कनाडा ओपन से भारत की विदाई, आकर्षी और तान्या दूसरे दौर में हारीं
कनाडा ओपन में भारत का अभियान समाप्त हो गया। महिला एकल के दूसरे दौर में आकर्षी कश्यप और तान्या हेमंथ की हार के साथ भारतीय चुनौती खत्म हो गई। विश्व रैंकिंग में 71वें स्थान पर काबिज आकर्षी कश्यप ने अमेरिका की चौथी वरीयता…

कनाडा ओपन में भारत का अभियान समाप्त हो गया। महिला एकल के दूसरे दौर में आकर्षी कश्यप और तान्या हेमंथ की हार के साथ भारतीय चुनौती खत्म हो गई।
विश्व रैंकिंग में 71वें स्थान पर काबिज आकर्षी कश्यप ने अमेरिका की चौथी वरीयता प्राप्त बेइवेन झांग को कड़ी टक्कर दी लेकिन एक घंटे सात मिनट तक चले मुकाबले में उन्हें 20-22, 21-17, 21-17 से हार का सामना करना पड़ा।
आकर्षी ने पहले गेम में शानदार शुरुआत करते हुए बीच में चार अंकों की बढ़त बना ली थी। हालांकि झांग ने वापसी करते हुए स्कोर बराबर किया और करीबी मुकाबले में पहला गेम अपने नाम कर लिया। दूसरे गेम में अमेरिकी खिलाड़ी ने शुरुआती बढ़त बना ली लेकिन आकर्षि ने दमदार वापसी की।

निर्णायक गेम में दोनों खिलाड़ी 17-17 तक बराबरी पर रहीं लेकिन इसके बाद झांग ने लगातार चार अंक जीतकर मुकाबला अपने नाम कर लिया। इसके साथ ही बेइवेन झांग के खिलाफ आकर्षि का हार का रिकॉर्ड 0-3 हो गया।
इससे पहले तान्या हेमंथ को जापान की तीसरी वरीयता प्राप्त रिको गुनजी ने मात्र 31 मिनट में 21-11, 21-11 से हराकर बाहर कर दिया। लगातार दूसरे सप्ताह गुनजी ने तान्या को टूर्नामेंट से बाहर किया है। इससे पहले यूएस ओपन में भी उन्होंने तान्या को पहले दौर में हराया था।
आकर्षी और तान्या भारत की आखिरी बची हुई खिलाड़ी थीं। इससे पहले भारत के पूर्व विश्व नंबर एक किदांबी श्रीकांत चोट के कारण दूसरे दौर का मुकाबला बीच में ही छोड़ने को मजबूर हुए थे।
इसके अलावा देविका सिहाग, रक्षिता रामराज, अनमोल खरब, श्रियांशी वालिशेट्टी, सनीत दयानंद और शंकर सुब्रमण्यम पहले दौर में ही बाहर हो गए थे। युगल में भारत की एकमात्र जोड़ी अच्युतादित्य राव दोड्डावरापु और अर्जुन रेड्डी पोचाना भी शुरुआती दौर में हारकर बाहर हो गई थी। अब भारतीय बैडमिंटन खिलाड़ी 14 जुलाई से शुरू होने वाले जापान ओपन सुपर 750 में चुनौती पेश करेंगे।
सम्बंधित ख़बरें
जनवरी में लौटेगी हीरो हॉकी इंडिया लीग, 7 दिसंबर को होगी खिलाड़ियों की नीलामी
हॉकी इंडिया ने गुरुवार को हीरो हॉकी इंडिया लीग 2026-27 सत्र की प्रमुख तारीखों और कार्यक्रम की घोषणा कर दी। प्रतियोगिता जनवरी 2027 के पहले सप्ताह में शुरू होगी।
गुकेश और सिंदारोव के बीच दूसरी बाजी भी ड्रॉ, खिताबी जंग में बराबरी
विश्व शतरंज चैंपियनशिप में भारत के डी गुकेश और उज्बेकिस्तान के चुनौतीवीर जावोखिर सिंदारोव के बीच खिताबी मुकाबले की दूसरी बाजी भी ड्रॉ पर समाप्त हुई।
आडवाणी का ऐतिहासिक धमाका, पहली बार भारत की झोली में आया क्रूसिबल कप
पंकज आडवाणी प्रतिष्ठित क्रूसिबल कप स्नूकर टूर्नामेंट जीतने वाले पहले भारतीय बन गए हैं। उन्होंने ब्रिटेन के रीडिंग में स्नूकर 900 प्रारूप में खेले गए इस टूर्नामेंट के फाइनल में माल्टा के पूर्व पेशेवर खिलाड़ी टोनी ड्रैगो को 6-0 से हराया।
हैगली ओवल में स्पिनरों को नहीं मिलती ज्यादा सफलता, कुलदीप पर बोले सोढ़ी
न्यूजीलैंड के लेग स्पिनर ईश सोढ़ी का मानना है कि हैगली ओवल में पिछले 10 वर्षों में टेस्ट क्रिकेट में स्पिनरों ने सिर्फ छह विकेट लिए हैं और इसलिए उन्हें कुलदीप यादव को बाहर रखने का भारत का फैसला सही लगता है।
