द इंडियन व्यू

कुलदीप यादव और प्रसिद्ध कृष्णा की टीम में एंट्री, अर्शदीप और रेड्डी बाहर

भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया तीन मैच की वनडे सीरीज का तीसरा और अंतिम मैच सिडनी क्रिकेट ग्राउंड पर हो रहा है। इस मैच में भी शुभमन गिल को किस्मत का साथ नहीं मिला और वह बतौर कप्तान अपनी डेब्यू सीरीज में लगातार तीसरा मैच हारे।…

Ragwendra P Singh
October 25, 2025
2 min read
कुलदीप यादव और प्रसिद्ध कृष्णा की टीम में एंट्री, अर्शदीप और रेड्डी बाहर

भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया तीन मैच की वनडे सीरीज का तीसरा और अंतिम मैच सिडनी क्रिकेट ग्राउंड पर हो रहा है। इस मैच में भी शुभमन गिल को किस्मत का साथ नहीं मिला और वह बतौर कप्तान अपनी डेब्यू सीरीज में लगातार तीसरा मैच हारे। भारत का यह वनडे क्रिकेट में लगातार 18वां मैच है जब टीम टॉस नहीं जीती।

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ तीसरे वनडे में भारतीय प्लेइंग XI में दो बदलाव हुए हैं। कप्तान शुभमन गिल ने बताया कि नितीश कुमार रेड्डी और अर्शदीप सिंह की जगह कुलदीप यादव और प्रसिद्ध कृष्णा को दी गई है।

अब बीसीसीआई ने नितीश रेड्डी के बाहर होने की वजह बताई है। बीसीसीआई ने X पर पोस्ट कर बताया, “नीतीश कुमार रेड्डी को एडिलेड में दूसरे वनडे के दौरान बाएं क्वाड्रिसेप्स में चोट लग गई थी और इसके बाद वे तीसरे वनडे के लिए चयन के लिए उपलब्ध नहीं हो पाए। बीसीसीआई की मेडिकल टीम उनकी रोजाना निगरानी कर रही है।”

@BCCI

शुभमन गिल ने टॉस के दौरान कहा, “हम पहले गेंदबाजी ही करना चाहते थे। हम एक स्कोर पर उन्हें रोकर उसका पीछा करना चाहते हैं। मुझे लगता है कि हमें वो मिल गया जो हम चाहते थे। पिछले मैच में हमारे पास बस पर्याप्त रन थे और कुछ मौके भी आए जिनका हम फायदा नहीं उठा पाए।

https://twitter.com/BCCI/status/1981921975854575926

क्रिकेट के खेल में ऐसा होता है, आपको अपने मौके भुनाने ही होते हैं। लगभग 40वें ओवर तक खेल बराबरी पर चल रहा था। अंत में, उन्होंने अच्छा खेला। उम्मीद है कि यह मैच हमारे लिए अच्छा रहेगा। दो बदलाव। अर्शदीप और रेड्डी की जगह कुलदीप और प्रसिद्ध आए हैं।”

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने घटाई महिला खिलाड़ियों की अनुबंध सूची, आठ को मिला मौका

पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने 2026-27 सत्र के लिए आठ महिला क्रिकेटरों के केंद्रीय अनुबंधों की घोषणा की है। इसमें फातिमा सना और सादिया इकबाल को श्रेणी ए में जगह मिली है। पिछले अनुबंध चक्र में 20 खिलाड़ियों को केंद्रीय अनुबंध दिया गया था, लेकिन इस बार यह संख्या घटाकर आठ कर दी गई है।

10 खिलाड़ियों के साथ बॉर्नमाउथ का कमाल, सेल्टा विगो को हराकर जीत का सिलसिला बरकरार

10 खिलाड़ियों के साथ खेल रही बॉर्नमाउथ ने यूईएफए यूरोपा लीग में सेल्टा विगो को 2-1 से हराया। टीम ने पहले हाफ में पिछड़ने के बावजूद शानदार वापसी की और लगातार पांचवें मुकाबले में जीत हासिल की।

मेरिडा और जॉडार बने स्पेन की जीत के नायक, ऑस्ट्रिया को 2-0 से हराया

स्पेन ने डेविस कप फाइनल्स में अपनी खिताबी दावेदारी को मजबूत करते हुए युवा खिलाड़ियों के दम पर सेमीफाइनल में प्रवेश कर लिया है। गुरुवार को खेले गए क्वार्टर फाइनल में स्पेन ने ऑस्ट्रिया को 2-0 से शिकस्त दी।

क्रूसिबल कप पर पंकज का कब्जा, 2027 में भारत करेगा टूर्नामेंट की मेजबानी

पंकज आडवाणी रीडिंग में क्रूसिबल कप जीतने वाले पहले भारतीय बने। उन्होंने दो दिन तक शानदार स्नूकर खेला, जिसका नतीजा फाइनल में टोनी ड्रैगो पर 6-0 की शानदार जीत के रूप में सामने आया।