कोलकाता में ध्वस्त हुआ भारत, बवुमा की साउथ अफ्रीका डब्ल्यूटीसी टॉप-2 में
टेंबा बवुमा की कप्तानी वाली साउथ अफ्रीका ने भारत पर कोलकाता टेस्ट में ऐतिहासिक जीत हासिल की। टीम को इस जीत से वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप में बंपर फायदा हुआ है। टीम दो पायदान की छलांग लगाकर सीधा टॉप-2 में आ गया है। शुभमन…

टेंबा बवुमा की कप्तानी वाली साउथ अफ्रीका ने भारत पर कोलकाता टेस्ट में ऐतिहासिक जीत हासिल की। टीम को इस जीत से वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप में बंपर फायदा हुआ है।
टीम दो पायदान की छलांग लगाकर सीधा टॉप-2 में आ गया है। शुभमन गिल की अगुवाई वाली टीम इंडिया को इस हार के साथ डब्ल्यूटीसी अंक तालिका में नुकसान झेलना पड़ा है।
टीम तीसरे से चौथे पायदान पर आ गया है, वहीं श्रीलंका अब तीसरे नंबर पर है। बता दें, साउथ अफ्रीका ने भारत के सामने जीत के लिए 124 रनों का टारगेट रखा था, जिसे टीम इंडिया चेज नहीं कर पाई और 93 रनों पर ढेर हो गई।

शुभमन गिल चोटिल होने की वजह से बैटिंग करने नहीं आए। भारत और साउथ अफ्रीका पहले टेस्ट से पहले साउथ अफ्रीका टीम 50 प्रतिशत अंकों के साथ चौथे पायदान पर थी।

मगर भारत पर जीत के साथ उनके खाते में अब 66.67 प्रतिशत अंक हो गए है और टेंबा बवुमा की टीम दूसरे पायदान पर आ गई है। भारत के खाते में अब 54.17 प्रतिशत ही अंक रह गए हैं। ऑस्ट्रेलिया 100 प्रतिशत अंकों के साथ पहले पायदान पर है।
सम्बंधित ख़बरें
मार्क मार्केज का बड़ा ऐलान, वैलेंसिया ग्रां प्री होगी करियर की आखिरी रेस
स्पेन के दिग्गज राइडर और विश्व चैंपियन मार्क मार्केज मोटोजीपी से संन्यास लेने जा रहे हैं। उन्होंने शुक्रवार को अचानक घोषणा की कि इस सप्ताहांत होने वाली वैलेंसिया ग्रां प्री उनकी पेशेवर राइडर के रूप में अंतिम रेस होगी। उनकी टीम डुकाटी ने भी इसकी पुष्टि कर दी है।
पांच खिताब का कप्तान फिर लौटा, रोहित के हाथों में मुंबई की कमान
अनुभवी बल्लेबाज रोहित शर्मा को 2027 इंडियन प्रीमियर लीग से पहले शुक्रवार को तीन साल के अंतराल के बाद फिर मुंबई इंडियंस का कप्तान नियुक्त किया गया।
पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने घटाई महिला खिलाड़ियों की अनुबंध सूची, आठ को मिला मौका
पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने 2026-27 सत्र के लिए आठ महिला क्रिकेटरों के केंद्रीय अनुबंधों की घोषणा की है। इसमें फातिमा सना और सादिया इकबाल को श्रेणी ए में जगह मिली है। पिछले अनुबंध चक्र में 20 खिलाड़ियों को केंद्रीय अनुबंध दिया गया था, लेकिन इस बार यह संख्या घटाकर आठ कर दी गई है।
10 खिलाड़ियों के साथ बॉर्नमाउथ का कमाल, सेल्टा विगो को हराकर जीत का सिलसिला बरकरार
10 खिलाड़ियों के साथ खेल रही बॉर्नमाउथ ने यूईएफए यूरोपा लीग में सेल्टा विगो को 2-1 से हराया। टीम ने पहले हाफ में पिछड़ने के बावजूद शानदार वापसी की और लगातार पांचवें मुकाबले में जीत हासिल की।
