द इंडियन व्यू

केंद्रीय मंत्री गड़करी आज आएंगे इंदौर, देश की पहली हाइड्रोजन-सीएनजी बाजा बगी का अनावरण

इंदौर- खंडवा फोर-लेन हाईवे का निरीक्षण भी करेंगेइंदौर। केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी आज (गुरुवार को) मध्य प्रदेश के एक दिवसीय प्रवास पर इंदौर आ रहे हैं। वे यहां धार जिले के पीथमपुर स्थित नैट्रेक्स…

Ragwendra P Singh
January 9, 2025
2 min read
केंद्रीय मंत्री गड़करी आज आएंगे इंदौर, देश की पहली हाइड्रोजन-सीएनजी बाजा बगी का अनावरण

 इंदौर- खंडवा फोर-लेन हाईवे का निरीक्षण भी करेंगे

इंदौर। केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी आज (गुरुवार को) मध्य प्रदेश के एक दिवसीय प्रवास पर इंदौर आ रहे हैं। वे यहां धार जिले के पीथमपुर स्थित नैट्रेक्स पर आयोजित होने वाले बाहा इंडिया कार्यक्रम में शामिल होंगे और यहां देश की पहली हाइड्रोजन-सीएनजी बाजा बगी का अनावरण करेंगे। केन्द्रीय मंत्री गडकरी यहां इंदौर- अकोला फोर-लेन राष्ट्रीय राजमार्ग परियोजना का निरीक्षण भी करेंगे।

जानकारी के मुताबिक, केन्द्रीय मंत्री गडकरी नई दिल्ली से विमान द्वारा सुबह करीब साढ़े 10 बजे इंदौर एयरपोर्ट पहुंचेंगे। इंदौर पहुंचने के बाद वे हेलिकॉप्टर से पहले इंदौर-अकोला फोर-लेन हाईवे परियोजना के तहत निर्माणाधीन तेजाजी नगर-बलवाड़ा सेक्शन का निरीक्षण करेंगे। इसके बाद वह पीथमपुर के लिए रवाना होंगे, जहां वे नेट्रैक्स द्वारा आयोजित बाहा इंडिया कार्यक्रम में शामिल होंगे।

कार्यक्रम में भारत की पहली हाइड्रोजन-सीएनजी बाहा बगी का अनावरण होगा। यह वाहन वोल्वो आयशर द्वारा व्यवस्थित पांच फीसदी हाइड्रोजन और सीएनजी के मिश्रण से संचालित है। इसका इंजन ग्रीव्स कॉटन का बाइ-फ्यूल इंजेक्शन है, जो स्थिर गतिशीलता की दिशा में एक बड़ा कदम है। सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी इस 18वें संस्करण का उद्घाटन करेंगे और देश की पहली हाइड्रोन-सीएनजी बाहा बगी को झंडी दिखाकर रवाना करेंगे। वोल्वो ग्रुप इंडिया की उपाध्यक्ष मारिया एबेसन ने बताया कि 2025 में सीएनजी में पांच फीसदी हाइड्रोजन मिश्रण का उपयोग किया जाएगा और 2026 में इसे बढ़ाकर 18 फीसदी किया जाएगा।

पीथमपुर से लौटकर गडकरी दोपहर में ब्रिलियंट कन्वेंशन सेंटर में इंदौर और आसपास के क्षेत्रों में चल रही नेशनल हाईवे परियोजनाओं की समीक्षा करेंगे। इस बैठक में इंदौर और आसपास के प्रोजेक्ट इम्प्लिमेंटेशन यूनिट के परियोजना निदेशक भी शामिल होंगे। गडकरी इंदौर में नाथ मंदिर के दर्शन के लिए भी जाएंगे। इसके बाद वे शाम को इंदौर से नागपुर के लिए रवाना होंगे।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

एशियाई खेल-2026 में मध्य प्रदेश के 32 खिलाड़ी करेंगे भारत का प्रतिनिधित्व, 10 खेल विधाओं में दिखाएंगे दमखम

भोपाल : मध्य प्रदेश की खेल प्रतिभाएं एक बार फिर अंतरराष्ट्रीय खेल मंच पर प्रदेश का गौरव बढ़ाने के लिए तैयार हैं। जापान के आइची प्रांत और नागोया शहर में 19 सितंबर से 4 अक्टूबर 2026 तक आयोजित होने वाले 20वें एशियाई…

दमोह-रानीदुर्गावती टाईगर अभ्यारण में चीतों को बसाने की तैयारी

दमोह, 13 सितम्बर (हि.स.)। मध्य प्रदेश के दमोह जिले में रानी दुर्गावती टाईगर रिजर्व में चीतों को बसाने की तैयारी चल रही है। बताया जाता है कि कूनों से चीतों को यहां लाने के लिये संबधित विभाग लगा हुआ है। विशेषज्ञों के…

किसानों के हित में तकनीक: एफपीओ समिट में वैमानिका का स्टॉल बना आकर्षण

भोपाल में आयोजित एफपीओ डायरेक्टर्स समिट में वैमानिका एयरोस्पेस ने अपने अत्याधुनिक कृषि ड्रोन तकनीक का प्रदर्शन किया। स्वर्णिम मध्य प्रदेश विजन 2047 के तहत हुआ आयोजन यह समिट "स्वर्णिम मध्य प्रदेश विजन 2047" के अंतर्गत…

दिल्ली के बीएसएल ग्लोबल आउटरीच समिट में आज हिस्सा लेंगे मप्र के मुख्यमंत्री

भोपाल : मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव गुरुवार को दिल्ली स्थित भारत मंडपम बीएसएल ग्लोबल आउटरीच समिट-2025 में शामिल होंगे। यह टेक्सटाइल और अपैरल उद्योगों का महत्वपूर्ण दो दिवसीय वैश्विक आयोजन है। भारतीय और…