गंगोत्री धाम के कपाट 22 अक्टूबर को हाेंगे बंद
उत्तरकाशी : उत्तराखंड केे चारधाम में से एक गंगोत्री धाम के कपाट अन्नकूट पर्व के दिन यानी 22 अक्टूबर का विधि विधान के साथ शीतकाल के लिए बंद कर दिए जाएंगे। इसके बाद गंगाजी की भोग मूर्ति को डोली यात्रा के साथ मुखबा के लिए…

उत्तरकाशी : उत्तराखंड केे चारधाम में से एक गंगोत्री धाम के कपाट अन्नकूट पर्व के दिन यानी 22 अक्टूबर का विधि विधान के साथ शीतकाल के लिए बंद कर दिए जाएंगे। इसके बाद गंगाजी की भोग मूर्ति को डोली यात्रा के साथ मुखबा के लिए रवाना होती है। इसके अलावा
यमुनाेत्री धाम के कपाट बंद करने का मुहुर्त 2 अक्टूबर काे विजय दशमी के दिन एक बैठक में निकाला जाएगा।
श्री गंगोत्री पंच मंदिर समिति के सचिव ने साेमवार काे बताया कि इस साल गंगाेत्री धाम के कपाट अन्नकूट के दिन यानी 22 अक्टूबर काे
प्रातः 11:36 मिनट अभिजीत मुहूर्त पर बंद कर दिए जाएंगे। इसके बाद मां गंगा की भाेग मूर्ति डोली में बैठाकर शीतकालीन प्रवास स्थल मुखबा के
लिए प्रस्थान करेगी। उन्होंने बताया कि उस दिन गंगाजी की उत्सव डोली चंडी देवी मंदिर में रात्रि प्रवास करेगी। इसके बाद अगले दिन यानी 23 अक्टूबर को मां गंगा की मूर्ति मुखबा स्थित मंदिर में विराजमान की जाएगी।
दरअसल, शारादीय नवरात्र के बाद उत्तराखंड के चाराे धाम गंगोत्री, यमुनोत्री, केदारनाथ और बदरीनाथ धाम में मंदिर के कपाट बंद करने और
मूर्तियों को उनके शीतकालीन प्रवास पर ले जाने की तैयारियां शुरू हो जाती है। यमुनोत्री मंदिर समिति के प्रवक्ता पुरूषोत्तम उनियाल ने बताया कि यमुनोत्री धाम के कपाट बंद होने का मूर्हत 2 अक्टूबर को विजय दशमी के मौके पर निकाला जायेगा। बता दें कि यमुनोत्री धाम में कपाट बंद करने की परंपरा भैया दूज पर है । इस बार भैया दूज 23 अक्टूबर को है। मूहर्त निकलने के बाद यमुनाजी की डोली लेने के लिए खरसाली गांव से शनि महाराज की डोली यमुनोत्री पहुंचेगी। जिसके बाद शनि महाराज के नेतृत्व में मां यमुना की डोली खरसाली पहुंचेगी। कपाट बंद होने तक खरसाली में स्थित यमुना मंदिर में मां यमुना के दर्शन श्रद्धालु कर सकेंगे।
सम्बंधित ख़बरें
योगी सरकार की शादी अनुदान योजना से ओबीसी परिवारों को राहत, 53 हजार से अधिक को मिली सहायता
वित्तीय वर्ष 2026-27 में अब तक एक लाख से ज्यादा आवेदन प्राप्त हुए 210 करोड़ रुपये के वार्षिक लक्ष्य के सापेक्ष अब तक 107.092 करोड़ रुपये की सहायता वितरित पात्र परिवारों को बेटी के विवाह के लिए सीधे बैंक खाते में मिल रहे…
इजरायल के राष्ट्रपति का विशेष संदेश: कैप्टन स्मित मच्छर को बताया 'पूरी इंसानियत का हीरो'
विवेक ओझा यरुशलम/नई दिल्ली: कूटनीति और द्विपक्षीय संबंधों से परे, कभी-कभी व्यक्तिगत साहस की कहानियां दो देशों को एक अटूट डोर में बांध देती हैं। ऐसा ही एक वाकया सामने आया है, जहां इजरायल के राष्ट्रपति ने भारतीय मूल के…
महा-युद्ध की आहट! पाकिस्तान ने अफगानिस्तान पर किया भीषण पलटवार, आसमान से बरसाई मौत, 10 बड़े ठिकानों को ड्रोन से किया खाक
विवेक ओझा इस्लामाबाद/काबुल: दक्षिण एशिया में एक बार फिर भयंकर युद्ध के बादल मंडराने लगे हैं। सीमा पर चल रही तनातनी अब सीधे तौर पर एक खूनी संघर्ष में तब्दील हो चुकी है। अपनी आंतरिक सुरक्षा और आतंकवाद के मुद्दे पर बुरी…
यूपी पुलिस महकमे में आया भयंकर भूकंप! योगी सरकार का 'महा-एक्शन', एक साथ 18 आईपीएस अफसरों का हुआ ताबड़तोड़ तबादला; मची भारी खलबली
राघवेंद्र प्रताप सिंह लखनऊ/उत्तर प्रदेश: उत्तर प्रदेश में अपराधियों पर नकेल कसने और कानून-व्यवस्था को पूरी तरह से अभेद्य बनाए रखने के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अपना सबसे कड़ा 'प्रशासनिक हंटर' चला दिया है। सूबे…
