द इंडियन व्यू

काशी में गंगा स्नान के बाद मैं शाकाहारी बन गया :उपराष्ट्रपति सी. पी. राधाकृष्णन

वाराणसी : देश के उपराष्ट्रपति सी. पी. राधाकृष्णन ने शुक्रवार शाम वाराणसी में श्री काशी नाट्टूकोट्टई नगर क्षेत्रम मैनेजिंग सोसाइटी द्वारा निर्मित 10 मंजिला नाट्टूकोट्टई धर्मशाला का लोकार्पण उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री…

Ragwendra P Singh
October 31, 2025
2 min read
काशी में गंगा स्नान के बाद मैं शाकाहारी बन गया :उपराष्ट्रपति सी. पी. राधाकृष्णन

वाराणसी : देश के उपराष्ट्रपति सी. पी. राधाकृष्णन ने शुक्रवार शाम वाराणसी में श्री काशी नाट्टूकोट्टई नगर क्षेत्रम मैनेजिंग सोसाइटी द्वारा निर्मित 10 मंजिला नाट्टूकोट्टई धर्मशाला का लोकार्पण उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के साथ संयुक्त रूप से किया।धर्मशाला के लोकार्पण समारोह में उपराष्ट्रपति राधाकृष्णन ने कहा कि उन्हें इस इमारत के उद्घाटन का अवसर पाकर प्रसन्नता हो रही है। उन्होंने बताया कि 25 वर्ष पहले जब वे पहली बार काशी आए थे, तब मांसाहारी थे, लेकिन गंगा में स्नान करने के बाद उन्होंने शाकाहारी जीवन अपना लिया। उन्होंने कहा, “धर्म को कुछ समय के लिए संकट अवश्य आता है, परंतु वह स्थायी नहीं होता। यह इमारत इस बात की साक्षी है कि तमाम संकटों के बावजूद अंततः धर्म की ही विजय होती है।”कार्यक्रम में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उपराष्ट्रपति का स्वागत करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में काशी निरंतर विकास के नए आयाम स्थापित कर रही है। उन्होंने बताया कि श्री काशी विश्वनाथ धाम के लोकार्पण के बाद देश और विदेश से आने वाले श्रद्धालुओं की संख्या में उल्लेखनीय वृद्धि हुई है, जिनमें दक्षिण भारत और विशेषकर तमिलनाडु के श्रद्धालु बड़ी संख्या में शामिल हैं।मुख्यमंत्री ने कहा कि भगवान श्रीराम द्वारा रामेश्वरम् धाम में स्थापित पावन ज्योतिर्लिंग और काशी में विराजमान भगवान आदि विश्वेश्वर एक-दूसरे के पूरक हैं और दोनों ही भगवान शिव के दिव्य स्वरूप हैं। उन्होंने बताया कि काशी को अब तक 51 हजार करोड़ रुपये से अधिक की परियोजनाओं का तोहफा मिल चुका है, जिनमें से 36 हजार करोड़ रुपये की परियोजनाएं पूरी की जा चुकी हैं। मुख्यमंत्री योगी ने कहा, “अब काशी में भक्ति के साथ-साथ विकास भी है। इससे पूर्व मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बाबतपुर स्थित लाल बहादुर शास्त्री अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर उपराष्ट्रपति का फूलों के गुलदस्ते से स्वागत किया।उल्लेखनीय है कि तमिलनाडु के नागरथर समुदाय के दान से निर्मित यह धर्मशाला पूर्वांचल की सबसे बड़ी धर्मशालाओं में गिनी जा रही है। लगभग 60 करोड़ रुपये की लागत से बनी इस इमारत में 140 एसी कमरे बनाए गए हैं, जिनमें प्रत्येक कमरे में तीन श्रद्धालुओं के ठहरने की व्यवस्था है। श्रद्धालुओं के लिए आधुनिक सुविधाओं से युक्त सुइट रूम भी उपलब्ध होंगे। परिसर में 174 कारों की पार्किंग की सुविधा भी विकसित की गई है।गौरतलब है कि नाट्टूकोट्टई नगर क्षेत्रम पिछले 240 वर्षों से श्री काशी विश्वनाथ मंदिर में प्रतिदिन मंगला, भोग और शृंगार आरती के लिए सामग्री भेजता आ रहा है।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

योगी सरकार की शादी अनुदान योजना से ओबीसी परिवारों को राहत, 53 हजार से अधिक को मिली सहायता

वित्तीय वर्ष 2026-27 में अब तक एक लाख से ज्यादा आवेदन प्राप्त हुए 210 करोड़ रुपये के वार्षिक लक्ष्य के सापेक्ष अब तक 107.092 करोड़ रुपये की सहायता वितरित पात्र परिवारों को बेटी के विवाह के लिए सीधे बैंक खाते में मिल रहे…

इजरायल के राष्ट्रपति का विशेष संदेश: कैप्टन स्मित मच्छर को बताया 'पूरी इंसानियत का हीरो'

विवेक ओझा यरुशलम/नई दिल्ली: कूटनीति और द्विपक्षीय संबंधों से परे, कभी-कभी व्यक्तिगत साहस की कहानियां दो देशों को एक अटूट डोर में बांध देती हैं। ऐसा ही एक वाकया सामने आया है, जहां इजरायल के राष्ट्रपति ने भारतीय मूल के…

महा-युद्ध की आहट! पाकिस्तान ने अफगानिस्तान पर किया भीषण पलटवार, आसमान से बरसाई मौत, 10 बड़े ठिकानों को ड्रोन से किया खाक

विवेक ओझा इस्लामाबाद/काबुल: दक्षिण एशिया में एक बार फिर भयंकर युद्ध के बादल मंडराने लगे हैं। सीमा पर चल रही तनातनी अब सीधे तौर पर एक खूनी संघर्ष में तब्दील हो चुकी है। अपनी आंतरिक सुरक्षा और आतंकवाद के मुद्दे पर बुरी…

यूपी पुलिस महकमे में आया भयंकर भूकंप! योगी सरकार का 'महा-एक्शन', एक साथ 18 आईपीएस अफसरों का हुआ ताबड़तोड़ तबादला; मची भारी खलबली

राघवेंद्र प्रताप सिंह लखनऊ/उत्तर प्रदेश: उत्तर प्रदेश में अपराधियों पर नकेल कसने और कानून-व्यवस्था को पूरी तरह से अभेद्य बनाए रखने के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अपना सबसे कड़ा 'प्रशासनिक हंटर' चला दिया है। सूबे…