द इंडियन व्यू

कुरनूल बस हादसा : 19 शवों का डीएनए परीक्षण पूरा

कुरनूल : आंध्र प्रदेश के कुरनूल में बस में आग लगने से मारे गए 19 शवों का डीएनए परीक्षण आज पूरा हो गया है। यह सभी परीक्षण कुरनूल मेडिकल कॉलेज के फोरेंसिक विभाग में किए गए। डॉक्टरों ने 17 रिपोर्टों का विवरण जिला पुलिस…

Ragwendra P Singh
October 26, 2025
2 min read
कुरनूल बस हादसा : 19 शवों का डीएनए परीक्षण पूरा

कुरनूल : आंध्र प्रदेश के कुरनूल में बस में आग लगने से मारे गए 19 शवों का डीएनए परीक्षण आज पूरा हो गया है। यह सभी परीक्षण कुरनूल मेडिकल कॉलेज के फोरेंसिक विभाग में किए गए। डॉक्टरों ने 17 रिपोर्टों का विवरण जिला पुलिस

अधीक्षक विक्रांत पाटिल को सौंप दिय गयाा है। अभी दाे शवाें की रिपाेर्ट आना बाकी है।

जिला पुलिस ने डीएनए रिपोर्ट के आधार पर शवों को उनके परिजनों को सौंपने की तैयारियाँ तेज़ कर दी हैं। अब तक 14 शवों को कुरनूल सरकारी अस्पताल पहुँचाया जा चुका है। इनमें से बिहार के अरगा नाम के एक व्यक्ति का शव उसके परिजनों ने कुरनूल के जोहरापुरम श्मशान घाट में अंतिम संस्कार कर दिया। अधिकारियों ने बताया कि शव को बिहार ले जाने में समय लगने के कारण सरकार की अनुमति से वहीं अंतिम संस्कार किया गया। फाेरेंसिक लैब से अब तक 17 शवों की डीएनए रिपोर्ट पुलिस अधिकारियाें

काे मिल चुकी है। अन्य दो शवों की डीएनए रिपोर्ट अभी आनी बाकी है। एक अधिकारी ने बताया कि इनमें से 18 शव आज रात तक उनके परिजनों को सौंप दिए जाएंगे। तमिलनाडु के मृतक प्रशांत का शव कल सौंप दिया जाएगा क्योंकि परिवार के सदस्यों के कल कुरनूल पहुंचने की उम्मीद है।

रविवार काे पत्रकाराें से वार्ता के दाैरान कुरनूल के एसपी विक्रांत पाटिल ने बताया कि चित्तूर के एक व्यक्ति ने दावा किया है कि उनके पिता लापता हैं और इसी बस वे सवार थे। उन्होंने स्पष्ट किया कि शव की पहचान डीएनए रिपोर्ट के आधार पर ही होगी। जांच में पता चला है कि दुर्घटना के समय बस चालक नशे में नहीं था। उन्हाेंने बताया कि कुरनूल पहुंचे मृतकों के परिजनों को स्थानीय सरकारी गेस्ट हाउस में ठहराया गया है। सभी शवाें काे उनके गंतव्य तक पहुंचने के लिए एम्बुलेंस की व्यवस्था की गई है।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

योगी सरकार की शादी अनुदान योजना से ओबीसी परिवारों को राहत, 53 हजार से अधिक को मिली सहायता

वित्तीय वर्ष 2026-27 में अब तक एक लाख से ज्यादा आवेदन प्राप्त हुए 210 करोड़ रुपये के वार्षिक लक्ष्य के सापेक्ष अब तक 107.092 करोड़ रुपये की सहायता वितरित पात्र परिवारों को बेटी के विवाह के लिए सीधे बैंक खाते में मिल रहे…

इजरायल के राष्ट्रपति का विशेष संदेश: कैप्टन स्मित मच्छर को बताया 'पूरी इंसानियत का हीरो'

विवेक ओझा यरुशलम/नई दिल्ली: कूटनीति और द्विपक्षीय संबंधों से परे, कभी-कभी व्यक्तिगत साहस की कहानियां दो देशों को एक अटूट डोर में बांध देती हैं। ऐसा ही एक वाकया सामने आया है, जहां इजरायल के राष्ट्रपति ने भारतीय मूल के…

महा-युद्ध की आहट! पाकिस्तान ने अफगानिस्तान पर किया भीषण पलटवार, आसमान से बरसाई मौत, 10 बड़े ठिकानों को ड्रोन से किया खाक

विवेक ओझा इस्लामाबाद/काबुल: दक्षिण एशिया में एक बार फिर भयंकर युद्ध के बादल मंडराने लगे हैं। सीमा पर चल रही तनातनी अब सीधे तौर पर एक खूनी संघर्ष में तब्दील हो चुकी है। अपनी आंतरिक सुरक्षा और आतंकवाद के मुद्दे पर बुरी…

यूपी पुलिस महकमे में आया भयंकर भूकंप! योगी सरकार का 'महा-एक्शन', एक साथ 18 आईपीएस अफसरों का हुआ ताबड़तोड़ तबादला; मची भारी खलबली

राघवेंद्र प्रताप सिंह लखनऊ/उत्तर प्रदेश: उत्तर प्रदेश में अपराधियों पर नकेल कसने और कानून-व्यवस्था को पूरी तरह से अभेद्य बनाए रखने के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अपना सबसे कड़ा 'प्रशासनिक हंटर' चला दिया है। सूबे…