टी20 विश्व कप में श्रीलंका का विजयी आगाज, आयरलैंड के खिलाफ दर्ज की जीत
टी20 विश्व कप के अपने उद्घाटन मैच में सह-मेजबान श्रीलंका ने रविवार को हरफनमौला प्रदर्शन दिखाते हुए आयरलैंड को 20 रन से हराया। पहले बल्लेबाजी करते हुए श्रीलंका ने कामिंदु मेंडिस के 44 रन और कुसल मेंडिस के अर्धशतक से…

टी20 विश्व कप के अपने उद्घाटन मैच में सह-मेजबान श्रीलंका ने रविवार को हरफनमौला प्रदर्शन दिखाते हुए आयरलैंड को 20 रन से हराया।
पहले बल्लेबाजी करते हुए श्रीलंका ने कामिंदु मेंडिस के 44 रन और कुसल मेंडिस के अर्धशतक से श्रीलंका ने खराब शुरूआत से उबरते हुए छह विकेट पर 163 रन बनाये। जवाब में आयरलैंड 19.5 ओवर में 143 रन पर ढेर हो गई। रोस एडेयर ने 34 जबकि हैरी टेक्टर ने 40 रन बनाये।
श्रीलंका के लिये महीष तीक्षणा ने तीन और वानिंदु हसरंगा ने तीन विकेट लिये। आयरलैंड ने चौथे ओवर में कप्तान पॉल स्टर्लिंग का विकेट गंवा दिया जब स्कोर 24 रन था। रोस एडेयर ने हालांकि अच्छी बल्लेबाजी करते हुए टीम को पावरप्ले के आखिर में एक विकेट पर 45 रन तक पहुंचाया।
स्टर्लिंग को एक रन के स्कोर पर कुसल मेंडिस ने जीवनदान दिया लेकिन वह उसका फायदा नहीं उठा सके और महीष तीक्षणा की गेंद पर बोल्ड हो गए। श्रीलंका को एडेयर का विकेट मिला जब वानिंदु हसरंगा ने अपने पहले ही ओवर में उन्हें रवाना किया।

हैरी टेक्टर टीम को दस ओवर में दो विकेट पर 72 रन तक ले गए। आखिरी दस ओवर में आयरलैंड को 92 रन चाहिये थे। हसरंगा ने 16वें ओवर में टेक्टर को आउट करके सारी उम्मीदों पर पानी फेर दिया। इससे पहले श्रीलंका ने खराब शुरूआत के बाद छह विकेट पर 163 रन बनाये।
विकेटकीपर कुसल ने 56 रन बनाये और पांचवें विकेट के लिये कामिंदु के साथ 67 रन की साझेदारी की। एक समय पर श्रीलंका का स्कोर 14वें ओवर में चार विकेट पर 86 रन था। श्रीलंका को आयरलैंड के खराब क्षेत्ररक्षण का भी फायदा मिला जिसने कुछ कैच टपकाये।
पहले गेंदबाजी चुनने का आयरलैंड का फैसला सही साबित होता दिखने लगा जब श्रीलंका पहले चार ओवर में 28 रन ही बना सका और कामिल मिशारा (14) का विकेट भी गंवा दिया। मिशारा को एक जीवनदान भी मिला जिसका वह फायदा नहीं उठा सके और मार्क एडेयर की धीमी गेंद पर मिडआफ में कैच दे बैठे।

सलामी बल्लेबाज पाथुम निसांका ने 24 रन बनाये। उन्होंने बायें हाथ के स्पिनर मैथ्यू हम्फ्रे को डीप स्क्वेयर लेग पर छक्का लगाया तो ऐसा लग रहा था कि वह बड़ी पारी खेलेंगे। कुसल मेंडिस ने बैरी मैकार्थी को छठे ओवर में तीन चौके लगाकर श्रीलंका को पावरप्ले के बाद एक विकेट पर 50 रन तक पहुंचाया।
आयरलैंड के कप्तान पॉल स्टर्लिंग ने बायें हाथ के स्पिनर जॉर्ज डॉकरेल को गेंद सौंपी जिन्होंने पहले ओवर में चार ही रन दिये। डॉकरेल ने धीमी गेंद पर निसांका को ललचाया जो कवर में स्टर्लिग को कैच दे बैठे।

इसके बाद उनका अगला शिकार पवन रत्नायके बने जो खराब शॉट खेलने के चक्कर में विकेट गंवा बैठे। श्रीलंका का स्कोर 11वें ओवर में तीन विकेट पर 68 रन था। डॉकरेल ने दो विकेट चटकाये। जेरेथ डेलानी ने दुनिथ वेलालागे को पवेलियन भेजकर श्रीलंका की मुश्किलें बढा दी। इसके बाद हालांकि कामिंदु और कुसल ने पारी को संभाला।
सम्बंधित ख़बरें
पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने घटाई महिला खिलाड़ियों की अनुबंध सूची, आठ को मिला मौका
पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने 2026-27 सत्र के लिए आठ महिला क्रिकेटरों के केंद्रीय अनुबंधों की घोषणा की है। इसमें फातिमा सना और सादिया इकबाल को श्रेणी ए में जगह मिली है। पिछले अनुबंध चक्र में 20 खिलाड़ियों को केंद्रीय अनुबंध दिया गया था, लेकिन इस बार यह संख्या घटाकर आठ कर दी गई है।
10 खिलाड़ियों के साथ बॉर्नमाउथ का कमाल, सेल्टा विगो को हराकर जीत का सिलसिला बरकरार
10 खिलाड़ियों के साथ खेल रही बॉर्नमाउथ ने यूईएफए यूरोपा लीग में सेल्टा विगो को 2-1 से हराया। टीम ने पहले हाफ में पिछड़ने के बावजूद शानदार वापसी की और लगातार पांचवें मुकाबले में जीत हासिल की।
मेरिडा और जॉडार बने स्पेन की जीत के नायक, ऑस्ट्रिया को 2-0 से हराया
स्पेन ने डेविस कप फाइनल्स में अपनी खिताबी दावेदारी को मजबूत करते हुए युवा खिलाड़ियों के दम पर सेमीफाइनल में प्रवेश कर लिया है। गुरुवार को खेले गए क्वार्टर फाइनल में स्पेन ने ऑस्ट्रिया को 2-0 से शिकस्त दी।
क्रूसिबल कप पर पंकज का कब्जा, 2027 में भारत करेगा टूर्नामेंट की मेजबानी
पंकज आडवाणी रीडिंग में क्रूसिबल कप जीतने वाले पहले भारतीय बने। उन्होंने दो दिन तक शानदार स्नूकर खेला, जिसका नतीजा फाइनल में टोनी ड्रैगो पर 6-0 की शानदार जीत के रूप में सामने आया।
