द इंडियन व्यू

कुलदीप यादव के स्कूल में चमकेंगी टी20 विश्वकप ट्रॉफी, कोच और अधिकारी नहीं होंगे मौजूद

टी20 विश्वकप की चमचमाती ट्रॉफी, जो वर्तमान में भारत भ्रमण पर है, शनिवार को टीम इंडिया के चाइनामैन गेंदबाज कुलदीप यादव के कानपुर स्थित स्कूल केडीएमए पहुंचेगी। इस खास मौके पर कुलदीप यादव और उनके कोच कपिल पांडे की मौजूदगी…

Ragwendra P Singh
January 30, 2026
2 min read
कुलदीप यादव के स्कूल में चमकेंगी टी20 विश्वकप ट्रॉफी, कोच और अधिकारी नहीं होंगे मौजूद

टी20 विश्वकप की चमचमाती ट्रॉफी, जो वर्तमान में भारत भ्रमण पर है, शनिवार को टीम इंडिया के चाइनामैन गेंदबाज कुलदीप यादव के कानपुर स्थित स्कूल केडीएमए पहुंचेगी।

इस खास मौके पर कुलदीप यादव और उनके कोच कपिल पांडे की मौजूदगी होगी, लेकिन उत्तर प्रदेश क्रिकेट संघ के पदाधिकारी इस कार्यक्रम में शामिल नहीं हो पाएंगे।

कुलदीप फिलहाल न्यूजीलैंड के खिलाफ टी20 सीरीज में व्यस्त है और शनिवार को खेले जाने वाले सीरीज के पांचवें मैच के लिये तिरुवनंतपुरम में होंगे, गेंदबाज के नियमित कोच कपिल पांडे का नाम केडीएमए की अतिथि सूची में नहीं है जिसकी पुष्टि खुद कपिल ने एक समाचार एजेंसी से की है।

केडीएमए के चेयरमैन संजय कपूर ने एक समाचार एजेंसी से बातचीत में कहा कि ट्रॉफी के स्वागत के लिये सभी तैयारियां मुक्कमल की जा चुकी है। इस अवसर पर अकादमी के सभी होनहार युवा खिलाड़ी और छात्र मौजूद रहेंगे।

साभार : गूगल

इस अवसर पर कुलदीप के पिता का सम्मान किया जायेगा। आखिर वह भी केडीएमए परिवार का हिस्सा हैं। टी20 ट्रॉफी युवा प्रतिभाओं का खेल के प्रति उत्साहवर्धन करेगी। निसंदेह यह पूरे परिवार के लिये रोमांच का मौका होगा।

डॉ. कपूर कानपुर क्रिकेट एसोसियेशन के अलावा यूपी टी20 लीग के भी चेयरमैन हैं। कपिल ने कहा " मुझे कार्यक्रम में नहीं बुलाया गया है। मुझे इसका मलाल नहीं है। एक कोच के लिये उसका बच्चा अच्छा प्रदर्शन करे,यही संतोष का विषय होता है।

कुलदीप भारतीय टीम में अहम गेंदबाज की भूमिका निभा रहा है और विश्वकप में भी उसकी यही निरंतरता भारत को विश्वकप दिलाने में मदद करेगी।

यह भी सच है कि कुलदीप ने उनकी सलाह पर ही केडीएमए में दाखिला लिया था। उसके अलावा फैज अहमद, ऋषभ मिश्रा और सत्यम दीक्षित समेत केडीएमए के छात्र रहे कई खिलाड़ी भी उनकी अकादमी में प्रशिक्षण पा चुके हैं।"

उधर यूपीसीए के सचिव प्रेम मनोहर गुप्ता ने एक समाचार एजेंसी से बातचीत में कहा कि ट्रॉफी टूर के लिये बीसीसीआई ने किसी एजेंसी से अनुबंध किया है जिसके तहत टी20 विश्वकप में चुने गये हर खिलाड़ी के स्कूल में ट्रॉफी ले जायी जायेगी।

यूपीसीए को ट्रॉफी टूर के बारे में कोई अधिकृत जानकारी नहीं है। यूपीसीए के पदाधिकारी किसी बैठक के लिये शहर के बाहर हैं,लिहाजा इस मौके पर वह उपस्थित नहीं होंगे।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने घटाई महिला खिलाड़ियों की अनुबंध सूची, आठ को मिला मौका

पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने 2026-27 सत्र के लिए आठ महिला क्रिकेटरों के केंद्रीय अनुबंधों की घोषणा की है। इसमें फातिमा सना और सादिया इकबाल को श्रेणी ए में जगह मिली है। पिछले अनुबंध चक्र में 20 खिलाड़ियों को केंद्रीय अनुबंध दिया गया था, लेकिन इस बार यह संख्या घटाकर आठ कर दी गई है।

10 खिलाड़ियों के साथ बॉर्नमाउथ का कमाल, सेल्टा विगो को हराकर जीत का सिलसिला बरकरार

10 खिलाड़ियों के साथ खेल रही बॉर्नमाउथ ने यूईएफए यूरोपा लीग में सेल्टा विगो को 2-1 से हराया। टीम ने पहले हाफ में पिछड़ने के बावजूद शानदार वापसी की और लगातार पांचवें मुकाबले में जीत हासिल की।

मेरिडा और जॉडार बने स्पेन की जीत के नायक, ऑस्ट्रिया को 2-0 से हराया

स्पेन ने डेविस कप फाइनल्स में अपनी खिताबी दावेदारी को मजबूत करते हुए युवा खिलाड़ियों के दम पर सेमीफाइनल में प्रवेश कर लिया है। गुरुवार को खेले गए क्वार्टर फाइनल में स्पेन ने ऑस्ट्रिया को 2-0 से शिकस्त दी।

क्रूसिबल कप पर पंकज का कब्जा, 2027 में भारत करेगा टूर्नामेंट की मेजबानी

पंकज आडवाणी रीडिंग में क्रूसिबल कप जीतने वाले पहले भारतीय बने। उन्होंने दो दिन तक शानदार स्नूकर खेला, जिसका नतीजा फाइनल में टोनी ड्रैगो पर 6-0 की शानदार जीत के रूप में सामने आया।