द इंडियन व्यू

कमिंस–लियोन के लौटने की उम्मीद, ख्वाजा की जगह पर संकट गहराया

एशेज सीरीज में ऑस्ट्रेलिया टीम 2-0 से आगे है, बावजूद इसके कि टीम के प्रमुख खिलाड़ी बाहर हैं। एक और जीत के बाद मेजबान टीम सीरीज जीत जाएगी। ड्रॉ भी रहा तो कम से कम सीरीज हारेगी नहीं। एडिलेड में तीसरा टेस्ट खेला जाना है।…

Ragwendra P Singh
December 8, 2025
3 min read

एशेज सीरीज में ऑस्ट्रेलिया टीम 2-0 से आगे है, बावजूद इसके कि टीम के प्रमुख खिलाड़ी बाहर हैं। एक और जीत के बाद मेजबान टीम सीरीज जीत जाएगी। ड्रॉ भी रहा तो कम से कम सीरीज हारेगी नहीं। एडिलेड में तीसरा टेस्ट खेला जाना है।

इस मैच में रेगुलर कप्तान पैट कमिंस और स्पिनर नाथन लियोन के वापसी करनी की उम्मीद है। सवाल ये है कि क्या उस्मान ख्वाजा की वापसी होगी या फिर वे टीम से बाहर ही रहेंगे, जो कि पहले टेस्ट में चोटिल होने की वजह से दूसरे टेस्ट मैच के लिए उपलब्ध नहीं थे।

ऑस्ट्रेलिया ने पांच मैचों की एशेज सीरीज के पहले दोनों टेस्ट जीत लिए हैं। दोनों मैचों में पारी की शुरुआत एक नई जोड़ी ने की। जैक वेदरल्ड और ट्रैविस हेड ने ओपनिंग की। दोनों ने कुछ अच्छे रन भी बनाए। उधर, उस्मान ख्वाजा फॉर्म और चोट से जूझ रहे थे।

साभार : गूगल

ऐसे में अब शायद आगे भी उनको मौका मिलने की गुंजाइश कम है। चीफ सिलेक्टर जॉर्ज बेली ने ब्रिस्बेन टेस्ट के दौरान कहा था कि वे ख्वाजा को लेकर बात नहीं करेंगे, क्योंकि वे फिट नहीं हैं। ओपनिंग जोड़ी में बदलाव होने की संभावना नहीं है, लेकिन पांचवें नंबर पर उस्मान ख्वाजा के लिए मौका है, लेकिन ये मैनेजमेंट पर निर्भर करेगा कि क्या वे जोश इंगलिस के साथ बने रहेंगे या फिर ख्वाजा को मिडिल ऑर्डर में मौका देंगे।

एरोन फिंच ने बताया, "मुझे समझ नहीं आ रहा कि ऑस्ट्रेलिया अभी हेड और वेदरल्ड के साथ टॉप ऑर्डर में कैसे बदलाव करेगा? वे दोनों एक अच्छी ओपनिंग पार्टनरशिप बनाते दिख रहे हैं, उनके बीच वह तालमेल है जो टॉप ऑर्डर में चाहिए होता है। जोश इंग्लिस ने अच्छा खेला, उन्हें पहली इनिंग में एक अच्छी गेंद मिली थी।"

दूसरा सवाल ये है कि नाथन लियोन को दूसरे टेस्ट से बाहर किया गया था। उनकी जगह माइकल नेसर खेले थे, लेकिन अब सिलेक्टर ने पुष्टि की है कि लियोन तीसरे टेस्ट में खेलेंगे। ऐसे में क्या नेसर को बाहर बैठना होगा? ये बड़ा सवाल है, क्योंकि दूसरे टेस्ट की दूसरी पारी में पांच विकेट नेसर ने निकाले थे।

पिछले तीन में से सिर्फ एक ही पिंक टेस्ट लियोन ने खेला है। हालांकि, एडिलेड में रेड बॉल मैच होगा तो वहां फिर से हमको लियोन देखने को मिल सकते हैं। वहीं, कप्तान पैट कमिंस तीसरे टेस्ट के लिए तैयार हैं। दूसरे टेस्ट मैच में भी वे खेलने के लिए उत्साहित थे, लेकिन रिकवरी के लिए उनको समय दिया गया था। कमिंस ने कहा था कि मैं एडिलेड के लिए पूरी तरह तैयार हूं।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

उन्नति-तन्वी ने एकल में कायम रखी भारतीय चुनौती, गायत्री-त्रिशा भी महिला युगल सेमीफाइनल में

पिछले साल की सेमीफाइनलिस्ट उन्नति हुड्डा व तन्वी शर्मा ने सैयद मोदी इंडिया इंटरनेशनल एचएसबीसी वर्ल्ड टूर सुपर 300 बैडमिंटन चैंपियनशिप में एकल में भारतीय चुनौती कायम रखते हुए सेमीफाइनल में स्थान सुरक्षित किया।

मलेशिया को 6-2 से रौंदकर फाइनल में पहुंचा भारत, दीपिका ने दागे दो गोल

भारत ने दीपिका के दो गोल से शुक्रवार को यहां मलेशिया को 6-2 से हराकर महिला एशियाई चैंपियंस ट्रॉफी हॉकी टूर्नामेंट के फाइनल में प्रवेश किया। एशियाई खेलों की विजेता भारतीय टीम ने एक बार फिर बेहतरीन प्रदर्शन किया और अपने छह में से पांच गोल पेनल्टी कॉर्नर पर किए।

लखनऊ पब्लिक स्कूल्स की आनंद नगर शाखा द्वारा LPSC CROWN ATHLETICS MEET 2026 का भव्य शुभारंभ

लखनऊ पब्लिक स्कूल्स की आनंद नगर शाखा के तत्वावधान में दो दिवसीय LPSC CROWN ATHLETICS MEET 2026 का भव्य आयोजन 27 एवं 28 नवंबर 2026 को नॉर्दर्न रेलवे स्टेडियम, लखनऊ में किया जा रहा है।