द इंडियन व्यू

बाबू स्टेडियम की प्रशिक्षु भारोत्तोलक तनिष्का और रिमझिम नेशनल में दिखायेंगी दम

लखनऊ। केडी सिंह बाबू स्टेडियम के वेट लिफ्टिंग कोच व उप-क्रीड़ा अधिकारी अरबिन्द सिंह कुशवाहा की देख-रेख में नियमित अभ्यास कर रही तनिष्का कन्नौजिया और रिमझिम सिंह चौहान गाजियाबाद के मोदीनगर में बुधवार से 14 फरवरी तक आयोजित…

Ragwendra P Singh
February 4, 2026
1 min read
बाबू स्टेडियम की प्रशिक्षु भारोत्तोलक तनिष्का और रिमझिम नेशनल में दिखायेंगी दम

लखनऊ। केडी सिंह बाबू स्टेडियम के वेट लिफ्टिंग कोच व उप-क्रीड़ा अधिकारी अरबिन्द सिंह कुशवाहा की देख-रेख में नियमित अभ्यास कर रही तनिष्का कन्नौजिया और रिमझिम सिंह चौहान गाजियाबाद के मोदीनगर में बुधवार से 14 फरवरी तक आयोजित नेशनल वेटलिफ्टंग में प्रतिभाग करने के लिए रवाना हो चुकी हैं।

कोच अरबिन्द सिंह कुशवाहा ने बताया कि तनिष्का 77 किलोग्राम भार वर्ग से अधिक (यूथ गर्ल्स) और रिमझिम सिंह चौहान 77 किलोग्राम भार वर्ग (जूनियर महिला) गुरुवार से अपने-अपने वर्ग में दमखम दिखायेंगी।

उन्होंने बताया कि दोनों खिलाड़ियों का नेशनल चैम्पियनशिप में स्टेट प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक जीतने के आधार पर हुआ है। कोच अरबिन्द सिंह कुशवाहा ने बताया कि तनिष्का कन्नौैजिया और रिमझिम सिंह चौहान के अलावा केडी सिंह बाबू स्टेडियम के प्रशिक्षु लगातार अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं।

उन्होंने कहा कि नेशनल चैम्पियनशिप में दोनों खिलाड़ियों का पदक तकरीबन पक्का रहेगा। नेशनल चैम्पियनशिप में रवाना होने से पर्वू क्षेत्रीय क्रीड़ा अधिकारी डॉ अतुल सिन्हा, जिला भारोत्तलन संघ के सचिव रंजीत सिंह ने दोनों खिलाड़ियों बधाई और शुभकामनाएं देकर रवाना किया।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने घटाई महिला खिलाड़ियों की अनुबंध सूची, आठ को मिला मौका

पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने 2026-27 सत्र के लिए आठ महिला क्रिकेटरों के केंद्रीय अनुबंधों की घोषणा की है। इसमें फातिमा सना और सादिया इकबाल को श्रेणी ए में जगह मिली है। पिछले अनुबंध चक्र में 20 खिलाड़ियों को केंद्रीय अनुबंध दिया गया था, लेकिन इस बार यह संख्या घटाकर आठ कर दी गई है।

10 खिलाड़ियों के साथ बॉर्नमाउथ का कमाल, सेल्टा विगो को हराकर जीत का सिलसिला बरकरार

10 खिलाड़ियों के साथ खेल रही बॉर्नमाउथ ने यूईएफए यूरोपा लीग में सेल्टा विगो को 2-1 से हराया। टीम ने पहले हाफ में पिछड़ने के बावजूद शानदार वापसी की और लगातार पांचवें मुकाबले में जीत हासिल की।

मेरिडा और जॉडार बने स्पेन की जीत के नायक, ऑस्ट्रिया को 2-0 से हराया

स्पेन ने डेविस कप फाइनल्स में अपनी खिताबी दावेदारी को मजबूत करते हुए युवा खिलाड़ियों के दम पर सेमीफाइनल में प्रवेश कर लिया है। गुरुवार को खेले गए क्वार्टर फाइनल में स्पेन ने ऑस्ट्रिया को 2-0 से शिकस्त दी।

क्रूसिबल कप पर पंकज का कब्जा, 2027 में भारत करेगा टूर्नामेंट की मेजबानी

पंकज आडवाणी रीडिंग में क्रूसिबल कप जीतने वाले पहले भारतीय बने। उन्होंने दो दिन तक शानदार स्नूकर खेला, जिसका नतीजा फाइनल में टोनी ड्रैगो पर 6-0 की शानदार जीत के रूप में सामने आया।