द इंडियन व्यू

क्रिकेट बड्डीज की जीत में नूर ने दिखाया कमाल

लखनऊ। क्रिकेट बड्डीज क्रिकेट क्लब ने चतुर्थ स्वर्गीय अधीर दुबे (पूर्व एमएलसी) टी-20 क्रिकेट टूर्नामेंट में सीवीसीएल को 4 विकेट से शिकस्त दी। टीम की जीत में मैन ऑफ द मैच नूर ने उपयोगी 49 रन बनाए। आरडीएसओ स्टेडियम पर…

Ragwendra P Singh
November 9, 2025
1 min read
क्रिकेट बड्डीज की जीत में नूर ने दिखाया कमाल

लखनऊ। क्रिकेट बड्डीज क्रिकेट क्लब ने चतुर्थ स्वर्गीय अधीर दुबे (पूर्व एमएलसी) टी-20 क्रिकेट टूर्नामेंट में सीवीसीएल को 4 विकेट से शिकस्त दी। टीम की जीत में मैन ऑफ द मैच नूर ने उपयोगी 49 रन बनाए। आरडीएसओ स्टेडियम पर सीवीसीएल ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित ओवर में 4 विकेट पर 145 रन का स्कोर बनाया।

चतुर्थ स्वर्गीय अधीर दुबे (पूर्व एमएलसी) टी-20 क्रिकेट टूर्नामेंट

सलामी बल्लेबाज देवेश ने 52 रन की अर्धशतकीय पारी खेली। कपिल निगम ने 35 व राकेश जोशी ने 36 रन जोड़े। क्रिकेट बड्डीज से जयदेव बिष्ट, फखरुजमां व नूर को 1-1 विकेट की सफलता मिली।

जवाब में क्रिकेट बड्डीज क्रिकेट क्लब ने लक्ष्य का पीछा करते हुए 19 ओवर में 6 विकेट पर 146 रन बनाए।जीत में नूर ने 38 गेंदों पर 3 चौके से 49 रन और करुणेश उपाध्याय ने 33 रन की पारी खेली।

सोनू स्वरुप ने 16 व आईसी अग्रवाल ने 14 रन का योगदान किया। सीवीसीएल से राकेश जोशी व आशुतोष श्रीवास्तव को 2-2 व नीरज तोमर को 1 विकेट की सफलता मिली।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने घटाई महिला खिलाड़ियों की अनुबंध सूची, आठ को मिला मौका

पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने 2026-27 सत्र के लिए आठ महिला क्रिकेटरों के केंद्रीय अनुबंधों की घोषणा की है। इसमें फातिमा सना और सादिया इकबाल को श्रेणी ए में जगह मिली है। पिछले अनुबंध चक्र में 20 खिलाड़ियों को केंद्रीय अनुबंध दिया गया था, लेकिन इस बार यह संख्या घटाकर आठ कर दी गई है।

10 खिलाड़ियों के साथ बॉर्नमाउथ का कमाल, सेल्टा विगो को हराकर जीत का सिलसिला बरकरार

10 खिलाड़ियों के साथ खेल रही बॉर्नमाउथ ने यूईएफए यूरोपा लीग में सेल्टा विगो को 2-1 से हराया। टीम ने पहले हाफ में पिछड़ने के बावजूद शानदार वापसी की और लगातार पांचवें मुकाबले में जीत हासिल की।

मेरिडा और जॉडार बने स्पेन की जीत के नायक, ऑस्ट्रिया को 2-0 से हराया

स्पेन ने डेविस कप फाइनल्स में अपनी खिताबी दावेदारी को मजबूत करते हुए युवा खिलाड़ियों के दम पर सेमीफाइनल में प्रवेश कर लिया है। गुरुवार को खेले गए क्वार्टर फाइनल में स्पेन ने ऑस्ट्रिया को 2-0 से शिकस्त दी।

क्रूसिबल कप पर पंकज का कब्जा, 2027 में भारत करेगा टूर्नामेंट की मेजबानी

पंकज आडवाणी रीडिंग में क्रूसिबल कप जीतने वाले पहले भारतीय बने। उन्होंने दो दिन तक शानदार स्नूकर खेला, जिसका नतीजा फाइनल में टोनी ड्रैगो पर 6-0 की शानदार जीत के रूप में सामने आया।