काठमांडू में आज होगा तीन दिवसीय 'सागरमाथा संवाद' का आगाज
काठमांडू: नेपाल की राजधानी काठमांडू में आज सरकार के तत्वावधान में 'सागरमाथा संवाद' कार्यक्रम का आगाज होगा। इस दौरान जलवायु परिवर्तन और उसे पड़ने वाले प्रभाव पर चर्चा होगी। विदेश मंत्रालय के इस कार्यक्रम का उद्घाटन…

काठमांडू: नेपाल की राजधानी काठमांडू में आज सरकार के तत्वावधान में 'सागरमाथा संवाद' कार्यक्रम का आगाज होगा। इस दौरान जलवायु परिवर्तन और उसे पड़ने वाले प्रभाव पर चर्चा होगी। विदेश मंत्रालय के इस कार्यक्रम का उद्घाटन प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली करेंगे। इसमें हिस्सा लेने के लिए भारत के वनमंत्री भूपेंद्र यादव एवं चीन के संसद के डिप्टी स्पीकर काठमांडू पहुंच चुके हैं। कार्यक्रम में 175 देशों के प्रतिनिधियों के शामिल होने की उम्मीद है।
विदेशमंत्री डॉ. आरजू राणा ने कहा कि जलवायु परिवर्तन और हिमालय पर इसके प्रभाव जैसे गंभीर मसलों पर चर्चा करने के लिए नेपाल सरकार इस अंतरराष्ट्रीय फोरम की शुरुआत कर रही है। कार्यक्रम में 12 देशों के मंत्री अपने विचार रखेंगे। उद्घाटन सत्र में संयुक्त राष्ट्र के महासचिव एंटोनियो गुटेरस वीडियो कॉन्फ्रेंस के जरिए जुड़ेंगे। भारत के वनमंत्री यादव उद्घाटन सत्र को संबोधित करेंगे।
डॉ. राणा के मुताबिक कार्यक्रम में विश्व बैंक, एशियाई विकास बैंक, संयुक्त राष्ट्र के जलवायु परिवर्तन संबंधी संगठन सहित विभिन्न 61 संगठनों के प्रतिनिधि भी विचार रखेंगे। संयुक्त राष्ट्र ने 2025 को अंतरराष्ट्रीय नदी संरक्षण वर्ष के रूप में मनाने का फैसला किया है। इस पर भी कार्यक्रम में विशेष चर्चा की जाएगी।
सम्बंधित ख़बरें
मुंबई पुलिस ने अनमोल बिश्नोई की कस्टडी के लिए महाराष्ट्र सरकार से किया संपर्क
दिल्ली की स्पेशल NIA कोर्ट ने पहले अनमोल बिश्नोई की कस्टडी की मांग वाली मुंबई पुलिस की अर्जी खारिज कर दी थी। केंद्र ने NIA केस में ट्रायल पूरा होने तक अनमोल बिश्नोई को तिहाड़ जेल से ट्रांसफर करने पर रोक लगा दी है। मुंबई पुलिस का मानना है कि बाबा सिद्दीकी की हत्या के पीछे की बड़ी साजिश का पता लगाने के लिए अनमोल बिश्नोई से पूछताछ करना जरूरी है।
नागपुर MLC चुनाव में कांग्रेस ने पलटा पासा, फडणवीस-गडकरी के गढ़ में बीजेपी को हराया; अभिजीत वंजारी की लगातार दूसरी जीत
मतगणना मंगलवार सुबह शुरू हुई और गुरुवार तड़के करीब 40 घंटे से अधिक समय तक चली। शुरुआती दौर में भाजपा उम्मीदवार सुधाकर कोहले आगे थे। दूसरे राउंड की गिनती के बाद कोहले के 60,924 वोट थे, जबकि वंजारी को 56,630 वोट मिले थे। निर्दलीय उम्मीदवार नितेश कराले को 24,249 वोट मिले, लेकिन किसी को भी जीत का कोटा नहीं मिला। इसके बाद दूसरी वरीयता के मतों की गिनती शुरू हुई, जिसमें वंजारी ने बढ़त बनाई और अंततः 67,231 वोटों के साथ जीत हासिल की, जबकि कोहले 63,960 वोटों पर सिमट गए।
दिल्ली SIR में 47.56 लाख वोटरों के नाम कटे, नई एंट्री के लिए आए 2.71 लाख आवेदन
दिल्ली के मुख्य निर्वाचन अधिकारी कार्यालय की ओर से जारी रिपोर्ट के अनुसार, 31 अगस्त से 27 अक्टूबर के बीच Form 6 के कुल 2,71,639 आवेदन प्राप्त हुए। इनमें सबसे अधिक आवेदन पश्चिमी दिल्ली से आए हैं। दावा और आपत्ति दर्ज कराने की प्रक्रिया 30 अक्टूबर को समाप्त होने वाली है। दिल्ली की सभी 70 विधानसभा सीटों के लिए ड्राफ्ट मतदाता सूची 31 अगस्त को प्रकाशित की गई थी।
'नर सेवा-नारायण सेवा' के भाव से जनसेवा कर रही सरकार: मुख्यमंत्री
मुख्यमंत्री ने अफसरों को दिया निर्देश- संवेदनशील व्यवहार के साथ करें पीड़ितों की सहायता
