केदारनाथ हेली सेवा के लिए सात सितंबर से खुलेगी विंडो
देहरादून : चारधाम यात्रा के दूसरे चरण में केदारनाथ धाम जाने वाले श्रद्धालुओं के लिए हेली सेवा 15 सितंबर से फिर शुरू होगी।उत्तराखंड नागरिक उड्डयन विकास प्राधिकरण (यूसीएडीए) ने इसके लिए तैयारियां तेज कर दी हैं और पहली…

देहरादून : चारधाम यात्रा के दूसरे चरण में केदारनाथ धाम जाने वाले श्रद्धालुओं के लिए हेली सेवा 15 सितंबर से फिर शुरू होगी।उत्तराखंड नागरिक उड्डयन विकास प्राधिकरण (यूसीएडीए) ने इसके लिए तैयारियां तेज कर दी हैं और पहली टिकट बुकिंग विंडो सात सितंबर से खोलने की तैयारी है।यूसीएडीए के अनुसार, टिकटों की कालाबाजारी रोकने और बुकिंग व्यवस्था को व्यवस्थित करने के लिए दूसरे चरण में टिकट 15-15 दिन की अवधि के लिए चरणबद्ध तरीके से उपलब्ध कराए जाएंगे। प्राधिकरण ने हेली ऑपरेटरों के साथ आवश्यक बैठकें की हैं। साथ ही नागरिक उड्डयन महानिदेशालय (डीजीसीए) और मौसम विभाग के साथ भी समन्वय किया जा रहा है।यूसीएडीए ने कहा कि हेली सेवा का संचालन मौसम की स्थिति, सुरक्षा मानकों और डीजीसीए की अनुमति के अनुरूप ही किया जाएगा। प्राधिकरण ने श्रद्धालुओं से केवल अधिकृत माध्यम से टिकट बुक करने की अपील की है। केदारनाथ शटल सेवा के लिए heliyatra.irctc.co.in और बद्रीनाथ शटल सेवा के लिए helitaxii.com का इस्तेमाल करने तथा अनधिकृत एजेंटों और बिचौलियों से टिकट नहीं खरीदने को कहा गया है।चारधाम यात्रा के पहले चरण में गुप्तकाशी, फाटा और सिरसी स्थित हेलीपैड से आठ हेली ऑपरेटरों के माध्यम से केदारनाथ के लिए सेवाएं संचालित की गई थीं। इस दौरान करीब 67 हजार श्रद्धालुओं ने हेली सेवा का लाभ उठाया।
Facebook टिप्पणियाँ
टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें
टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।
सम्बंधित ख़बरें
अक्षय कुमार ने मुख्यमंत्री धामी से की मुलाकात, फिल्म नीति पर चर्चा
देहरादून : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से रविवार को मुख्यमंत्री आवास पर बॉलीवुड अभिनेता अक्षय कुमार ने शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान प्रदेश की फिल्म नीति, फिल्म निर्माण की संभावनाओं और उत्तराखंड को प्रमुख फिल्म शूटिंग…
योगी सरकार के लगातार प्रयास से 9 लाख से अधिक रूफटॉप सोलर प्लांट स्थापित
3,000 मेगावाट से अधिक सौर क्षमता, 1 लाख से ज्यादा प्रत्यक्ष रोजगार के अवसर और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर प्रतिस्पर्धी स्थापना दर प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना में उत्तर प्रदेश ने प्राप्त की ऐतिहासिक उपलब्धि लखनऊ । योगी सरकार…
मायावती ने ईशान आनंद को बनाया बसपा का राष्ट्रीय संयोजक
लखनऊ : बहुजन समाज पार्टी (बसपा) की राष्ट्रीय अध्यक्ष मायावती ने अपने भाई आनंद कुमार के छोटे बेटे ईशान आनंद को पार्टी का राष्ट्रीय संयोजक बनाया है। इससे पहले यह पद आकाश आनंद के पास था, लेकिन मायावती ने उन्हें पार्टी से…
बद्रीनाथ धाम में श्रद्धालुओं की संख्या ने बनाया नया रिकॉर्ड, 17.79 लाख पार
देहरादून : बद्रीनाथ धाम में इस वर्ष श्रद्धालुओं की संख्या ने अब तक के सभी पुराने रिकॉर्ड पीछे छोड़ दिए हैं। 22 सितंबर तक 153 दिनों में 17 लाख 79 हजार 805 श्रद्धालु भगवान बद्रीविशाल के दर्शन कर चुके हैं। यात्रा के कपाट…
