द इंडियन व्यू

केंद्र से पंजाब, चंडीगढ़ के किसानों को मिली राहत, प्रभावित गेहूं की खरीद नियमों में छूट

नई दिल्ली : केंद्र सरकार ने पंजाब सरकार के अनुरोध पर गेहूं खरीद के नियमों में तत्काल प्रभाव से छूट देने की मंजूरी दे दी है, जिससे बेमौसम वर्षा और ओलावृष्टि से प्रभावित पंजाब और चंडीगढ़ के किसानों के लिए बड़ी राहत है। ये…

Ragwendra P Singh
April 17, 2026
2 min read
केंद्र से पंजाब, चंडीगढ़ के किसानों को मिली राहत, प्रभावित गेहूं की खरीद नियमों में छूट

नई दिल्ली : केंद्र सरकार ने पंजाब सरकार के अनुरोध पर गेहूं खरीद के नियमों में तत्काल प्रभाव से छूट देने की मंजूरी दे दी है, जिससे बेमौसम वर्षा और ओलावृष्टि से प्रभावित पंजाब और चंडीगढ़ के किसानों के लिए बड़ी राहत है। ये छूट रबी विपणन सत्र (आरएमएस) 2026–27 की शुरुआत से लागू होगी। उपभोक्ता मामले, खाद्य एवं सार्वजनिक वितरण मंत्री प्रह्लाद जोशी ने शुक्रवार को बताया कि 9 अप्रैल को पंजाब सरकार की ओर से प्राप्त अनुरोध के बाद 10 अप्रैल को सभी जिलों में स्थिति का जायजा लेने के लिए टीमें भेजी गईं। जमीनी रिपोर्ट के आधार पर सरकार ने किसानों की मुश्किलों को कम करने और मजबूरी में बिक्री को रोकने के लिए यह कदम उठाया है। पंजाब सरकार के आधिकारिक पत्र के अनुसार सरकार की ओर से दी गई छूट बारिश के कारण चमक खो चुके गेहूं की खरीद सीमा को बढ़ाकर 70 प्रतिशत तक कर दिया गया, सिकुड़े और टूटे दानें की पहले सीमा 6 प्रतिशत थी, जिसे अब बढ़ाकर 15 प्रतिशत कर दी गई, क्षतिग्रस्त और हल्के क्षतिग्रस्त दानों की कुल मात्रा 6 प्रतिशत से अधिक नहीं होनी चाहिए। छूट मानदंडों के तहत खरीदे गए गेहूं का अलग से भंडारण किया जाएगा और उसका हिसाब भी अलग रखा जाएगा। इस गेहूं के बिक्री को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जाएगी। पंजाब सरकार ने यह भी निर्देश दिया कि भंडारण के दौरान गुणवत्ता में होने वाली किसी भी गिरावट और इस छूट से पड़ने वाले वित्तीय प्रभाव की जिम्मेदारी राज्य सरकार की होगी। उल्लेखनीय है कि केंद्र के इस फैसले से अब मंडियों में गेहूं की सुचारू खरीद सुनिश्चित हो सकेगी। ----------

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

योगी सरकार की शादी अनुदान योजना से ओबीसी परिवारों को राहत, 53 हजार से अधिक को मिली सहायता

वित्तीय वर्ष 2026-27 में अब तक एक लाख से ज्यादा आवेदन प्राप्त हुए 210 करोड़ रुपये के वार्षिक लक्ष्य के सापेक्ष अब तक 107.092 करोड़ रुपये की सहायता वितरित पात्र परिवारों को बेटी के विवाह के लिए सीधे बैंक खाते में मिल रहे…

इजरायल के राष्ट्रपति का विशेष संदेश: कैप्टन स्मित मच्छर को बताया 'पूरी इंसानियत का हीरो'

विवेक ओझा यरुशलम/नई दिल्ली: कूटनीति और द्विपक्षीय संबंधों से परे, कभी-कभी व्यक्तिगत साहस की कहानियां दो देशों को एक अटूट डोर में बांध देती हैं। ऐसा ही एक वाकया सामने आया है, जहां इजरायल के राष्ट्रपति ने भारतीय मूल के…

महा-युद्ध की आहट! पाकिस्तान ने अफगानिस्तान पर किया भीषण पलटवार, आसमान से बरसाई मौत, 10 बड़े ठिकानों को ड्रोन से किया खाक

विवेक ओझा इस्लामाबाद/काबुल: दक्षिण एशिया में एक बार फिर भयंकर युद्ध के बादल मंडराने लगे हैं। सीमा पर चल रही तनातनी अब सीधे तौर पर एक खूनी संघर्ष में तब्दील हो चुकी है। अपनी आंतरिक सुरक्षा और आतंकवाद के मुद्दे पर बुरी…

यूपी पुलिस महकमे में आया भयंकर भूकंप! योगी सरकार का 'महा-एक्शन', एक साथ 18 आईपीएस अफसरों का हुआ ताबड़तोड़ तबादला; मची भारी खलबली

राघवेंद्र प्रताप सिंह लखनऊ/उत्तर प्रदेश: उत्तर प्रदेश में अपराधियों पर नकेल कसने और कानून-व्यवस्था को पूरी तरह से अभेद्य बनाए रखने के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अपना सबसे कड़ा 'प्रशासनिक हंटर' चला दिया है। सूबे…