द इंडियन व्यू

केंद्रीय मंत्री प्रल्‍हाद जोशी ने डब्‍ल्‍यूटी-मारुत पोर्टल का शुभारंभ किया

नई दिल्ली ( पल्लवी श्रीवास्तव) : केंद्रीय नवीन और नवीकरणीय ऊर्जा मंत्री प्रल्‍हाद जोशी ने कल गोवा में वैश्विक पवन दिवस 2026 राष्‍ट्रीय सम्‍मेलन के दौरान पवन टरबाइन आपूर्ति श्रृंखला प्रबंधन (डब्‍ल्‍यूटी-मारुत) पोर्टल का…

Ragwendra P Singh
June 17, 2026
2 min read
केंद्रीय मंत्री प्रल्‍हाद जोशी ने डब्‍ल्‍यूटी-मारुत पोर्टल का शुभारंभ किया

नई दिल्ली ( पल्लवी श्रीवास्तव) : केंद्रीय नवीन और नवीकरणीय ऊर्जा मंत्री प्रल्‍हाद जोशी ने कल गोवा में वैश्विक पवन दिवस 2026 राष्‍ट्रीय सम्‍मेलन के दौरान पवन टरबाइन आपूर्ति श्रृंखला प्रबंधन (डब्‍ल्‍यूटी-मारुत) पोर्टल का शुभारंभ किया। इससे भारत के नवीकरणीय ऊर्जा क्षेत्र को बढ़ावा मिलेगा। नवीन और नवीकरणीय ऊर्जा मंत्रालय तथा भारतीय पवन टरबाइन विनिर्माता संघ ने डब्‍ल्‍यूटी-मारुत पोर्टल को संयुक्‍त रूप से विकसित किया है। यह देश का पहला डेडीकेटेड डिजिटल प्‍लेटफॉर्म है।

इसका उद्देश्‍य पवन ऊर्जा आपूर्ति श्रृंखला को सुसंगत बनाना है। आशा है कि इस पहल से पुर्ज़ों की उपलब्‍धता में पारदर्शिता को बढ़ावा मिलेगा, घरेलू आपूर्तिकर्ताओं की पहुंच आसान होगी डेटा सुरक्षा बढाने और सरकार के आत्‍मनिर्भर भारत बनाने के दृष्टिकोण को आगे बढाने में मदद मिलेगी।

इस अवसर पर श्री जोशी ने पवन ऊर्जा क्षेत्र में भारत के तीव्र विकास का उल्‍लेख किया। उन्‍होंने कहा कि प्रति वर्ष 46% की वृद्धि दर्ज करते हुए वित्‍त वर्ष 2025-26 में रिकॉर्ड छह दशमलव एक गीगावॉट पवन ऊर्जा क्षमता की वृद्धि हुई है। कुल संस्‍थापित पवन ऊर्जा क्षमता के साथ 56.1 गीगावॉट की सीमा को पार करते हुए भारत ने विश्‍व के चौथे सबसे बडे़ पवन ऊर्जा बाजार के रूप में अपनी स्थिति को मजबूत बनाया है।

इस अवसर पर केंद्रीय नवीन और नवीकरणीय ऊर्जा राज्‍य मंत्री श्रीपद नाइक ने स्‍वच्‍छ ऊर्जा प्रौद्योगिकी को व्‍यापक स्‍तर पर अपनाकर कार्बन उत्‍सर्जन पूरी तरह समाप्‍त करने के प्रति भारत की वचनबद्धता दोहराई।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।

सम्बंधित ख़बरें

भारतीय ऑटो सेक्टर में नया धमाका: वॉल्वो कल लॉन्च करेगी अपनी लग्जरी इलेक्ट्रिक SUV 'EX90', मिलेगी 608 किमी की रेंज

अभिषेक सिंह नई दिल्ली: भारत में इलेक्ट्रिक वाहनों (EV) का बाजार तेजी से बदल रहा है और लग्जरी कार निर्माता कंपनियां इसमें लगातार नए दांव चल रही हैं। इसी कड़ी में, सुरक्षा और मजबूती के लिए दुनियाभर में मशहूर स्वीडिश वाहन…

'मेक इन इंडिया' को रक्षा क्षेत्र में बड़ा बूस्ट: रक्षा मंत्रालय ने निजी रक्षा उद्योगों के लिए सरकारी फायरिंग रेंज के उपयोग को दी आधिकारिक मंजूरी

सरिता त्रिपाठी | द इंडियन व्यू नई दिल्ली: भारत को रक्षा उत्पादन के क्षेत्र में पूरी तरह से आत्मनिर्भर बनाने और निजी क्षेत्र की भागीदारी को प्रोत्साहित करने की दिशा में रक्षा मंत्री श्री राजनाथ सिंह ने एक ऐतिहासिक और…

स्पेसएक्स के स्टारशिप रॉकेट के इंजन में तकनीकी खराबी, नासा के आगामी चंद्र मिशन की योजनाओं पर पड़ सकता है भारी असर

अभिषेक सिंह टेक्सस से अंतरिक्ष में भेजे गए स्पेसएक्स के चौदहवें मानव रहित परीक्षण उड़ान के दौरान रॉकेट के प्रोपल्शन सिस्टम में अचानक आई विफलता ने नासा के बहुप्रतीक्षित आर्टेमिस चंद्र मिशन की समयसीमा को लेकर गंभीर…

एयरटेल के फैमिली पोस्टपेड प्लान में अब आईक्लाउड+, ऐपल टीवी और ऐपल आर्केड

लखनऊ: भारत की प्रमुख दूरसंचार सेवा प्रदाता कंपनियों में से एक भारती एयरटेल ने घोषणा की है कि वह अपने ₹999 और उससे अधिक के फैमिली पोस्टपेड प्लान को ऐपल के आईक्लाउड+ के साथ और बेहतर बना रही है। आईक्लाउड+ में अब ऐपल टीवी…