द इंडियन व्यू

केएल राहुल का धमाका : आईपीएल में 150 से अधिक रन बनाने वाले पहले भारतीय बने

नई दिल्ली : इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल 2026) के 35वें मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स की पहली पारी पूरी तरह से केएल राहुल के नाम रही, जिन्होंने एक ऐतिहासिक और धमाकेदार शतकीय पारी खेलकर मैच का रुख ही बदल दिया। शनिवार को…

Ragwendra P Singh
April 25, 2026
3 min read
केएल राहुल का धमाका : आईपीएल में 150 से अधिक रन बनाने वाले पहले भारतीय बने

नई दिल्ली : इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल 2026) के 35वें मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स की पहली पारी पूरी तरह से केएल राहुल के नाम रही, जिन्होंने एक ऐतिहासिक और धमाकेदार शतकीय पारी खेलकर मैच का रुख ही बदल दिया।

 

शनिवार को खेले गए इस मुकाबले में

 

टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी दिल्ली की शुरुआत थोड़ी डगमगाई, जब 2.4 ओवर में 28 रन पर पहला विकेट गिरा। हालांकि, इसके बाद क्रीज पर आए केएल राहुल ने शुरुआत से ही आक्रामक अंदाज़ अपनाया। तीसरे ओवर में 12 रन के स्कोर पर उन्हें जीवनदान भी मिला, जिसका उन्होंने पूरा फायदा उठाया।

 

राहुल ने पावरप्ले के अंदर ही अपनी मंशा साफ कर दी। उन्होंने सिर्फ 16 गेंदों पर 35 रन ठोक दिए, जिसमें 4 चौके और 2 छक्के शामिल थे।

 

दूसरे छोर से नीतिश राणा का अच्छा साथ मिला और दोनों ने तेजी से रन बटोरने शुरू किए।

 

नौवें ओवर में राहुल ने 2 रन लेकर अपना अर्धशतक पूरा किया और इसके बाद तो उन्होंने गियर ही बदल दिया। 10वें ओवर की आखिरी गेंद पर चौका लगाकर टीम का स्कोर 100 तक पहुंचाया।

 

राहुल और राणा के बीच साझेदारी लगातार मजबूत होती गई। 12.3 ओवर में राहुल ने छक्का लगाकर टीम को 150 के पार पहुंचाया। दोनों ने मिलकर सिर्फ 70 गेंदों में 150 रन की साझेदारी पूरी की, जिससे पंजाब के गेंदबाज पूरी तरह बैकफुट पर आ गए।

 

राहुल ने अपनी क्लास और अनुभव का शानदार प्रदर्शन करते हुए सिर्फ 47 गेंदों पर शतक जड़ दिया। यह उनके आईपीएल करियर का छठा और इस सीजन का पहला शतक था। इस दौरान उन्होंने 12 चौके और 5 छक्के लगाए।

 

इसके बाद भी राहुल रुके नहीं। 15.3 ओवर में छक्का लगाकर उन्होंने टीम को 200 रन के पार पहुंचाया। 16वें ओवर में तो उन्होंने विजयकुमार वयस्क की गेंदबाजी की धज्जियां उड़ा दीं, इस ओवर में 3 छक्के और एक चौका लगाकर कुल 24 रन बटोरे।

 

राणा के साथ राहुल की साझेदारी ऐतिहासिक बन गई। दोनों ने सिर्फ 86 गेंदों में 200 रन और अंततः 95 गेंदों पर 220 रन जोड़ दिए। राणा 91 रन बनाकर आउट हुए, लेकिन राहुल अंत तक डटे रहे।

 

राहुल ने 66 गेंदों पर अपना 150 रन पूरा किया और आखिर में 67 गेंदों पर 152 रन बनाकर नाबाद लौटे। उनकी इस पारी में ताकत, टाइमिंग और क्लास का बेहतरीन मिश्रण देखने को मिला।

 

उनकी इस विस्फोटक पारी की बदौलत दिल्ली कैपिटल्स ने 20 ओवर में 2 विकेट पर 264 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया, जो इस सीजन के सबसे बड़े स्कोरों में से एक बन गया।

 

यह पारी ना सिर्फ रन बनाने के लिहाज से खास थी, बल्कि कप्तानी पारी के तौर पर भी राहुल ने दिखा दिया कि बड़े मैचों में कैसे जिम्मेदारी निभाई जाती है।

 

पंजाब किंग्स की ओर से जेवियर बार्टलेट ने 4 ओवर में 69 रन देकर 1 विकेट लिया। मार्को यानसन ने 4 ओवर में 45 रन, विजयकुमार वयस्क ने 3 ओवर में 48 रन, युजवेंद्र चहल ने 4 ओवर में 42 रन, मार्कस स्टोइनिस ने 1 ओवर में 11 रन और अर्शदीप सिंह ने 4 ओवर में 49 रन देकर 1 विकेट लिया।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

योगी सरकार की शादी अनुदान योजना से ओबीसी परिवारों को राहत, 53 हजार से अधिक को मिली सहायता

वित्तीय वर्ष 2026-27 में अब तक एक लाख से ज्यादा आवेदन प्राप्त हुए 210 करोड़ रुपये के वार्षिक लक्ष्य के सापेक्ष अब तक 107.092 करोड़ रुपये की सहायता वितरित पात्र परिवारों को बेटी के विवाह के लिए सीधे बैंक खाते में मिल रहे…

इजरायल के राष्ट्रपति का विशेष संदेश: कैप्टन स्मित मच्छर को बताया 'पूरी इंसानियत का हीरो'

विवेक ओझा यरुशलम/नई दिल्ली: कूटनीति और द्विपक्षीय संबंधों से परे, कभी-कभी व्यक्तिगत साहस की कहानियां दो देशों को एक अटूट डोर में बांध देती हैं। ऐसा ही एक वाकया सामने आया है, जहां इजरायल के राष्ट्रपति ने भारतीय मूल के…

महा-युद्ध की आहट! पाकिस्तान ने अफगानिस्तान पर किया भीषण पलटवार, आसमान से बरसाई मौत, 10 बड़े ठिकानों को ड्रोन से किया खाक

विवेक ओझा इस्लामाबाद/काबुल: दक्षिण एशिया में एक बार फिर भयंकर युद्ध के बादल मंडराने लगे हैं। सीमा पर चल रही तनातनी अब सीधे तौर पर एक खूनी संघर्ष में तब्दील हो चुकी है। अपनी आंतरिक सुरक्षा और आतंकवाद के मुद्दे पर बुरी…

यूपी पुलिस महकमे में आया भयंकर भूकंप! योगी सरकार का 'महा-एक्शन', एक साथ 18 आईपीएस अफसरों का हुआ ताबड़तोड़ तबादला; मची भारी खलबली

राघवेंद्र प्रताप सिंह लखनऊ/उत्तर प्रदेश: उत्तर प्रदेश में अपराधियों पर नकेल कसने और कानून-व्यवस्था को पूरी तरह से अभेद्य बनाए रखने के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अपना सबसे कड़ा 'प्रशासनिक हंटर' चला दिया है। सूबे…