द इंडियन व्यू

कारपोरेट चैंपियंस लीग: शरीफ का आलराउंड खेल, गोमती क्रिकेट क्लब की 31 रन से जीत

लखनऊ। मोहम्मद शरीफ (58 रन, दो विकेट) के आलराउंड खेल की बदौलत गोमती क्रिकेट क्लब ने कारपोरेट चैंपियंस लीग के मुकाबले में टीटीसी लखनऊ को 31 रन से पराजित कर पूरे अंक हासिल किए। सीएपी मैदान पर गोमती क्रिकेट क्लब ने टॉस…

Ragwendra P Singh
February 5, 2026
1 min read
कारपोरेट चैंपियंस लीग: शरीफ का आलराउंड खेल, गोमती क्रिकेट क्लब की 31 रन से जीत

लखनऊ। मोहम्मद शरीफ (58 रन, दो विकेट) के आलराउंड खेल की बदौलत गोमती क्रिकेट क्लब ने कारपोरेट चैंपियंस लीग के मुकाबले में टीटीसी लखनऊ को 31 रन से पराजित कर पूरे अंक हासिल किए।

सीएपी मैदान पर गोमती क्रिकेट क्लब ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर में सात विकेट पर 178 रन का स्कोर बनाया। हालांकि टीम की शुरुआत बेहद खराब रही और सलामी बल्लेबाज अभय एक और दीपक सातरन बनाकर आउट हो गए।

इसके बाद विवेक 33 रन बनाए जबकि मोहम्मद शरीफ ने 33 गेंदों पर दस चौकों की मदद से शानदार 58 रन की अर्धशतकीय पारी खेली। उनके अलावा मोहन ने 26 और आकिब और संजय ने 19-19 रन बनाए। टीटीसी लखनऊ की तरफ से हिसम और नितिन ने तीन-तीन विकेट चटकाए।

जवाब में लक्ष्य का पीछा करते हुए टीटीसी की टीम 17.5 ओवर में 147 रन ही बना सकी। टीम से जयदीप ने 60 रन और उज्जवल ने 49 रन की दमदार पारी खेली लेकिन टीम को जीत नहीं दिला सके। गोमती क्रिकेट क्लब से मोहम्मद शरीफ, हर्षित, नजरुल और संजय ने दो-दो विकेट चटकाए।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने घटाई महिला खिलाड़ियों की अनुबंध सूची, आठ को मिला मौका

पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने 2026-27 सत्र के लिए आठ महिला क्रिकेटरों के केंद्रीय अनुबंधों की घोषणा की है। इसमें फातिमा सना और सादिया इकबाल को श्रेणी ए में जगह मिली है। पिछले अनुबंध चक्र में 20 खिलाड़ियों को केंद्रीय अनुबंध दिया गया था, लेकिन इस बार यह संख्या घटाकर आठ कर दी गई है।

10 खिलाड़ियों के साथ बॉर्नमाउथ का कमाल, सेल्टा विगो को हराकर जीत का सिलसिला बरकरार

10 खिलाड़ियों के साथ खेल रही बॉर्नमाउथ ने यूईएफए यूरोपा लीग में सेल्टा विगो को 2-1 से हराया। टीम ने पहले हाफ में पिछड़ने के बावजूद शानदार वापसी की और लगातार पांचवें मुकाबले में जीत हासिल की।

मेरिडा और जॉडार बने स्पेन की जीत के नायक, ऑस्ट्रिया को 2-0 से हराया

स्पेन ने डेविस कप फाइनल्स में अपनी खिताबी दावेदारी को मजबूत करते हुए युवा खिलाड़ियों के दम पर सेमीफाइनल में प्रवेश कर लिया है। गुरुवार को खेले गए क्वार्टर फाइनल में स्पेन ने ऑस्ट्रिया को 2-0 से शिकस्त दी।

क्रूसिबल कप पर पंकज का कब्जा, 2027 में भारत करेगा टूर्नामेंट की मेजबानी

पंकज आडवाणी रीडिंग में क्रूसिबल कप जीतने वाले पहले भारतीय बने। उन्होंने दो दिन तक शानदार स्नूकर खेला, जिसका नतीजा फाइनल में टोनी ड्रैगो पर 6-0 की शानदार जीत के रूप में सामने आया।