंतरिक सुरक्षा और आतंकवाद के मुद्दे पर बुरी…

यूपी पुलिस महकमे में आया भयंकर भूकंप! योगी सरकार का 'महा-एक्शन', एक साथ 18 आईपीएस अफसरों का हुआ ताबड़तोड़ तबादला; मची भारी खलबली

राघवेंद्र प्रताप सिंह लखनऊ/उत्तर प्रदेश: उत्तर प्रदेश में अपराधियों पर नकेल कसने और कानून-व्यवस्था को पूरी तरह से अभेद्य बनाए रखने के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अपना सबसे कड़ा 'प्रशासनिक हंटर' चला दिया है। सूबे…