द इंडियन व्यू

केन के दो गोलों ने बचाई इंग्लैंड की लाज, डीआर कांगो पर 2-1 से जीत

कप्तान हैरी केन के शानदार दो गोलों से इंग्लैंड ने फीफा विश्व कप के राउंड ऑफ-32 मुकाबले में बुधवार को डीआर कांगो को 2-1 से हराकर अंतिम-16 (प्री-क्वार्टर फाइनल) में जगह बनाई। टूर्नामेंट की मजबूत दावेदार मानी जा रही…

Ragwendra P Singh
July 2, 2026
2 min read
केन के दो गोलों ने बचाई इंग्लैंड की लाज, डीआर कांगो पर 2-1 से जीत

कप्तान हैरी केन के शानदार दो गोलों से इंग्लैंड ने फीफा विश्व कप के राउंड ऑफ-32 मुकाबले में बुधवार को डीआर कांगो को 2-1 से हराकर अंतिम-16 (प्री-क्वार्टर फाइनल) में जगह बनाई। टूर्नामेंट की मजबूत दावेदार मानी जा रही इंग्लैंड की टीम को इस जीत के लिए आखिरी मिनटों तक कड़ा संघर्ष करना पड़ा।

डीआर कांगो ने मुकाबले की शुरुआत आक्रामक अंदाज में की और 17वें मिनट में बढ़त हासिल कर सभी को चौंका दिया। दाईं ओर से आए क्रॉस पर इंग्लैंड के डिफेंडर डेजेड स्पेंस गेंद का सही आकलन नहीं कर सके, जिसका फायदा उठाते हुए ब्रायन सिपेंगा ने नजदीक से शानदार फिनिश कर टीम को 1-0 की बढ़त दिला दी।

गोल खाने के बाद इंग्लैंड ने लगातार हमले किए, लेकिन डीआर कांगो के गोलकीपर लियोनेल म्पासी ने कई बेहतरीन बचाव कर टीम की बढ़त बरकरार रखी। पहले हाफ में जूड बेलिंघम का हेडर और मार्कस रैशफोर्ड का करीबी प्रयास भी म्पासी और डिफेंस ने विफल कर दिया।

@FIFAWorldCup

दूसरे हाफ में इंग्लैंड ने दबाव बढ़ाया और आखिरकार 75वें मिनट में कप्तान हैरी केन ने एंथनी गॉर्डन के शानदार क्रॉस पर हेडर लगाकर स्कोर 1-1 कर दिया। बराबरी का गोल करने के बाद इंग्लैंड ने जीत की तलाश जारी रखी और 85वें मिनट में एक बार फिर केन ने अपनी कप्तानी पारी खेली।

उन्होंने एक्सेल तुआनजेबे को छकाते हुए दाएं पैर से जोरदार शॉट लगाया, जो सीधे गोलपोस्ट की छत में जाकर लगा और इंग्लैंड को 2-1 की निर्णायक बढ़त दिला दी। अंतिम मिनटों में डीआर कांगो बराबरी नहीं कर सका और इंग्लैंड ने संघर्षपूर्ण जीत दर्ज कर अंतिम-16 में प्रवेश कर लिया। हालांकि हार के बावजूद डीआर कांगो ने शानदार प्रदर्शन से सभी का दिल जीत लिया और टूर्नामेंट की मजबूत टीम इंग्लैंड को अंत तक कड़ी चुनौती दी।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

जनवरी में लौटेगी हीरो हॉकी इंडिया लीग, 7 दिसंबर को होगी खिलाड़ियों की नीलामी

हॉकी इंडिया ने गुरुवार को हीरो हॉकी इंडिया लीग 2026-27 सत्र की प्रमुख तारीखों और कार्यक्रम की घोषणा कर दी। प्रतियोगिता जनवरी 2027 के पहले सप्ताह में शुरू होगी।

गुकेश और सिंदारोव के बीच दूसरी बाजी भी ड्रॉ, खिताबी जंग में बराबरी

विश्व शतरंज चैंपियनशिप में भारत के डी गुकेश और उज्बेकिस्तान के चुनौतीवीर जावोखिर सिंदारोव के बीच खिताबी मुकाबले की दूसरी बाजी भी ड्रॉ पर समाप्त हुई।

आडवाणी का ऐतिहासिक धमाका, पहली बार भारत की झोली में आया क्रूसिबल कप

पंकज आडवाणी प्रतिष्ठित क्रूसिबल कप स्नूकर टूर्नामेंट जीतने वाले पहले भारतीय बन गए हैं। उन्होंने ब्रिटेन के रीडिंग में स्नूकर 900 प्रारूप में खेले गए इस टूर्नामेंट के फाइनल में माल्टा के पूर्व पेशेवर खिलाड़ी टोनी ड्रैगो को 6-0 से हराया।

हैगली ओवल में स्पिनरों को नहीं मिलती ज्यादा सफलता, कुलदीप पर बोले सोढ़ी

न्यूजीलैंड के लेग स्पिनर ईश सोढ़ी का मानना है कि हैगली ओवल में पिछले 10 वर्षों में टेस्ट क्रिकेट में स्पिनरों ने सिर्फ छह विकेट लिए हैं और इसलिए उन्हें कुलदीप यादव को बाहर रखने का भारत का फैसला सही लगता है।