द इंडियन व्यू

कुल्लू में नशा तस्करी का भंडाफोड़, पंजाब के दो तस्कर गिरफ्तार

कुल्लू : कुल्लू-मनाली लेफ्ट बैंक मार्ग पर एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स की टीम ने शुक्रवार बीती रात नशा तस्करी के एक मामले का भंडाफोड़ करते हुए पंजाब के दो व्यक्तियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के पास से 11 ग्राम…

Ragwendra P Singh
July 19, 2025
2 min read
कुल्लू में नशा तस्करी का भंडाफोड़, पंजाब के दो तस्कर गिरफ्तार

कुल्लू : कुल्लू-मनाली लेफ्ट बैंक मार्ग पर एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स की टीम ने शुक्रवार बीती रात नशा तस्करी के एक मामले का भंडाफोड़ करते हुए पंजाब के दो व्यक्तियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के पास से 11 ग्राम हेरोइन (चिट्टा) और 31,000 रुपये की नगदी बरामद की गई है।

जानकारी के अनुसा नारकोटिक्स टास्क फोर्स कुल्लू की टीम इलाके में गश्त पर थी। जब टीम सेऊबाग क्षेत्र में पहुंची तो वहां मौजूद दो व्यक्ति पुलिस को देखकर घबरा गए और छिपने का प्रयास करने लगे। संदेह के आधार पर टीम ने उन्हें मौके पर ही पकड़ लिया। तलाशी के दौरान दोनों के पास से 11 ग्राम हेरोइन और बड़ी रकम बरामद हुई। दोनों आरोपियों को तुरंत हिरासत में लेकर नशीली पदार्थ की खेप को जब्त कर लिया गया।

नारकोटिक्स टास्क फोर्स कुल्लू के डीएसपी हेमराज वर्मा ने बताया कि आरोपियों की पहचान अमन शर्मा (36 वर्ष), निवासी सतनाम नगर कॉलोनी, तहसील एवं जिला अमृतसर पंजाब और कुलदीप सिंह (38 वर्ष) निवासी मालाबलि, डाकघर जूजर सिंह, तहसील एवं जिला अमृतसर पंजाब के रूप में हुई है।

दोनों के खिलाफ मादक पदार्थ अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है तथा आगे की जांच के लिए मामला सदर थाना कुल्लू को सौंप दिया गया है। पुलिस यह भी जांच कर रही है कि इन तस्करों का नेटवर्क और किन-किन इलाकों तक फैला हुआ है।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

जम्मू के शिवा मार्केट में भीषण आग: 35-40 दुकानें और होटल जलकर राख, करोड़ों का नुकसान

प्रारंभिक जांच के अनुसार, आग शॉर्ट सर्किट के कारण लगी और तेजी से पूरे बाजार में फैल गई। भाजपा विधायक विक्रम रंधावा ने बताया कि एक दुकान में शॉर्ट सर्किट से आग लगी, जो तेजी से आसपास की दुकानों में फैल गई। जब तक दमकल विभाग मौके पर पहुंचा, तब तक पूरा बाजार आग की चपेट में आ चुका था।

शिवा शर्मा हत्याकांड: वांटेड मॉडल श्रद्धा दुबे के नेपाल भागने की आशंका, बहराइच बॉर्डर पर लावारिस मिली कार

सरिता त्रिपाठी लखनऊ के करोड़पति कारोबारी शिवा शर्मा की हत्या के मामले में आरोपी लिव-इन पार्टनर श्रद्धा दुबे पुलिस की पकड़ से बाहर है। घटना के 6 दिन बाद उसकी कार बहराइच के रुपईडीहा बॉर्डर पर मिलने से नेपाल भागने की प्रबल…

Lucknow Crime: शिवा की पोस्टमार्टम रिपोर्ट में कई हड्डियां टूटी मिलीं, मां का आरोप- मॉडल ब्लैकमेल करती थी, सिगरेट से जलाती थी

Lucknow Crime : राजधानी के हजरतगंज क्षेत्र स्थित बालू अड्डा के अवध ग्रीन अपार्टमेंट में शुक्रवार शाम एक चिकन कारोबारी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। कारोबारी शिवा शर्मा अपनी कथित प्रेमिका श्रद्धा के फ्लैट की…

तुर्किये से भारत लाया गया कुख्यात ड्रग किंगपिन नवप्रीत सिंह: फर्जी पहचान और अंतरराष्ट्रीय नेटवर्क का हुआ पर्दाफाश

New Delhi : भारतीय सुरक्षा एजेंसियों और सरकार ने अंतरराष्ट्रीय ड्रग सिंडिकेट के खिलाफ एक और ऐतिहासिक सफलता हासिल की है। तुर्किये में छिपकर बैठा कुख्यात ड्रग किंगपिन नवप्रीत सिंह आखिरकार भारत की गिरफ्त में आ गया है।…