कोलकाता के बड़ा बाजार में भीषण आग, कई दुकानें राख
कोलकाता : राजधानी कोलकाता के बड़ा बाजार मार्केट में शनिवार सुबह भीषण आग लगी है। यहां एज़रा स्ट्रीट स्थित इलेक्ट्रिक सामान की दुकान में लगी भीषण आग ने पूरे इलाके में अफरातफरी मचा दी। आग इतनी तीव्र थी कि देखते ही देखते…

कोलकाता : राजधानी कोलकाता के बड़ा बाजार मार्केट में शनिवार सुबह भीषण आग लगी है। यहां एज़रा स्ट्रीट स्थित इलेक्ट्रिक सामान की दुकान में लगी भीषण आग ने पूरे इलाके में अफरातफरी मचा दी। आग इतनी तीव्र थी कि देखते ही देखते पास की इमारतों और अन्य दुकानों व गोदामों तक फैल गई।दमकल विभाग के अनुसार, आग लगने की सूचना शनिवार तड़के लगभग पांच बजे मिली। शुरुआत में आग बुझाने के लिए फायर ब्रिगेड की छह गाड़ियां पहुंची लेकिन आग की भयावहता देखते हुए बाद में इसकी संख्या बढ़ाकर 21 कर दी गई। मौके पर मौजूद दमकलकर्मी आग पर काबू पाने के लिए लगातार प्रयास कर रहे हैं, हालांकि घनी आबादी और ज्वलनशील सामानों की अधिकता की वजह से नियंत्रित करने में भारी मशक्कत करनी पड़ रही है।धुएं के घने गुबार से पूरा इलाका ढंक गया है। सुरक्षा के तहत आसपास की विद्युत आपूर्ति बंद कर दी गई है। स्थानीय व्यवसायियों का कहना है कि आग से भारी आर्थिक नुकसान की आशंका है क्योंकि क्षेत्र की कई दुकानें पूरी तरह जलकर खाक हो चुकी हैं।घटनास्थल पर कोलकाता पुलिस के डीसी सेंट्रल भी पहुंचे और दमकल अधिकारियों के साथ हालात का जायजा लिया।दमकल मंत्री सुजित बोस ने प्रारंभिक जांच के हवाले से बताया कि आग संभवतः शॉर्ट सर्किट की वजह से लगी। जांच जारी है। उन्होंने बताया कि पुलिस और अग्निशमन विभाग की संयुक्त टीम बनाई जाएगी जो यह देखेगी कि आप किस वजह से लगी है।
सम्बंधित ख़बरें
योगी सरकार की शादी अनुदान योजना से ओबीसी परिवारों को राहत, 53 हजार से अधिक को मिली सहायता
वित्तीय वर्ष 2026-27 में अब तक एक लाख से ज्यादा आवेदन प्राप्त हुए 210 करोड़ रुपये के वार्षिक लक्ष्य के सापेक्ष अब तक 107.092 करोड़ रुपये की सहायता वितरित पात्र परिवारों को बेटी के विवाह के लिए सीधे बैंक खाते में मिल रहे…
इजरायल के राष्ट्रपति का विशेष संदेश: कैप्टन स्मित मच्छर को बताया 'पूरी इंसानियत का हीरो'
विवेक ओझा यरुशलम/नई दिल्ली: कूटनीति और द्विपक्षीय संबंधों से परे, कभी-कभी व्यक्तिगत साहस की कहानियां दो देशों को एक अटूट डोर में बांध देती हैं। ऐसा ही एक वाकया सामने आया है, जहां इजरायल के राष्ट्रपति ने भारतीय मूल के…
महा-युद्ध की आहट! पाकिस्तान ने अफगानिस्तान पर किया भीषण पलटवार, आसमान से बरसाई मौत, 10 बड़े ठिकानों को ड्रोन से किया खाक
विवेक ओझा इस्लामाबाद/काबुल: दक्षिण एशिया में एक बार फिर भयंकर युद्ध के बादल मंडराने लगे हैं। सीमा पर चल रही तनातनी अब सीधे तौर पर एक खूनी संघर्ष में तब्दील हो चुकी है। अपनी आंतरिक सुरक्षा और आतंकवाद के मुद्दे पर बुरी…
यूपी पुलिस महकमे में आया भयंकर भूकंप! योगी सरकार का 'महा-एक्शन', एक साथ 18 आईपीएस अफसरों का हुआ ताबड़तोड़ तबादला; मची भारी खलबली
राघवेंद्र प्रताप सिंह लखनऊ/उत्तर प्रदेश: उत्तर प्रदेश में अपराधियों पर नकेल कसने और कानून-व्यवस्था को पूरी तरह से अभेद्य बनाए रखने के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अपना सबसे कड़ा 'प्रशासनिक हंटर' चला दिया है। सूबे…
