द इंडियन व्यू

खुद को फर्जी आईबी अफसर बताकर लोगों को डराने वाला आरोपित गिरफ्तार

नई दिल्ली : दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने खुद को इंटेलिजेंस ब्यूरो (आईबी) का अधिकारी बताकर लोगों को डराने और ठगने वाले एक फरार आरोपित को गिरफ्तार किया है। आरोपित की पहचान विमल भट्ट उर्फ सोनू के रूप में हुई है। आरोपित…

Ragwendra P Singh
January 30, 2026
2 min read
खुद को फर्जी आईबी अफसर बताकर लोगों को डराने वाला आरोपित गिरफ्तार

नई दिल्ली : दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने खुद को इंटेलिजेंस ब्यूरो (आईबी) का अधिकारी बताकर लोगों को डराने और ठगने वाले एक फरार आरोपित को गिरफ्तार किया है। आरोपित की पहचान विमल भट्ट उर्फ सोनू के रूप में हुई है। आरोपित को अदालत भी भगोड़ा घोषित कर चुकी है और वह लंबे समय से गिरफ्तारी से बच रहा था।

 

क्राइम ब्रांच के पुलिस उपायुक्त विक्रम सिंह ने शुक्रवार को बताया कि आरोपित को 29 जनवरी को पूर्वी दिल्ली के पटपड़गंज औद्योगिक क्षेत्र से गिरफ्तार किया गया। वह वर्ष 2017 में दर्ज एक मामले में ट्रायल के दौरान फरार हो गया था। जिसके बाद 4 अगस्त 2025 को उसे अदालत ने भगोड़ा घोषित कर दिया था।

 

पुलिस उपायुक्त ने बताया कि क्राइम ब्रांच को गुप्त सूचना मिली थी कि विमल भट्ट पटपड़गंज औद्योगिक क्षेत्र में आने वाला है। इस पर एसआई मोहित असीवाल, एसआई दिनेश कुमार, एएसआई उमेश कुमार की टीम को मौके पर तैनात किया गया। दोपहर करीब 3:25 बजे मुखबिर के इशारे पर आरोपित को दबोच लिया गया। जांच में सामने आया कि विमल भट्ट खुद को इंटेलिजेंस ब्यूरो का आईपीएस अधिकारी बताकर लोगों को गुमराह करता था। वह फर्जी आईबी पहचान पत्र का इस्तेमाल करता था और अपनी गाड़ी पर पुलिस स्टीकर, सायरन लगाकर चलता था, जिससे लोग उसे असली अधिकारी समझ लेते थे। इस मामले में पहले की गई कार्रवाई के दौरान आरोपित के पास से फर्जी आईबी आईडी कार्ड, वॉकी-टॉकी, पुलिस से जुड़ा सामान, सायरन, लाउडहेलर और गृह मंत्रालय से जारी बताई गई एक पहचान पत्र समेत कई फर्जी दस्तावेज बरामद किए गए थे। इसी आधार पर उसके खिलाफ धोखाधड़ी और जालसाजी की धाराओं में मामला दर्ज किया गया था।

 

वहीं पुलिस जांच में यह भी सामने आया है कि आरोपित अन्य गंभीर मामलों में भी संलिप्त रहा है। उसके खिलाफ जम्मू-कश्मीर के उधमपुर में चेक बाउंस का मामला, नवाबाद थाने में लापरवाही से वाहन चलाकर मौत का मुकदमा और दिल्ली के नारायणा थाने में धोखाधड़ी, बलात्कार और पहचान छिपाकर विवाह से जुड़े गंभीर आरोपों में भी मुकदमे दर्ज हैं।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

जम्मू के शिवा मार्केट में भीषण आग: 35-40 दुकानें और होटल जलकर राख, करोड़ों का नुकसान

प्रारंभिक जांच के अनुसार, आग शॉर्ट सर्किट के कारण लगी और तेजी से पूरे बाजार में फैल गई। भाजपा विधायक विक्रम रंधावा ने बताया कि एक दुकान में शॉर्ट सर्किट से आग लगी, जो तेजी से आसपास की दुकानों में फैल गई। जब तक दमकल विभाग मौके पर पहुंचा, तब तक पूरा बाजार आग की चपेट में आ चुका था।

शिवा शर्मा हत्याकांड: वांटेड मॉडल श्रद्धा दुबे के नेपाल भागने की आशंका, बहराइच बॉर्डर पर लावारिस मिली कार

सरिता त्रिपाठी लखनऊ के करोड़पति कारोबारी शिवा शर्मा की हत्या के मामले में आरोपी लिव-इन पार्टनर श्रद्धा दुबे पुलिस की पकड़ से बाहर है। घटना के 6 दिन बाद उसकी कार बहराइच के रुपईडीहा बॉर्डर पर मिलने से नेपाल भागने की प्रबल…

Lucknow Crime: शिवा की पोस्टमार्टम रिपोर्ट में कई हड्डियां टूटी मिलीं, मां का आरोप- मॉडल ब्लैकमेल करती थी, सिगरेट से जलाती थी

Lucknow Crime : राजधानी के हजरतगंज क्षेत्र स्थित बालू अड्डा के अवध ग्रीन अपार्टमेंट में शुक्रवार शाम एक चिकन कारोबारी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। कारोबारी शिवा शर्मा अपनी कथित प्रेमिका श्रद्धा के फ्लैट की…

तुर्किये से भारत लाया गया कुख्यात ड्रग किंगपिन नवप्रीत सिंह: फर्जी पहचान और अंतरराष्ट्रीय नेटवर्क का हुआ पर्दाफाश

New Delhi : भारतीय सुरक्षा एजेंसियों और सरकार ने अंतरराष्ट्रीय ड्रग सिंडिकेट के खिलाफ एक और ऐतिहासिक सफलता हासिल की है। तुर्किये में छिपकर बैठा कुख्यात ड्रग किंगपिन नवप्रीत सिंह आखिरकार भारत की गिरफ्त में आ गया है।…