द इंडियन व्यू

गिल का नया कीर्तिमान, SENA देशों में दोहरा 'धमाका' करने वाले पहले भारतीय कप्तान

भारतीय कप्तान शुभमन गिल ने एक बड़ा इतिहास रच दिया है। शुभमन गिल इंग्लैंड ही नहीं, SENA देशों (साउथ अफ्रीका, इंग्लैंड, न्यूजीलैंड और ऑस्ट्रेलिया) में टेस्ट मैचों में बतौर कप्तान दोहरा शतक मारने वाले पहले भारतीय खिलाड़ी…

Ragwendra P Singh
July 3, 2025
2 min read
गिल का नया कीर्तिमान, SENA देशों में दोहरा 'धमाका' करने वाले पहले भारतीय कप्तान

भारतीय कप्तान शुभमन गिल ने एक बड़ा इतिहास रच दिया है। शुभमन गिल इंग्लैंड ही नहीं, SENA देशों (साउथ अफ्रीका, इंग्लैंड, न्यूजीलैंड और ऑस्ट्रेलिया) में टेस्ट मैचों में बतौर कप्तान दोहरा शतक मारने वाले पहले भारतीय खिलाड़ी बन गए हैं। अभी तक 192 रनों के साथ मोहम्मद अजहरुद्दीन टॉप पर थे।

@BCCI

उन्होंने न्यूजीलैंड के खिलाफ ऑकलैंड में ये करिश्मा किया था। इसके अलावा वे इंग्लैंड में तीसरे भारतीय हैं, जिन्होंने टेस्ट मैच में 200 या इससे ज्यादा रनों की पारी खेली है। शुभमन गिल सिर्फ भारतीय नहीं, बल्कि पहले एशियाई कप्तान हैं, जिन्होंने टेस्ट क्रिकेट में दोहरा शतक SENA देशों में जड़ा है।

अभी तक तिलकरत्ने दिलशान 193 रनों के साथ पहले नंबर पर थे, जिन्होंने 2011 में लॉर्ड्स में ये पारी खेली थी। शुभमन गिल बतौर कप्तान इंग्लैंड में दोहरा शतक जड़ने वाले पहले भारतीय हैं, जबकि बतौर खिलाड़ी ऐसा करने वाले वे भारत के तीसरे खिलाड़ी हैं। सुनील गावस्कर और राहुल द्रविड़ ने इंग्लैंड में दोहरा शतक जड़ा हुआ है।

https://twitter.com/BCCI/status/1940766447741161538

शुभमन गिल का बल्ला इस सीरीज में जमकर आग उगल रहा है। वे एकमात्र प्लेयर हैं, जो 350 से ज्यादा रन बना चुके हैं। पहले मैच में भी उन्होंने शतक जड़ा था। वे पहली पारी में 147 रन बनाने में सफल हुए थे। हालांकि, दूसरी पारी में सिर्फ 8 रन ही बना सके थे। इस तरह इस पारी को मिलाया जाए तो वे 350 से ज्यादा रन सिर्फ तीन पारियों में बना चुके हैं।

दाएं हाथ के बल्लेबाज शुभमन गिल ने 311 गेंदों में 21 चौके और 2 छक्कों की मदद से अपने टेस्ट करियर का पहला दोहरा शतक जड़ा। उनका स्ट्राइक रेट इस दौरान 64.31 का था, जो टेस्ट क्रिकेट में अच्छा स्ट्राइक रेट माना जाता है। वे वनडे इंटरनेशनल क्रिकेट में भी दोहरा शतक जड़ चुके हैं। इस तरह वे उन चुनिंदा खिलाड़ियों में हैं, जिन्होंने टेस्ट और वनडे दोनों फॉर्मेट में दोहरा शतक जड़ा है।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

जनवरी में लौटेगी हीरो हॉकी इंडिया लीग, 7 दिसंबर को होगी खिलाड़ियों की नीलामी

हॉकी इंडिया ने गुरुवार को हीरो हॉकी इंडिया लीग 2026-27 सत्र की प्रमुख तारीखों और कार्यक्रम की घोषणा कर दी। प्रतियोगिता जनवरी 2027 के पहले सप्ताह में शुरू होगी।

गुकेश और सिंदारोव के बीच दूसरी बाजी भी ड्रॉ, खिताबी जंग में बराबरी

विश्व शतरंज चैंपियनशिप में भारत के डी गुकेश और उज्बेकिस्तान के चुनौतीवीर जावोखिर सिंदारोव के बीच खिताबी मुकाबले की दूसरी बाजी भी ड्रॉ पर समाप्त हुई।

आडवाणी का ऐतिहासिक धमाका, पहली बार भारत की झोली में आया क्रूसिबल कप

पंकज आडवाणी प्रतिष्ठित क्रूसिबल कप स्नूकर टूर्नामेंट जीतने वाले पहले भारतीय बन गए हैं। उन्होंने ब्रिटेन के रीडिंग में स्नूकर 900 प्रारूप में खेले गए इस टूर्नामेंट के फाइनल में माल्टा के पूर्व पेशेवर खिलाड़ी टोनी ड्रैगो को 6-0 से हराया।

हैगली ओवल में स्पिनरों को नहीं मिलती ज्यादा सफलता, कुलदीप पर बोले सोढ़ी

न्यूजीलैंड के लेग स्पिनर ईश सोढ़ी का मानना है कि हैगली ओवल में पिछले 10 वर्षों में टेस्ट क्रिकेट में स्पिनरों ने सिर्फ छह विकेट लिए हैं और इसलिए उन्हें कुलदीप यादव को बाहर रखने का भारत का फैसला सही लगता है।