खंडवा में बोलेरो और ट्रक की टक्कर में चार की मौत
खंडवा। मध्य प्रदेश के खंडवा जिले में बोलेरो और ट्रक के बीच हुई टक्कर में चार लोगों की मौत हो गई है, वहीं चार अन्य लोग घायल हुए हैं। घायलों को उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया है। मिली जानकारी के अनुसार धनगांव थाना क्षेत्र…

खंडवा। मध्य प्रदेश के खंडवा जिले में बोलेरो और ट्रक के बीच हुई टक्कर में चार लोगों की मौत हो गई है, वहीं चार अन्य लोग घायल हुए हैं। घायलों को उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया है।
मिली जानकारी के अनुसार धनगांव थाना क्षेत्र के सुलगांव के पास पुनासा रोड में एक बोलेरो की ट्रक से टक्कर हो गई। इस बोलेरो में सवार लोग एक महिला को उपचार के लिए सनावद अस्पताल ले जा रहे थे। इस महिला ने पारिवारिक विवाद या अन्य किसी कारण से जहर खा लिया था। इसी दौरान बोलेरो की ट्रक से टक्कर हो गई। इस हादसे में बोलेरो में सवार चार लोगों की मौत हुई है जबकि चार अन्य लोग घायल हुए हैं।
पुलिस के अनुसार यह टक्कर इतनी भयानक थी कि बोलेरो बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और उसके परखच्चे तक उड़ गए। इस हादसे का शिकार हुए लोगों को काफी मशक्कत के बाद बोलेरो से बाहर निकाला गया। इस हादसे की जानकारी मिलते ही आसपास के लोग जमा हो गए और उन्होंने घायलों की मदद के लिए हर संभव कोशिश की।
मौके पर पहुंचे पुलिस बल ने भी घायलों को बोलेरो से बाहर निकाला और उपचार के लिए अस्पताल भेजा है। बताया गया है कि बोलेरो सही रास्ते से जा रही थी तभी गलत साइड से ट्रक आ गया और दोनों वाहनों के बीच भिड़ंत हो गई। इस हादसे के बाद चीख-पुकार मच गई। वहां से निकल रहे लोग और आसपास के निवासी हादसे का शिकार हुए लोगों की मदद के लिए आए। सभी ने घायलों को निकालने का अभियान चलाया। तब तक बोलेरो में सवार चार लोगों की मौत हो चुकी थी, वहीं चार अन्य लोग घायल थे। इन घायलों को बेहतर और समय से उपचार मिल सके, इसके लिए तुरंत अस्पताल भेजा गया।
सम्बंधित ख़बरें
एशियाई खेल-2026 में मध्य प्रदेश के 32 खिलाड़ी करेंगे भारत का प्रतिनिधित्व, 10 खेल विधाओं में दिखाएंगे दमखम
भोपाल : मध्य प्रदेश की खेल प्रतिभाएं एक बार फिर अंतरराष्ट्रीय खेल मंच पर प्रदेश का गौरव बढ़ाने के लिए तैयार हैं। जापान के आइची प्रांत और नागोया शहर में 19 सितंबर से 4 अक्टूबर 2026 तक आयोजित होने वाले 20वें एशियाई…
दमोह-रानीदुर्गावती टाईगर अभ्यारण में चीतों को बसाने की तैयारी
दमोह, 13 सितम्बर (हि.स.)। मध्य प्रदेश के दमोह जिले में रानी दुर्गावती टाईगर रिजर्व में चीतों को बसाने की तैयारी चल रही है। बताया जाता है कि कूनों से चीतों को यहां लाने के लिये संबधित विभाग लगा हुआ है। विशेषज्ञों के…
किसानों के हित में तकनीक: एफपीओ समिट में वैमानिका का स्टॉल बना आकर्षण
भोपाल में आयोजित एफपीओ डायरेक्टर्स समिट में वैमानिका एयरोस्पेस ने अपने अत्याधुनिक कृषि ड्रोन तकनीक का प्रदर्शन किया। स्वर्णिम मध्य प्रदेश विजन 2047 के तहत हुआ आयोजन यह समिट "स्वर्णिम मध्य प्रदेश विजन 2047" के अंतर्गत…
दिल्ली के बीएसएल ग्लोबल आउटरीच समिट में आज हिस्सा लेंगे मप्र के मुख्यमंत्री
भोपाल : मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव गुरुवार को दिल्ली स्थित भारत मंडपम बीएसएल ग्लोबल आउटरीच समिट-2025 में शामिल होंगे। यह टेक्सटाइल और अपैरल उद्योगों का महत्वपूर्ण दो दिवसीय वैश्विक आयोजन है। भारतीय और…
