कैंसर को हराकर लौटे मैदान पर : निक मैडिन्सन की अद्भुत वापसी
ऑस्ट्रेलियाई टेस्ट क्रिकेटर निक मैडिन्सन ने खुलासा किया है कि इस साल की शुरुआत में वृषण (टेस्टिकुलर) कैंसर का पता चलने के बाद उन्होंने कीमोथेरेपी करवाई थी लेकिन अब वे अपना करियर फिर से शुरू करने के लिए पूरी तरह से…

ऑस्ट्रेलियाई टेस्ट क्रिकेटर निक मैडिन्सन ने खुलासा किया है कि इस साल की शुरुआत में वृषण (टेस्टिकुलर) कैंसर का पता चलने के बाद उन्होंने कीमोथेरेपी करवाई थी लेकिन अब वे अपना करियर फिर से शुरू करने के लिए पूरी तरह से स्वस्थ हैं।
ऑस्ट्रेलिया के लिए तीन टेस्ट और छह वनडे खेलने वाले इस खिलाड़ी ने बताया कि उन्हें इस साल मार्च में न्यू साउथ वेल्स टीम से बाहर होना पड़ा था। उन्हें इसके बाद इस चिकित्सा प्रक्रिया से गुजरना पड़ा।
‘क्रिकेट डॉट कॉम डॉट एयू’ ने मैडिन्सन के हवाले से लिखा, ‘‘जब मुझे पता चला कि मुझे कीमोथेरेपी करवानी है, तो इससे निपटना मेरे लिए काफी मुश्किल था। यह मेरे पेट के ‘लिम्फ नोड्स’ और फेफड़ों के कुछ हिस्सों में फैल गया था। यह मेरे लिए काफी चुनौतीपूर्ण दौर था।’’

आईपीएल 2014 और 2015 में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के लिए तीन मैच खेलने वाले इस खिलाड़ी ने कहा, ‘‘ दूसरे या तीसरे सप्ताह तक मेरे सारे बाल झड़ गए। मैं अब काफी सामान्य महसूस कर रहा था। मैं इसके दुष्प्रभावों से निपटने के लिए तरह-तरह के स्टेरॉयड (दवा) ले रहा था, लेकिन इससे मैं रात भर सो नहीं पता था।’’
उन्होंने बोला, ‘‘मैं लगभग एक बजे तक सोता था, लेकिन कभी-कभी मैं सुबह छह बजे तक जागा रहता था। मुझे यह मुश्किल लग रहा था। मैं बहुत थक गया था और मुझे ऐसा लग रहा था जैसे मुझे चौबीसों घंटे सोना ही है।
ये नौ सप्ताह मेरे लिए काफी मुश्किल भरे रहे थे।’’ कीमोथेरेपी से मैडिन्सन को काफी फायदा हुआ और वह अपनी क्रिकेट यात्रा को फिर से शुरू करने के लिए तैयार हैं।
बायें हाथ के इस बल्लेबाज ने न्यू साउथ वेल्स टीम के साथियों के साथ मैदान पर अभ्यास शुरू किया। उन्होंने कहा, ‘‘ मुझे यह जानकर बहुत डर लगा कि कम उम्र में ही मैं इस बीमारी की चपेट में आ गया और फिर यह मेरे शरीर के दूसरे हिस्सों में फैल गई। उन्होंने कहा, ‘‘मुझे लगता है कि अगर आपको किसी बात की चिंता है, तो उसकी जांच करवाना बहुत जरूरी है।’’
सम्बंधित ख़बरें
पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने घटाई महिला खिलाड़ियों की अनुबंध सूची, आठ को मिला मौका
पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने 2026-27 सत्र के लिए आठ महिला क्रिकेटरों के केंद्रीय अनुबंधों की घोषणा की है। इसमें फातिमा सना और सादिया इकबाल को श्रेणी ए में जगह मिली है। पिछले अनुबंध चक्र में 20 खिलाड़ियों को केंद्रीय अनुबंध दिया गया था, लेकिन इस बार यह संख्या घटाकर आठ कर दी गई है।
10 खिलाड़ियों के साथ बॉर्नमाउथ का कमाल, सेल्टा विगो को हराकर जीत का सिलसिला बरकरार
10 खिलाड़ियों के साथ खेल रही बॉर्नमाउथ ने यूईएफए यूरोपा लीग में सेल्टा विगो को 2-1 से हराया। टीम ने पहले हाफ में पिछड़ने के बावजूद शानदार वापसी की और लगातार पांचवें मुकाबले में जीत हासिल की।
मेरिडा और जॉडार बने स्पेन की जीत के नायक, ऑस्ट्रिया को 2-0 से हराया
स्पेन ने डेविस कप फाइनल्स में अपनी खिताबी दावेदारी को मजबूत करते हुए युवा खिलाड़ियों के दम पर सेमीफाइनल में प्रवेश कर लिया है। गुरुवार को खेले गए क्वार्टर फाइनल में स्पेन ने ऑस्ट्रिया को 2-0 से शिकस्त दी।
क्रूसिबल कप पर पंकज का कब्जा, 2027 में भारत करेगा टूर्नामेंट की मेजबानी
पंकज आडवाणी रीडिंग में क्रूसिबल कप जीतने वाले पहले भारतीय बने। उन्होंने दो दिन तक शानदार स्नूकर खेला, जिसका नतीजा फाइनल में टोनी ड्रैगो पर 6-0 की शानदार जीत के रूप में सामने आया।
