कोको गॉफ के दम पर अमेरिका यूनाइटेड कप टेनिस के सेमीफाइनल में
कोको गॉफ ने ग्रुप चरण के एक मैच में हार को पीछे छोड़कर बुधवार को यहां बेहतरीन प्रदर्शन करके अपने एकल और युगल मैच जीते जिससे मौजूदा विजेता अमेरिका ने यूनान को 2-1 से हराकर यूनाइटेड कप टेनिस टूर्नामेंट के सेमीफाइनल में…

कोको गॉफ ने ग्रुप चरण के एक मैच में हार को पीछे छोड़कर बुधवार को यहां बेहतरीन प्रदर्शन करके अपने एकल और युगल मैच जीते जिससे मौजूदा विजेता अमेरिका ने यूनान को 2-1 से हराकर यूनाइटेड कप टेनिस टूर्नामेंट के सेमीफाइनल में जगह बनाई।
गॉफ ने मारिया सकारी को 6-3, 6-2 से हराकर अमेरिका को 1-0 से बढ़त दिलाई। टेलर फ्रिट्ज हालांकि पुरुष एकल में स्टेफानोस सिटसिपास से वह 6-4, 7-5 से हार गए।
गॉफ ने क्रिश्चियन हैरिसन के साथ मिलकर मिश्रित युगल में सिटसिपास और सकारी को 4-6, 6-4, 10-8 से हराकर अमेरिका की सेमीफाइनल में जगह पक्की की।
विश्व रैंकिंग में चौथे नंबर की खिलाड़ी गॉफ को इससे पहले ग्रुप चरण की अपने आखिरी एकल मैच में हार मिली थी। वह विश्व में 42वें नंबर की खिलाड़ी जेसिका बौज़ास मानेरो से 6-1, 6-7 (3), 6-0 से हारी थी।

फ्रिट्ज ने अपना एकल मैच जीता तथा गॉफ और हैरिसन ने मिश्रित युगल में जीत हासिल करके अमेरिकी टीम को क्वार्टर फाइनल में पहुंचाया।
सिडनी में हो रहे मैचों में ह्यूबर्ट हुरकाज और इगा स्वियातेक ने अपने अपने एकल मैच जीतकर पोलैंड को नीदरलैंड पर 2-0 की बढ़त दिलाई और ग्रुप एफ से क्वार्टर फाइनल में जगह पक्की की। क्वार्टरफाइनल में पोलैंड का मुकाबला ऑस्ट्रेलिया से होने की संभावना है।
सम्बंधित ख़बरें
लखनऊ पब्लिक स्कूल्स की आनंद नगर शाखा द्वारा LPSC CROWN ATHLETICS MEET 2026 का भव्य शुभारंभ
लखनऊ पब्लिक स्कूल्स की आनंद नगर शाखा के तत्वावधान में दो दिवसीय LPSC CROWN ATHLETICS MEET 2026 का भव्य आयोजन 27 एवं 28 नवंबर 2026 को नॉर्दर्न रेलवे स्टेडियम, लखनऊ में किया जा रहा है।
शिवानी पब्लिक स्कूल में आठवीं शिवानी चेस मेनिया चैंपियनशिप का आगाज़
शिवानी पब्लिक स्कूल में शुक्रवार को आठवीं शिवानी चेस मेनिया चैंपियनशिप 2026 का शुभारंभ हुआ।
पंजाब हॉकी लीग: जमशेदपुर दूसरे स्थान पर पहुंचा, ओडिशा का अजेय अभियान जारी
नेवल टाटा हॉकी अकादमी, जमशेदपुर ने स्पोर्ट्स डेवलपमेंट अथॉरिटी ऑफ तमिलनाडु (एसडीएटी) को 3-1 से हराकर पंजाब हॉकी लीग 2026 की अंक तालिका में दूसरा स्थान हासिल कर लिया।
काधे-बंथिया की जोड़ी ने रचा इतिहास, ऑस्ट्रेलियन ओपन में बनाई जगह
भारतीय टेनिस खिलाड़ी अर्जुन काधे और सिद्धांत बंथिया की जोड़ी ने एशिया-पैसिफिक वाइल्डकार्ड प्ले-ऑफ जीतकर 'ऑस्ट्रेलियन ओपन 2027' में अपनी जगह सुनिश्चित कर ली है।
