कैमरे के सामने क्यों नहीं हंसते हैं आर्यन खान? 'The Bads Of Bollywood' के परवेज ने खोला राज
The Bads Of Bollywood: शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान (Aryan Khan) की डायरेक्टोरियल वेब सीरीज 'द बैड्स ऑफ बॉलीवुड' (The Ba***ds of Bollywood) ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम की जा चुकी है. सीरीज में स्टारकिड्स से…

The Bads Of Bollywood: शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान (Aryan Khan) की डायरेक्टोरियल वेब सीरीज 'द बैड्स ऑफ बॉलीवुड' (The Ba***ds of Bollywood) ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम की जा चुकी है. सीरीज में स्टारकिड्स से लेकर आउटसाइडर के स्ट्रगल और इंडस्ट्री में होने वाले भेदभाव को दिखाया गया है, जिसमें एक्शन, कॉमेडी सबकुछ देखने को मिलेगा. इस सीरीज को देखने के बाद अब लोग आर्यन खान की जमकर तारीफ कर रहे हैं. वहीं, दूसरी तरफ हमेशा से आर्यन को लेकर ये सवाल उठता आया है कि वो जब भी कैमरे के सामने आते हैं तो हंसते क्यों नहीं हैं. अब इसका भी खुलासा हो गया है.
रियल लाइफ में कैसे हैं आर्यन?
आर्यन खान जब भी मीडिया के सामने स्पॉट किए जानते हैं तो उनका चेहरा हमेशा सिरियस नजर आता है. वो कभी भी स्माइल करते नहीं दिखते हैं. जिसकी वजह से लोग उनके नेचर को लेकर कन्फ्यूज रहते हैं. अब हाल ही में उनकी वेब सीरीज 'द बैड्स ऑफ बॉलीवुड' में नजर आए स्टार्स ने आर्यन के नेचर के बारे में बात की. सीरीज के लीड एक्टर लक्ष्य लालवानी (Lakshya Lalwani), राघव जुयाल (Raghav Juyal) से लेकर बॉबी देओल (Bobby Deol) ने बॉलीवुड हंगामा को इंटरव्यू दिया. इस दौरान सभी ने बताया कि आर्यन जैसे दिखते हैं वो रियल लाइफ में उससे काफी अलग है.
कैमरे के सामने क्यों नहीं हंसते आर्यन?
सीरीज की स्टार कास्ट मे आर्यन को लेकर कहा कि वो रियल लाइफ में काफी हंसमुख इंसान है. आर्यन जितने सिरियस दिखते हैं, रियल लाइफ में उससे काफी ज्यादा फ्रेंडली नेचर के हैं. वहीं, जब पूछा गया कि आर्यन कैमरे के सामने हंसते क्यों नहीं हैं. तो सीरीज में परवेज के रोल में नजर आए एक्टर राघव जुयाल ने कहा- 'उन्हें कैमरे के सामने स्माइल करने से डर लगता है. उसको बहुत पसंद है एटीट्यूड में रहना, कभी स्माइल नहीं करता कैमरे के सामने, लेकिन हमारे सामने वह अलग-अलग तरीके के फेस बनाता है, उनमें एक बच्चे वाली एनर्जी भी है, लेकिन कैमरे के सामने वह उसकी आदत है, जो मुझे काफी अच्छा लगता है और लड़कियों को भी बहुत ही पसंद आता है.'
सम्बंधित ख़बरें
योगी सरकार की शादी अनुदान योजना से ओबीसी परिवारों को राहत, 53 हजार से अधिक को मिली सहायता
वित्तीय वर्ष 2026-27 में अब तक एक लाख से ज्यादा आवेदन प्राप्त हुए 210 करोड़ रुपये के वार्षिक लक्ष्य के सापेक्ष अब तक 107.092 करोड़ रुपये की सहायता वितरित पात्र परिवारों को बेटी के विवाह के लिए सीधे बैंक खाते में मिल रहे…
इजरायल के राष्ट्रपति का विशेष संदेश: कैप्टन स्मित मच्छर को बताया 'पूरी इंसानियत का हीरो'
विवेक ओझा यरुशलम/नई दिल्ली: कूटनीति और द्विपक्षीय संबंधों से परे, कभी-कभी व्यक्तिगत साहस की कहानियां दो देशों को एक अटूट डोर में बांध देती हैं। ऐसा ही एक वाकया सामने आया है, जहां इजरायल के राष्ट्रपति ने भारतीय मूल के…
महा-युद्ध की आहट! पाकिस्तान ने अफगानिस्तान पर किया भीषण पलटवार, आसमान से बरसाई मौत, 10 बड़े ठिकानों को ड्रोन से किया खाक
विवेक ओझा इस्लामाबाद/काबुल: दक्षिण एशिया में एक बार फिर भयंकर युद्ध के बादल मंडराने लगे हैं। सीमा पर चल रही तनातनी अब सीधे तौर पर एक खूनी संघर्ष में तब्दील हो चुकी है। अपनी आंतरिक सुरक्षा और आतंकवाद के मुद्दे पर बुरी…
यूपी पुलिस महकमे में आया भयंकर भूकंप! योगी सरकार का 'महा-एक्शन', एक साथ 18 आईपीएस अफसरों का हुआ ताबड़तोड़ तबादला; मची भारी खलबली
राघवेंद्र प्रताप सिंह लखनऊ/उत्तर प्रदेश: उत्तर प्रदेश में अपराधियों पर नकेल कसने और कानून-व्यवस्था को पूरी तरह से अभेद्य बनाए रखने के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अपना सबसे कड़ा 'प्रशासनिक हंटर' चला दिया है। सूबे…
