द इंडियन व्यू

केडी सिंह बाबू स्टेडियम: योग केंद्र की सालगिरह पर विशेष कार्यशाला आयोजित

लखनऊ। उत्तर प्रदेश खेल निदेशालय के अंतर्गत जिला खेल प्रोत्साहन समिति एवं क्षेत्रीय क्रीड़ा कार्यालय द्वारा संचालित केडी सिंह बाबू स्टेडियम में संचालित योग केंद्र के एक साल पूरे होने पर योगासन और ध्यान पर आधारित विशेष…

Ragwendra P Singh
February 3, 2026
2 min read
केडी सिंह बाबू स्टेडियम: योग केंद्र की सालगिरह पर विशेष कार्यशाला आयोजित

लखनऊ। उत्तर प्रदेश खेल निदेशालय के अंतर्गत जिला खेल प्रोत्साहन समिति एवं क्षेत्रीय क्रीड़ा कार्यालय द्वारा संचालित केडी सिंह बाबू स्टेडियम में संचालित योग केंद्र के एक साल पूरे होने पर योगासन और ध्यान पर आधारित विशेष कार्यशाला एवं वार्षिकोत्सव का आयोजन किया गया।

इस अवसर पर योग केंद्र में प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ी, विश्व रिकॉर्ड होल्डर और समग्र स्वास्थ्य के प्रति जागरूक सदस्य बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।आयोजन का उद्देश्य खिलाड़ियों के शारीरिक, मानसिक और समग्र विकास में योग की भूमिका को रेखांकित करना रहा।

इस दौरान मुख्य अतिथि के तौर पर खेल निदेशक डॉ. आरपी सिंह और सम्मानित अतिथि उत्तर प्रदेश ओलंपिक एसोसिएशन के महासचिव डॉ.आनन्देश्वर पाण्डेय ने प्रतिभागियों का हौसला बढ़ाया। वहीं लखनऊ मंडल के क्षेत्रीय क्रीड़ा अधिकारी डॉ. अतुल सिन्हा और विश्व रिकॉर्ड होल्डर रोमा हेमवानी भी विशेष रुप से मौजूद रहे।

मुख्य अतिथि डॉ.आरपी सिंह ने कहा कि प्रत्येक खेल के खिलाड़ी के लिए नियमित योग अभ्यास अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने कहा कि स्वयं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ योग को जन-जन तक पहुंचाने और खिलाड़ियों को इसके लिए प्रेरित करने पर विशेष बल देते हैं।

सम्मानित अतिथि डॉ.आनन्देश्वर पाण्डेय ने कहा कि राष्ट्रीय खेलों में योगासन स्पर्धा में उत्तर प्रदेश के खिलाड़ियों ने तीन पदक जीतकर राज्य का मान बढ़ाया है। उन्होंने आश्वस्त किया कि उत्तर प्रदेश ओलंपिक एसोसिएशन भविष्य में भी खिलाड़ियों के विकास के लिए हर संभव सहयोग करता रहेगा।

योग केंद्र की मुख्य कोच डॉ. मालविका वाजपेई ने सभी उपस्थित खिलाड़ियों और सदस्यों को विशेष योग सत्र में टिप्स देने के साथ ध्यान की बारीकियों से भी अवगत कराया और कहा कि कि नियमित योग अभ्यास खिलाड़ियों की सहनशक्ति, एकाग्रता और प्रदर्शन को बेहतर बनाने में अहम भूमिका निभाता है।

इस अवसर पर योगासन की अंतरराष्ट्रीय पदक विजेता खिलाड़ी आरना ओम सिंह को विशेष रुप से सम्मानित किया गया। अंत में पारंपरिक रूप से वार्षिकोत्सव मनाते हुए आयोजन का समापन किया गया।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने घटाई महिला खिलाड़ियों की अनुबंध सूची, आठ को मिला मौका

पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने 2026-27 सत्र के लिए आठ महिला क्रिकेटरों के केंद्रीय अनुबंधों की घोषणा की है। इसमें फातिमा सना और सादिया इकबाल को श्रेणी ए में जगह मिली है। पिछले अनुबंध चक्र में 20 खिलाड़ियों को केंद्रीय अनुबंध दिया गया था, लेकिन इस बार यह संख्या घटाकर आठ कर दी गई है।

10 खिलाड़ियों के साथ बॉर्नमाउथ का कमाल, सेल्टा विगो को हराकर जीत का सिलसिला बरकरार

10 खिलाड़ियों के साथ खेल रही बॉर्नमाउथ ने यूईएफए यूरोपा लीग में सेल्टा विगो को 2-1 से हराया। टीम ने पहले हाफ में पिछड़ने के बावजूद शानदार वापसी की और लगातार पांचवें मुकाबले में जीत हासिल की।

मेरिडा और जॉडार बने स्पेन की जीत के नायक, ऑस्ट्रिया को 2-0 से हराया

स्पेन ने डेविस कप फाइनल्स में अपनी खिताबी दावेदारी को मजबूत करते हुए युवा खिलाड़ियों के दम पर सेमीफाइनल में प्रवेश कर लिया है। गुरुवार को खेले गए क्वार्टर फाइनल में स्पेन ने ऑस्ट्रिया को 2-0 से शिकस्त दी।

क्रूसिबल कप पर पंकज का कब्जा, 2027 में भारत करेगा टूर्नामेंट की मेजबानी

पंकज आडवाणी रीडिंग में क्रूसिबल कप जीतने वाले पहले भारतीय बने। उन्होंने दो दिन तक शानदार स्नूकर खेला, जिसका नतीजा फाइनल में टोनी ड्रैगो पर 6-0 की शानदार जीत के रूप में सामने आया।