द इंडियन व्यू

कोटियान की फिरकी का कमाल, दक्षिण अफ्रीका ए 299 पर ऑलआउट

जॉर्डन हरमन और जुबैर हमजा की शतकीय साझेदारी के बावजूद, तनुष कोटियान की अगुवाई में भारत ए के स्पिनरों ने नियमित अंतराल पर विकेट चटकाते हुए दक्षिण अफ्रीका ए को चार दिवसीय मैच के पहले दिन नौ विकेट पर 299 रन पर रोक दिया।…

Ragwendra P Singh
October 30, 2025
2 min read
कोटियान की फिरकी का कमाल, दक्षिण अफ्रीका ए 299 पर ऑलआउट

जॉर्डन हरमन और जुबैर हमजा की शतकीय साझेदारी के बावजूद, तनुष कोटियान की अगुवाई में भारत ए के स्पिनरों ने नियमित अंतराल पर विकेट चटकाते हुए दक्षिण अफ्रीका ए को चार दिवसीय मैच के पहले दिन नौ विकेट पर 299 रन पर रोक दिया।

दक्षिण अफ्रीका ए ने पहले बल्लेबाजी करते हुए हरमान (71) और हमजा (66) ने दूसरे विकेट के लिये 130 रन की साझेदारी की। हमजा को तेज गेंदबाज गुरनूर बरार ने आउट किया जो विकेट के पीछे ऋषभ पंत को कैच दे बैठे। भारतीय गेंदबाजों ने पकड़ बना ली। हरमान को आफ स्पिनर कोटियान ने पगबाधा आउट किया।

कोटियान ने 83 रन लेकर चार विकेट झटके। लेसेगो सेनोकवाने ने तेज गेंदबाज अंशुल कम्बोज की गेंद पर पहली स्लिप में आयुष म्हात्रे को कैच थमाया। रिवाल्डो मूनसैमी ने बायें हाथ के स्पिनर मानव सुतार की गेंद पर स्लिप में आयुष बडोनी को कैच दिया। कप्तान मार्कस एकेरमैन ने कोटियान की गेंद पर सुतार को कैच सौंपा।

Credits : Espncricinfo

दक्षिण अफ्रीका ने तीन विकेट 27 रन के अंदर गंवा दिये। हरमान और हमजा जब तक क्रीज पर थे, दक्षिण अफ्रीका के बल्लेबाजों ने दबदबा बना रखा था। उन्होंने बरार, कम्बोज और खलील अहमद को खुलकर खेला। जुलाई में इंग्लैंड के खिलाफ चौथे टेस्ट में चोटिल होने के बाद पंत का यह पहला प्रतिस्पर्धी मैच था और उन्होंने रिकवरी के अच्छे संकेत दिये।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने घटाई महिला खिलाड़ियों की अनुबंध सूची, आठ को मिला मौका

पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने 2026-27 सत्र के लिए आठ महिला क्रिकेटरों के केंद्रीय अनुबंधों की घोषणा की है। इसमें फातिमा सना और सादिया इकबाल को श्रेणी ए में जगह मिली है। पिछले अनुबंध चक्र में 20 खिलाड़ियों को केंद्रीय अनुबंध दिया गया था, लेकिन इस बार यह संख्या घटाकर आठ कर दी गई है।

10 खिलाड़ियों के साथ बॉर्नमाउथ का कमाल, सेल्टा विगो को हराकर जीत का सिलसिला बरकरार

10 खिलाड़ियों के साथ खेल रही बॉर्नमाउथ ने यूईएफए यूरोपा लीग में सेल्टा विगो को 2-1 से हराया। टीम ने पहले हाफ में पिछड़ने के बावजूद शानदार वापसी की और लगातार पांचवें मुकाबले में जीत हासिल की।

मेरिडा और जॉडार बने स्पेन की जीत के नायक, ऑस्ट्रिया को 2-0 से हराया

स्पेन ने डेविस कप फाइनल्स में अपनी खिताबी दावेदारी को मजबूत करते हुए युवा खिलाड़ियों के दम पर सेमीफाइनल में प्रवेश कर लिया है। गुरुवार को खेले गए क्वार्टर फाइनल में स्पेन ने ऑस्ट्रिया को 2-0 से शिकस्त दी।

क्रूसिबल कप पर पंकज का कब्जा, 2027 में भारत करेगा टूर्नामेंट की मेजबानी

पंकज आडवाणी रीडिंग में क्रूसिबल कप जीतने वाले पहले भारतीय बने। उन्होंने दो दिन तक शानदार स्नूकर खेला, जिसका नतीजा फाइनल में टोनी ड्रैगो पर 6-0 की शानदार जीत के रूप में सामने आया।