कर्नाटक के हासन में हुए हादसे पर प्रधानमंत्री मोदी ने जताया शोक, मृतक परिजनों को दो लाख की सहायता
नई दिल्ली, 13 सितंबर (हि.स.)। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शनिवार को कर्नाटक के हासन में हुए हादसे पर गहरा शोक व्यक्त किया है। प्रधानमंत्री ने कहा कि यह घटना अत्यंत हृदय विदारक है और इस दुखद घड़ी में उनके विचार शोक…

नई दिल्ली, 13 सितंबर (हि.स.)। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शनिवार को कर्नाटक के हासन में हुए हादसे पर गहरा शोक व्यक्त किया है। प्रधानमंत्री ने कहा कि यह घटना अत्यंत हृदय विदारक है और इस दुखद घड़ी में उनके विचार शोक संतप्त परिवारों के साथ हैं। उन्होंने घायलों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की भी कामना की।
प्रधानमंत्री कार्यालय के अनुसार, प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष (पीएमएनआरएफ) से मृतकों के परिजनों को दो-दो लाख रुपये की अनुग्रह राशि दी जाएगी। हादसे में घायल हुए प्रत्येक व्यक्ति को 50 हजार रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान की जाएगी।
उल्लेखनीय है कि कर्नाटक के हासन जिले में शुक्रवार रात गणेश विसर्जन के दौरान बड़ा हादसा हो गया। एक ट्रक नियंत्रण खो बैठा और श्रद्धालुओं की भीड़ में घुस गया, जिससे कम से कम 8 लोगों की मौत हो गई तथा 20 से अधिक लोग घायल हो गए। घायलों में कई की हालत गंभीर बताई जा रही है। मृतकों में कुछ इंजीनियरिंग छात्र भी शामिल हैं।
सम्बंधित ख़बरें
योगी सरकार की शादी अनुदान योजना से ओबीसी परिवारों को राहत, 53 हजार से अधिक को मिली सहायता
वित्तीय वर्ष 2026-27 में अब तक एक लाख से ज्यादा आवेदन प्राप्त हुए 210 करोड़ रुपये के वार्षिक लक्ष्य के सापेक्ष अब तक 107.092 करोड़ रुपये की सहायता वितरित पात्र परिवारों को बेटी के विवाह के लिए सीधे बैंक खाते में मिल रहे…
इजरायल के राष्ट्रपति का विशेष संदेश: कैप्टन स्मित मच्छर को बताया 'पूरी इंसानियत का हीरो'
विवेक ओझा यरुशलम/नई दिल्ली: कूटनीति और द्विपक्षीय संबंधों से परे, कभी-कभी व्यक्तिगत साहस की कहानियां दो देशों को एक अटूट डोर में बांध देती हैं। ऐसा ही एक वाकया सामने आया है, जहां इजरायल के राष्ट्रपति ने भारतीय मूल के…
महा-युद्ध की आहट! पाकिस्तान ने अफगानिस्तान पर किया भीषण पलटवार, आसमान से बरसाई मौत, 10 बड़े ठिकानों को ड्रोन से किया खाक
विवेक ओझा इस्लामाबाद/काबुल: दक्षिण एशिया में एक बार फिर भयंकर युद्ध के बादल मंडराने लगे हैं। सीमा पर चल रही तनातनी अब सीधे तौर पर एक खूनी संघर्ष में तब्दील हो चुकी है। अपनी आंतरिक सुरक्षा और आतंकवाद के मुद्दे पर बुरी…
यूपी पुलिस महकमे में आया भयंकर भूकंप! योगी सरकार का 'महा-एक्शन', एक साथ 18 आईपीएस अफसरों का हुआ ताबड़तोड़ तबादला; मची भारी खलबली
राघवेंद्र प्रताप सिंह लखनऊ/उत्तर प्रदेश: उत्तर प्रदेश में अपराधियों पर नकेल कसने और कानून-व्यवस्था को पूरी तरह से अभेद्य बनाए रखने के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अपना सबसे कड़ा 'प्रशासनिक हंटर' चला दिया है। सूबे…
